होम / बिजनेस / प्यार के इजहार वाले दिन आज इन शेयरों पर लुटाएं प्यार, खिल सकता है चेहरा!

प्यार के इजहार वाले दिन आज इन शेयरों पर लुटाएं प्यार, खिल सकता है चेहरा!

आज 14 फरवरी है यानी प्यार के इजहार का दिन, आज आप तेजी के संकेत वाले शेयरों पर प्यार लुटा सकते हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

शेयर बाजार (Stock Market) के लिए मंगलवार शुभ रहा. बैंक, वित्तीय सेवा और आईटी शेयरों में हुई लिवाली से बाजार को मजबूती मिली और सोमवार को लाल निशान पर बंद हुए बाजार में रौनक लौट आई. इस दौरान, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 482.70 अंक चढ़कर 71,555.19 पर बंद हुआ. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 127.20 अंकों की बढ़त के साथ 21,743.25 के लेवल पर पहुंच गया. सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर फायदे में रहे, जबकि निफ्टी के 50 में से 39 शेयरों में तेजी देखी गई. चलिए जानते हैं कि आज कौनसे शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं.

MACD के ये हैं संकेत
मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने आज के लिए United Spirits, Asian Paints, Indigo Paints, Apollo Hospital, Mphasis और CreditAccess Grameen में तेजी के संकेत दिए हैं. इस संकेत का मतलब है कि शेयरों के भाव में उछाल देखने को मिल सकता है. ऐसे में यदि आप दांव लगाते हैं, तो मुनाफा कमाने की संभावना बनी रहेगी. हालांकि, BW हिंदी आपको सलाह देता है कि शेयर बाजार में निवेश से पहले किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से परामर्श जरूर कर लें अन्यथा आपको नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. इसी तरह, MACD ने NHPC, Delhivery, Bombay Burmah, GIC, IDBI Bank और RattanIndia Enterprises के शेयरों में मंदी का रुख दर्शाया है. लिहाजा, इनमें निवेश को लेकर सावधान रहें.

इन पर भी रखें नजर 
वहीं, Apollo Hospital, Cipla, RIL, Dr Reddy's Laboratories और Bajaj Auto के शेयरों में मजबूत खरीदारी दिखाई दे रही है. इनमें से कुछ ने 52 हफ्तों का उच्च स्तर छू लिया है. डॉक्टर रेड्डी को छोड़कर बाकी सभी शेयर कल तेजी के साथ बंद हुए थे. Dr Reddy's में कल 0.13% की नरमी देखने को मिली और ये शेयर 6,325 रुपए पर बंद हुआ. इसी तरह कुछ शेयर ऐसे भी हैं, जिनमें बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है. इस लिस्ट में Paytm के साथ-साथ Polyplex Corporation, Orient Electric, Vinati Organics, Deepak Fertilisers, Vedant Fashions और Rajesh Exports शामिल हैं. इसलिए इन शेयरों में निवेश को लेकर बेहद सावधानी बरतें. 

(डिस्क्लेमर: शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन है. 'BW हिंदी' इसकी कोई जिम्मेदारी नहीं लेता. सोच-समझकर, अपने विवेक के आधार पर और किसी सर्टिफाइड एक्सपर्ट से सलाह के बाद ही निवेश करें, अन्यथा आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है).


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

17 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

18 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

16 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

13 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

14 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

16 hours ago