होम / बिजनेस / लड़खड़ाते Paytm को मिला इस बैंक का साथ, कहा हम बातचीत के लिए हैं तैयार

लड़खड़ाते Paytm को मिला इस बैंक का साथ, कहा हम बातचीत के लिए हैं तैयार

31 जनवरी को हुई इस कार्रवाई के बाद से कंपनी इस संकट से बाहर आने के लिए लगातार प्रयास कर रही है. लेकिन उसमें कोई सुधार नहीं हुआ है. कंपनी का नुकसान लगातार बढ़ रहा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

RBI के एक्‍शन के बाद लड़खड़ाते Paytm को प्राइवेट सेक्‍टर के बड़े बैंक एक्सिस का साथ मिला है. एक्सिस बैंक के सीईओ अमिताभ चौधरी ने एक कार्यक्रम में कहा कि अगर आरबीआई उन्‍हें अनुमति देता है तो वो पेटीएम के साथ काम करने को तैयार हैं. RBI ने पेटीएम पेमेंट बैंक को बंद करने का निर्देश दिया था जिसके बाद से पेटीएम को तब से लेकर अब तक भारी नुकसान हो चुका है. 

क्‍या बोले एक्सिस बैंक के सीईओ? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एक्सिस बैंक के सीईओ अमिताभ चौधरी ने कहा कि 31 जनवरी को हुए घटनाक्रम के बाद से हम पेटीएम के साथ बातचीत कर रहे हैं. पेटीएम का अधिकांश कारोबार यूपीआई के जरिए आता है. ये उसके कारोबार का 75 प्रतिशत हिस्‍सा है. उन्‍होंने कहा कि अगर आरबीआई ने हमें अनुमति दी तो हम पेटीएम के साथ काम करने को तैयार हैं. पेटीएम के ब्रैंड को हैंडल करने वाली कंपनी वन97 कम्‍यूनिकेशन लिमिटेड का अभी तक किसी भी वाणिज्यिक बैंक के साथ संबंध नहीं है. 

एक्सिस के एक अन्‍य अधिकारी ने कही ये बात 
एक्सिस बैंक के ग्रुप एक्जीक्यूटिव, एफ्लुएंट बैंकिंग, एनआरआई, कार्ड्स एंड पेमेंट्स अर्जुन चौधरी ने इस मामले को लेकर कहा कि हम पेटीएम के साथ 31 जनवरी के बाद से बातचीत कर रहे हैं. उन्‍होंने साथ ही ये भी स्‍पष्‍ट किया ये चर्चाएं सामान्‍य व्‍यवसाय के लिए हैं, किसी विशिष्‍ट व्‍यवसाय के लिए नहीं हैं. 

आरबीआई की कार्रवाई के बाद हो चुका है बड़ा नुकसान 
RBI ने 31 जनवरी को पेटीएम पेमेंट बैंक पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए थे. इन प्रतिबंधों का पेटीएम की आर्थिक सेहत बुरा प्रभाव पड़ा है. इस कार्रवाई के बाद से One97 Communications के शेयरों में इस दौरान बड़ी गिरावट आई है. Paytm स्टॉक मार्केट में One97 Communications से ही लिस्टेड है. कंपनी का कहना है कि आरबीआई के कदमों का उसके EBITDA पर 300 से 500 करोड़ रुपए का असर पड़ सकता है. पेटीएम पर जिस दिन से कार्रवाई हुई है उस दिन से उसके शेयर की कीमत 40 प्रतिशत से ज्‍यादा गिर चुकी है. इस शेयर को रखने वालों के मन में यही सवाल है कि आखिर इसका क्‍या होगा. खुद आरबीआई अपनी कार्रवाई के बाद ये कह चुका है कि उसने कंपनी को कई मौके दिए थे. 

ये भी पढ़ें: मात्र 100 रुपये से करिए इस टेक्‍नोलॉजी फंड में निवेश, और भी हैं इसके कई फायदे
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

19 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

19 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

18 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

14 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

16 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

17 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

17 hours ago