✕

होम / बिजनेस / आईवियर कंपनी Lenskart ने IPO के लिए बैंकरों से किया संपर्क, जल्द जारी होगा इश्यू!

आईवियर कंपनी Lenskart ने IPO के लिए बैंकरों से किया संपर्क, जल्द जारी होगा इश्यू!

आईवियर स्टार्टअप लेंसकार्ट ने अपने आगामी आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (IPO) के लिए बैंकरों को संपर्क किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

पिछले साल की तरह इस साल 2025 में भी आईपीओ मार्केट में रौनक बनी रहने वाली है और नया रिकॉर्ड बन सकता है. ऐसी ही एक कंपनी आईवियर स्टार्टअप लेंसकार्ट (Lenskart) है. लेंसकार्ट ने बैंकरों को आगामी आईपीओ के लिए आमंत्रित किया है, जिसका लक्ष्य 750 मिलियन डॉलर से 1 बिलियन डॉलर के बीच जुटाना है. कंपनी 7-8 बिलियन डॉलर के मूल्यांकन का लक्ष्य बना रही है. वहीं, वित्तीय वर्ष 2026 के अंत तक सूचीबद्ध होने की योजना है.

कई बार फंड जुटा चुकी कंपनी 

लेंसकार्ट पहले ही फिडेलिटी मैनेजमेंट एंड रिसर्च कंपनी और टेमासेक से 200 मिलियन डॉलर जुटा चुकी है, जिससे 5 बिलियन डॉलर का मूल्यांकन हासिल हुआ है. पिछले 18 महीनों में केकेआर और अबू धाबी इन्वेस्टमेंट अथॉरिटी के निवेश से साल 2022-23 में चुनौतीपूर्ण वित्तीय माहौल के बावजूद इसने 1 बिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल की. बता दें कि जेप्टो, फिजिक्सवाला, रेबेल फूड्स और ओयो सहित कई ऐसी कंपनियां हैं जो आईपीओ लाने की तैयारी कर रही हैं, इनमें से कुछ कंपनियों ने पिछले साल बड़े पैमाने पर फंड जुटाए थे.

लेंसकार्ट का आक्रामक रुख

Lenskart आक्रामक रूप से भारतीय बाजारों में अपनी उपस्थिति का विस्तार कर रही है और पूरे एशिया में अपने अंतरराष्ट्रीय परिचालन को बढ़ा रही है. हाल ही में लेंसकार्ट ने रणनीतिक अधिग्रहण भी किया है. इसके तहत, एआई-आधारित कंप्यूटर विजन स्टार्टअप टैंगो आई और पेरिस स्थित आईवियर ब्रांड ले पेटिट लुनेटियर में हिस्सेदारी शामिल है.

15 साल पुरानी कंपनी 

साल 2010 में वजूद में आई लेंसकार्ट ने कुल 1.08 बिलियन डॉलर जुटाए हैं और अब 2,500 से अधिक स्टोर संचालित कर रही है, इनमें से 2,000 स्टोर भारत में स्थित हैं. वित्तीय वर्ष 2023-24 (FY24) में लेंसकार्ट का राजस्व 40 प्रतिशत से अधिक बढ़ गया, जो पिछले वर्ष की तुलना में इसकी वृद्धि को दोगुना कर देता है. कंपनी ने FY24 में 5,427 करोड़ रुपये का राजस्व हासिल किया.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

16 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

16 hours ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

19 hours ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

19 hours ago

बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

16 hours ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

14 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

16 hours ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

20 hours ago