होम / बिजनेस / बिक गया युवाओं के दिल की धड़कन रहा ये मशहूर Mall, जानें क्या रही वजह 

बिक गया युवाओं के दिल की धड़कन रहा ये मशहूर Mall, जानें क्या रही वजह 

शिप्रा समूह ने अपनी रियल एस्टेट परियाजनाओं के लिए अरबों रुपए का लोन लिया है, जिसके बदले में शिप्रा मॉल को गिरवी रखा गया था.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गाजियबाद का मशहूर शिप्रा मॉल (Shipra Mall) बिक गया है. इंदिरापुरम स्थित इस मॉल की शुरुआत 2005 में हुई थी. इंडिया बुल्स ग्रुप्स (Indiabulls) ने 'हिमरी एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड' के साथ 551 करोड़ रुपए में इस मॉल का सौदा किया है. रजिस्ट्री के लिए स्टाम्प विभाग को 38.57 करोड़ की स्टाम्प ड्यूटी और 5.51 करोड़ रुपए के निबंधन शुल्क का भुगतान किया गया है. इस तरह, रजिस्ट्री से सरकार को कुल 44.08 करोड़ रुपए का राजस्व मिला है.

काफी फेमस है मॉल
दिल्ली-गाजियाबाद नेशनल हाईवे पर नोएडा बॉर्डर के पास बसे इंदिरापुरम में इस मॉल की शुरुआत 2005 में हुई थी. इसे शिप्रा रियल एस्टेट ग्रुप ने डेवलप किया था. इस मॉल की पहचान दिल्ली-NCR की सबसे बड़ी कॉमर्शियल प्रॉपर्टी के तौर पर है, यहां दुनियाभर के पॉपुलर ब्रैंड्स मौजूद हैं. युवाओं के बीच Shipra Mall काफी लोकप्रिय रहा है. शिप्रा मॉल के बिकने की वजह इसे चलाने वाले शिप्रा ग्रुप की बदहाल आर्थिक स्थिति है. ग्रुप ने बड़ा लोन लिया था, जिसके न चुका पाने की स्थिति में उसके हाथ से मॉल चला गया. 

अरबों का लिया था लोन 
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि शिप्रा समूह ने अपनी रियल एस्टेट परियाजनाओं के लिए इंडिया बुल्स हाउसिंग फाइनेंस से अरबों रुपए का लोन लिया है. इसके बदले समूह ने शिप्रा मॉल को इंडिया बुल्स के पास गिरवी रखा था. लोन न चुका पाने की स्थिति में दोनों कंपनियों के बीच कानूनी जंग भी चली. कोर्ट की दखल के बाद इंडिया बुल्स ने शिप्रा मॉल्स की नीमाली कर दी. उसने बड़ा कदम उठाते हुए मॉल को हिमरी रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड का हाथों बेच दिया. यह भी सामने आया है कि कुछ दिन पहले भूमि आवंटन से जुड़ा कुछ बकाया नहीं चुकाने पर शिप्रा समूह के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट जारी किए गए थे. जिस पर गाजियाबाद प्रशासन ने शिप्रा मॉल की सीलिंग का आदेश दिया था.

इंडिया बुल्स पर भी केस
इंडिया बुल्स हाउसिंग की तरफ से अदालत में दलील दी गई थी कि शिप्रा रियल एस्टेट ग्रुप कर्ज चुकाने में लगातार नाकाम साबित हो रहा है. वहीं, शिप्रा ग्रुप की तरफ से भी इस मामले में इंडिया बुल्स के खिलाफ मुकदमा दायर किया गया है. कुछ दिन पहले शिप्रा समूह की ओर से इंडिया बुल्स के निदेशक मंडल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया था, जिसमें नोएडा की प्रॉपर्टी को धोखाधड़ी और जालसाजी के जरिए बेचने का आरोप लगाया गया है. कुल मिलाकर दोनों कंपनियों की लड़ाई में फंसकर Shipra Mall बिक गया है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

पावर प्लांट्स में सिर्फ 9 दिन का कोयला, 42% घटा स्टॉक; लॉजिस्टिक्स बनी बड़ी चुनौती

बिजली की बढ़ती मांग और परिवहन संबंधी दिक्कतों के चलते थर्मल पावर प्लांट्स में कोयले का दबाव बढ़ा, 190 में से 51 प्लांट्स में स्टॉक गंभीर स्तर पर

12 hours ago

बड़ी खबरें

बकाया टैक्स पर गिरफ्तारी नहीं, संपत्ति कुर्क कर होगी वसूली; CBDT ने नियमों में किया बदलाव

सीबीडीटी ने 17 सितंबर को जारी अधिसूचना के जरिए आयकर नियम, 2026 के नियम 225 में संशोधन किया है. यह नियम टैक्स बकाया की वसूली की प्रक्रिया से संबंधित है.

11 hours ago

सेबी का कमोडिटी सौदा: विदेशी लाते हैं पैसा, भारतीय ब्रोकर उठाते हैं जोखिम

सेबी भारत के फिजिकली सेटल्ड कमोडिटी कॉन्ट्रैक्ट्स में विदेशी फंड्स चाहता है. वे डिलीवरी नहीं ले सकते. इसलिए अगर कोई फंड समय रहते बाहर निकलने में विफल रहता है, तो उसकी पोजीशन बाजार बंद होने के बाद अपने आप एक भारतीय ब्रोकर की खुद की बुक्स में चली जाती है. फंड "किसी भी आगे के अधिकार, टाइटल, दायित्व या एक्सपोजर" से मुक्त हो जाता है. ब्रोकर यह सब अपने ऊपर ले लेता है. SEBI इसे एक सुरक्षा उपाय कहता है.

8 hours ago

20 वर्षों में भारत की GDP 38 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकती है: अजीत डोभाल

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि अगले दो दशकों में भारत का आर्थिक विस्तार नई पीढ़ी के स्नातकों के लिए अवसर पैदा कर सकता है.

8 hours ago

सरकारी जमीन और बिल्डिंग्स से जुटाए जाएंगे ₹5,000 करोड़ से ज्यादा, NLMC ने तेज की एसेट मॉनेटाइजेशन प्रक्रिया

NLMC बोर्ड ने 5,000 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य की अतिरिक्त जमीन और बिल्डिंग संपत्तियों के मॉनेटाइजेशन की सिफारिश की है.

9 hours ago

भारत के फॉरेक्स रिजर्व में 4.924 अरब डॉलर की गिरावट, 10 हफ्तों की बढ़त पर लगा ब्रेक

विदेशी मुद्रा आस्तियां देश के कुल विदेशी मुद्रा भंडार का सबसे बड़ा हिस्सा होती हैं. डॉलर में व्यक्त FCA में यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं की विनिमय दरों में होने वाले बदलाव का असर भी शामिल होता है.

16 hours ago