होम / बिजनेस / Epac IPO ने किया निराश, इश्यू प्राइस के मुकाबले इतने पर हुआ लिस्ट
Epac IPO ने किया निराश, इश्यू प्राइस के मुकाबले इतने पर हुआ लिस्ट
Epac IPO इससे प्राप्त होने वाली आय को राजस्थान के भिवाड़ी और आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में निवेश करने की तैयारी कर रही है. कंपनी इससे कर्ज चुकाने की भी योजना बना रही है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
नए साल में अब तक जहां कई आईपीओ निवेशकों को बेहतरीन रिटर्न दे चुके हैं वहीं कुछ दिन पहले आये Epac IPO ने निवेशकों को निराश किया है. Epac IPO का इश्यू मंगलवार को बीएसई, एनएसई पर 3.9 प्रतिशत की छूट के साथ लिस्ट हुआ. स्टॉक का इश्यू प्राइस 230 रुपये का था लेकिन जब ये लिस्ट हुआ तो एनएसई पर 221 रुपये और बीएसई पर 225 रुपये में लिस्ट हुआ. हालांकि बाजार के एक्सपर्ट ने कुछ और ही उम्मीद की थी.
ग्रे मार्केट में बहुत कम दिखा रहा था प्रीमियम
Epac IPO का प्रीमियम बाजार में लिस्ट होने से पहले ग्रे मार्केट में भी सिर्फ 2 प्रतिशत का ही इजाफा दिखा रहा था. ग्रे मार्केट वो बाजार है एक तरह का समानांतर बाजार है जो शेयर्स के बाजार में लॉन्च होने से पहले निवेशक उनकी खरीदारी कर सकता है. इस बाजार में किसी भी आईपीओ के लिस्ट होने से एक दिन पहले तक प्रीमियम का भाव पता चलता रहता है. वहां भी इस शेयर को सिर्फ 2 प्रतिशत प्रीमियम पर ही दिखा रहा था. 2 प्रतिशत प्रीमियम का मतलब है कि शेयर का भाव 235 रुपये से 253 रुपये.
निवेशकों का देखने को मिला था उत्साह अना
Epac IPO को लेकर निवेशकों का अच्छा उत्साह देखने को मिला था. इसे 16 गुना से ज्यादा सब्सक्राइब किया गया था. इस आईपीओ का साइज 1.99 करोड़ रुपये था जबकि इसके लिए 32.7 करोड़ शेयरों के लिए निवेशकों ने बोलियां लगाई. इस आईपीओ में सबसे ज्यादा एचएनआई ने बोलियां लगाई. उन्होंने आवंटित कोटे से 28.1 गुना ज्यादा बोली लगाई. जबकि रिटेल निवेशकों ने आरक्षित कोटे से 6 गुना ज्यादा बोलियां लगाई. जबकि योग्य संस्थागत खरीददारों ने 25 गुना से ज्यादा बुक किया.
कंपनी इस लक्ष्य के साथ लाई आईपीओ
Epac इस आईपीओ से होने वाली आय का राजस्थान के भिवाड़ी और आंध्र प्रदेश के श्री सिटी में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने के लिए करने वाली है. इस पैसे का इस्तेमाल भिवाड़ी यूनिट के लिए उपकरण खरीदने और कर्ज चुकाने के लिए भी किया जाएगा.
ये भी पढ़ें : श्री राम के धाम अयोध्या में इस कंपनी ने ली एंट्री, ये सेवाएं देगी कंपनी
टैग्स