✕

होम / बिजनेस / SBI की इस पहल से किसानों को मिलेगी राहत, लोन प्रकिया होगी आसान

SBI की इस पहल से किसानों को मिलेगी राहत, लोन प्रकिया होगी आसान

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने 11 नई पहल शुरू करने की घोषणा की है. इनमें डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को बढ़ाने के साथ 35 नए कृषि सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेल खोलना शामिल है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने ग्राहकों के लिए कई लाभकारी घोषणा की है. इनमें है इनमें 35 नए कृषि सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेल खोलने के साथ डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का विस्तार और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी 11 पहल शामिल हैं. आपको बता दें, कृषि सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेल खोलने के किसानों के लिए बैंक से लोन लेने की प्रक्रिया आसान हो जाएगी. तो चलिए जानते है इन केंद्रों के शुरू होने से किसानों को कैसे लाभ होगा?

कृषि लोन का रिस्क होगा कम

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ने अपने 69वें स्थापना दिवस के मौके पर मौजूदा ग्राहकों के साथ-साथ नए संभावित ग्राहकों के लिए बैंकिंग जरूरतों को बेहतर करने और एसबीआई की रीच को व्यापक बनाने के लिए कई नई पहल की हैं, इसी क्रम में एसबीआई ने देशभर में 35 नए एग्रीकल्चर सेंट्रलाइज्ड प्रोसेसिंग सेल खोलने का फैसला किया है. आपको बता दें, ये सेल ही किसानों को दिए जाने वाले लोन का आकलन करते हैं और फिर इनकी अनुशंसा के आधार पर बैंक लोन का आवंटन करते हैं. इससे बैंक को एग्रीकल्चर लोन से जुड़े रिस्क को कम करने में मदद मिलती है. साथ ही लोन को मंजूरी मिलने की प्रक्रिया में भी तेजी आएगी.

बेहतर होंगी डिजिटल पेमेंट सर्विस

इसी के साथ एसबीआई ने अपनी डिजिटल बैंकिंग सुविधाओं को पहले से बेहतर बनाया है. अब एसबीआई के ग्राहकों को डिजिटल पेमेंट का बेहतर अनुभव मिलेगा. बैंक ने भीम एसबीआई पे ऐप पर टैप-एंड-पे और योनो ऐप पर म्यूचुअल फंड के लिए एंड-टू-एंड डिजिटल लोन जैसी दो सुविधाओं को शामिल किया है.

पीएम सूर्य घर योजना के लिए स्पेशल लोन

एसबीआई ने पीएम सूर्य घर योजना के लिए लोगों को अब लोन की सुविधा देने का ऐलान किया है. इसमें भी सबसे बड़ी बात ये है कि ये सुविधा लोगों को ‘एंड-टू-एंड’ एसबीआई के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिलेगी. लोग 10 किलोवाट की कैपेसिटी तक के सोलर प्लांट के लिए ये लोन ले सकते हैं. इसके लिए ग्राहकों को एमएनआरई/आरईसी के प्लेटफॉर्म पर ही पंजीकरण से लेकर ऋण वितरण तक पूरी प्रक्रिया कंप्लीट हो जाएगी.

इसे भी पढ़ें-

पटियाला में खोला दूसरा ग्लोबल NRI सेंटर

इसके अलावा एसबीआई ने देश की वृद्धि गाथा को आकार देने में प्रवासी भारतीयों के महत्वपूर्ण योगदान और वैश्विक उपस्थिति को स्वीकार करते हुए एसबीआई ने पंजाब के पटियाला में दूसरा वैश्विक एनआरआई केंद्र (GNC) खोला है. इस केंद्र का उद्देश्य एनआरआई ग्राहकों तक अपनी सेवाएं बढ़ाना है. आपको बता दें, भारत में 434 विशिष्ट एनआरआई शाखाओं के तंत्र, 29 देशों में विदेशी कार्यालयों और खाड़ी सहयोग परिषद (GCC) देशों में 45 एक्सचेंज हाउस और पांच बैंक के साथ साझेदारी से एसबीआई दुनियाभर में अपने एनआरआई ग्राहकों को व्यापक सेवाएं प्रदान करने में पूरी तरह से सक्षम है.

टैग्स  
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

14 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

18 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

15 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

14 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

11 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

13 hours ago