✕

होम / बिजनेस / परिजन के पास नहीं है बैंक अकाउंट, तो भी विदेश से भेज पाएंगे पैसे, जानें कैसे?

परिजन के पास नहीं है बैंक अकाउंट, तो भी विदेश से भेज पाएंगे पैसे, जानें कैसे?

भारतीय डाक की डिविजन इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (IPPB) ने यूरोनेट के रिया मनी ट्रांसफर के साथ साझेदारी की है. ऐसे में आपके लिए परिजन को विदेश से पैसा भेजना बहुत आसान हो जाएगा. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अगर आप विदेश में रहते हैं और अपने घर पर पैसा भेजना चाहते हैं, तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. दरअसल, इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक (Indian Postal Payments Bank) ने यूरोनेट के रिया मनी ट्रांसफर (Ria Money Transfer) के साथ साझेदारी करके विदेशों से भारत में मनी ट्रांसफर की सर्विस शुरू की है. बता दें, अगर आपके परिजन का बैंक में अकाउंट नहीं है तो भी आप बड़ी आसानी से उन्हें पैसे भेज सकते हैं. चलिए जानते हैं कैसे?

बिना अकाउंट के भी आ जाएगा विदेश से पैसा
अगर आपके परिजन के पास बैंक अकाउंट नहीं है, तो भी आप विदेश से पैसा भेज सकते हैं. आपका विदेश से भेजा गया पैसा सीधे गांवों के पोस्ट ऑफिस में पहुंचेगा. अगर खाता नहीं है, तब भी मोबाइल नंबर और अन्य डीटेल के जरिये तत्काल पैसा जाएगा, जिसे सीधे पोस्ट ऑफिस से या डाकिये द्वारा आपके घर भेजा जाएगा. 

पैसे लेने वाले को नहीं देना होगा कोई शुल्क
आपको बता दें, इसमें पैसे प्राप्त करने वाले व्यक्ति को कोई शुल्क नही देना होगा. केवल जो व्यक्ति विदेश से पैसे भेज रहा है, उसे वहीं, रिया मनी को शुल्क चुकाना होगा. इससे दूर दराज गांव में रहने वाले लोगों को काफी मदद मिलेगी. 

अपनी इच्छा अनुसार प्राप्त कर सकते हैं पैसा
ये सुविधा गांवों में रहने वाले उन लोगों की मदद के लिए है, जिनके अपने विदेश में रहते हैं और उनके द्वारा भेजा गया पैसा हासिल करने में बुजुर्ग या आश्रितों को भारी मशक्कत करनी पड़ती है. इस सर्विस के जरिये पैसे प्राप्त करने वाले के पास अपनी इच्छा अनुसार पूरी राशि या आंशिक राशि लेने का भी विकल्प होगा. आप चाहें तो पूरा पैसा एक बार में या थोड़ा-थोड़ा करके भी प्राप्त कर सकते हैं.

200 देशों में है ये सर्विस 
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रिया मनी ट्रांसफर कंपनी की लगभग 200 देशों में मौजूदगी है. मनी रेमिटेंस सेगमेंट में इसकी 22 प्रतिशत बाजार हिस्सेदारी है. इस साझेदारी से उम्मीद है कि भारत में कंपनी की मौजूदगी वाले स्थानों की संख्या लगभग 30 प्रतिशत बढ़ जाएगी.

इसे भी पढ़ें-इस साल चाय उत्पादन में भारी गिरावट, जानिए आम जनता पर क्या पड़ेा इसका असर?
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

सितंबर में ऑटो रिटेल बिक्री ने तोड़े रिकॉर्ड, 25.37 लाख वाहनों की हुई बिक्री; टू-व्हीलर की मांग सबसे मजबूत

सितंबर 2026 में देश में कुल 25,36,920 वाहनों की खुदरा बिक्री हुई, जो पिछले साल के मुकाबले 31.82% अधिक है. FADA के मुताबिक, त्योहारी मांग के साथ पिछले साल का कमजोर बेस भी इस तेज वृद्धि की बड़ी वजह है.

5 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

IRDAI के प्रस्तावित सुधारों पर IBAI की चिंता, PM मोदी से कहा- 10 लाख नौकरियों पर पड़ सकता है असर

इंश्योरेंस ब्रोकर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने कमीशन कैप और खर्च सीमा में बदलाव टालने की मांग की, 2028 तक मौजूदा व्यवस्था जारी रखने की अपील

9 hours ago

बड़ी खबरें

बॉम्बे रेयॉन की संपत्तियां कैसे हुईं अलग और कर्ज रह गया? ₹592 करोड़ के सौदे ने उठाए कई सवाल

₹7,000 करोड़ से ₹18 करोड़ तक. बॉम्बे रेयॉन के ₹7,359 करोड़ के दावों के साथ परिसमापन में जाने से दो साल पहले, उसका तारापुर संयंत्र और ब्रांड एक नई कंपनी में चले गए थे. उस कंपनी ने बाद में ₹240 करोड़ जुटाए और अब उसे गोकलदास एक्सपोर्ट्स में समाहित किया जा रहा है. वह सवाल जिसका बॉम्बे रेयॉन ने कभी जवाब नहीं दिया: कारोबार छोड़ने के बदले उसे क्या मिला?

6 hours ago

VB-G-RAM G में कामों का दायरा बढ़ा, अब 375 तरह के कामों को मंजूरी; पानी और आजीविका पर जोर

सरकार का कहना है कि कामों का दायरा बढ़ाने का उद्देश्य ग्रामीण परिवारों को मजदूरी के अवसर देने के साथ ऐसी परिसंपत्तियां तैयार करना है, जिनका गांवों में लंबे समय तक इस्तेमाल किया जा सके.

6 hours ago

प्रोटीन की जरूरत समझ रहे शहरी भारतीय, फिर भी 70% रोजाना 41 ग्राम से कम कर रहे सेवन: रिपोर्ट

पोषण को लेकर जागरूकता बढ़ने के बावजूद प्रोटीन और फाइबर का पर्याप्त सेवन नहीं कर पा रहे शहरी भारतीय, कीमत और सुविधाजनक विकल्पों की कमी बनी बड़ी बाधा

2 hours ago

RBI MPC से पहले रियल्टी की उम्मीदें, 5.25% पर रेपो रेट रहने से होमबायर्स का भरोसा बढ़ने की आस

त्योहारी सीजन में घर खरीदारी के बीच रियल एस्टेट डेवलपर्स की नजर RBI के फैसले पर, स्थिर दरों से EMI, अफोर्डेबिलिटी और हाउसिंग डिमांड को मिल सकता है सहारा

4 hours ago