होम / बिजनेस / सशक्त व्यवसायिक नेटवर्क्स रोजगार और नवाचार का रास्ता खोलते हैं : गजेंद्र शेखावत

सशक्त व्यवसायिक नेटवर्क्स रोजगार और नवाचार का रास्ता खोलते हैं : गजेंद्र शेखावत

द्वारका स्थित यशोभूमि के कन्वेंशन सेंट में BNI नई दिल्ली द्वारा TAP 2025 मेगा बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट का आयोजन हुआ, जिसमें 5,000 से अधिक उद्यमी शामिल हुए.

रितु राणा 6 months ago

BNI नई दिल्ली द्वारा आयोजित TAP - नेटवर्क टू एबंडेंस 2025 के चौथे संस्करण का आज यशोभूमि (IICC), द्वारका में औपचारिक उद्घाटन किया गया. यह आयोजन भारत के सबसे बड़े बिजनेस नेटवर्किंग इवेंट्स में से एक माना जाता है. दो दिवसीय इस कार्यक्रम में 5,000 से अधिक उद्यमी, 300 से अधिक प्रदर्शक और 39 BNI क्षेत्रों के सदस्य शामिल हुए. इस अवसर पर BNI N E W दिल्ली की 10 वर्षों की रेफरल-आधारित व्यवसायिक विकास यात्रा का भी उत्सव मनाया गया.

केंद्रीय संस्कृति मंत्री ने उद्घाटन किया

उद्घाटन समारोह में केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की. सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को और जीवंत बनाया. अपने संबोधन में मंत्री ने उद्यमिता और व्यवसायिक नेटवर्क्स के महत्व को रेखांकित किया. उन्होंने कहा "उद्यम आत्मनिर्भरता की भावना को बढ़ाता है और इससे वृहद स्तर पर समाज प्रभावित होता है. भारत में उद्यमिता और व्यवसायिक नेटवर्क्स न केवल आर्थिक वृद्धि का इंजन हैं, बल्कि नए व्यवसायों और स्टार्टअप्स के लिए अवसर सृजित करने में भी अहम भूमिका निभाते हैं. ऐसे मंच उद्यमियों को मिलने, सीखने और सहयोग करने का अवसर देते हैं. रेफरल-आधारित नेटवर्किंग मॉडल व्यापारिक विश्वास को मजबूत करता है, जो लंबे समय तक स्थायी विकास और नवाचार को बढ़ावा देता है. ये प्रयास केवल व्यवसायिक सफलता तक सीमित नहीं हैं, बल्कि रोजगार सृजन, छोटे और मध्यम व्यवसायों के विस्तार और भारत के उद्यमशील इकोसिस्टम की मजबूती में भी योगदान करते हैं."

मीनाक्षी लेखी ने साझा किया वैश्विक और डिजिटलीकरण दृष्टिकोण

कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद मीनाक्षी लेखी ने TAP 2025 जैसे प्लेटफॉर्म की महत्ता को उजागर किया. उन्होंने कहा TAP - नेटवर्क टू एबंडेंस 2025 जैसे आयोजन दिखाते हैं कि भारत अपने उद्यमियों को सहयोग और सीखने का अवसर प्रदान करता है. भारत आपसी सहयोग और निर्भरता के माध्यम से मजबूत और सकारात्मक संबंधों का निर्माण करता है. जनसंख्या के लिहाज़ से भारत वैश्विक दक्षिण का प्रतिनिधित्व करता है, लेकिन सेवाओं, शिक्षा, डिजिटलीकरण और संस्थागत क्षमताओं के मामले में वह विकसित देशों के समकक्ष खड़ा है. यही संतुलित दृष्टिकोण भारत को विशिष्ट बनाता है, क्योंकि देश ने अत्याधुनिक तकनीक अपनाने के साथ-साथ उन वर्गों को भी जोड़ा है, जो अब तक मुख्यधारा से दूर थे.

डिजिटलीकरण के जरिए भारत ने गांवों, ग्रामीण पृष्ठभूमि के लोगों, विभिन्न भाषाई और शैक्षणिक क्षमताओं वाले नागरिकों को सार्वजनिक डिजिटल संसाधनों से जोड़ा है. वैक्सीन विकास, मौसम पूर्वानुमान, तटीय आपदाओं और चक्रवात जैसी परिस्थितियों में भारत न केवल डेटा साझा करता है, बल्कि पड़ोसी और मित्र देशों को समय रहते सतर्क भी करता है.

स्टार्टअप्स, एमएसएमई और ऐसे उद्यमियों को, जिन्हें सही मंच और बाजार नहीं मिल पाता, एक-दूसरे से जोड़ने में नेटवर्किंग संस्थाओं की भूमिका अहम रही है. यह नेटवर्क आगे और सशक्त होगा, क्योंकि वैश्विक दक्षिण के देशों के बीच सहयोग बढ़ाने की आवश्यकता है. मानव और भौतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद, इन देशों का अक्सर शोषण होता है. इसलिए आवश्यक है कि अपने स्वयं के नेटवर्क बनाए जाएं, एक-दूसरे के संसाधनों का साझा उपयोग किया जाए और सभी के लिए एक बेहतर और संतुलित विश्व का निर्माण किया जाए.

विशेषज्ञों ने साझा किए अपने विचार

कार्यक्रम के पहले दिन केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री के. राम मोहन नायडू, माननीय मंत्री श्री मनजिंदर सिंह सिरसा और वरिष्ठ BNI नेताओं ने उद्यम-आधारित विकास, नेतृत्व और समुदाय-आधारित प्रगति पर अपने विचार साझा किए. पावर नेटवर्किंग सत्र, पुरस्कार समारोह, कीनोट भाषण और क्यूरेटेड बिजनेस इंटरैक्शन्स ने उद्यमियों को सार्थक संबंध स्थापित करने का अवसर प्रदान किया.

BNI इंडिया के डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एवं BNI नई दिल्ली के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर सुनील के ने कहा "TAP BNI – नेटवर्क टू एबंडेंस 2025 इस बात का प्रतीक है कि जब उद्यमी सहयोग और विश्वास की साझा सोच के साथ एकजुट होते हैं, तो क्या कुछ संभव हो सकता है. हमारा उद्देश्य ऐसे अवसर सृजित करना है, जो व्यवसायों को सतत रूप से आगे बढ़ने में मदद करें और भारत के उद्यमशील इकोसिस्टम को मजबूत बनाएं."*

BNI नई दिल्ली के सीनियर एरिया डायरेक्टर डॉ. जी. पी. राव ने कहा "उद्यमी और छोटे व्यवसाय अर्थव्यवस्था और रोजगार सृजन की रीढ़ हैं. BNI जैसे प्लेटफॉर्म नए व्यवसायों को सहयोग और सीखने का अनुकूल वातावरण प्रदान करते हैं. विश्वास-आधारित नेटवर्क व्यवसायों को सतत विकास और दीर्घकालिक मूल्य सृजन में सक्षम बनाते हैं."*

प्रदर्शनी क्षेत्र और नेटवर्किंग का केंद्र

उद्घाटन के बाद रिबन-कटिंग समारोह के माध्यम से प्रदर्शनी क्षेत्र का औपचारिक उद्घाटन किया गया. यह क्षेत्र बड़े पैमाने पर नेटवर्किंग और व्यवसायिक सहभागिता का केंद्र बना, जहां विभिन्न उद्योगों के प्रतिनिधियों ने अपने उत्पाद और सेवाओं का प्रदर्शन किया. पहले दिन की शाम को प्रसिद्ध गायक पलाश सेन (यूफोरिया) की ऊर्जावान लाइव प्रस्तुति ने गाला डिनर को जीवंत बना दिया. इस अवसर पर बड़ी संख्या में बिज़नेस लीडर्स, प्रदर्शक और प्रतिनिधि एक साथ जुटे, जिससे TAP BNI की आपसी जुड़ाव और मित्रता और प्रबल हुई.

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हिंद महासागर में भारत की बढ़ी ताकत, सेशेल्स के साथ 1,250 करोड़ रुपये की बड़ी डिफेंस-इन्फ्रा डील

रक्षा, समुद्री सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए भारत देगा वित्तीय सहायता, हिंद महासागर में चीन को संतुलित करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.

14 minutes ago

Lava International OOH और OTT पर खर्च 30% बढ़ाएगी; चार साल में विज्ञापन बजट 5 गुना बढ़ा

लावा के एमडी सुनील रैना और मार्केटिंग प्रमुख पुरवंश मैत्रेय ने BW Marketing World से कंपनी की बदलती रणनीति, अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं, मीडिया मिश्रण और 2026 तथा उसके बाद भरोसे को सबसे बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक मानने पर चर्चा की.

1 hour ago

तीन दशक से ब्रांड जगत को नई दिशा दे रहे अरिजीत रे, रणनीतिक नेतृत्व से दिलाई कंपनियों को नई पहचान

विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के दिग्गज अरिजीत रे ने रणनीति, रचनात्मकता और उपभोक्ता समझ के दम पर कई बड़े ब्रांड्स को दी नई ऊंचाई

1 hour ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

5 hours ago

तेल की कीमतों में गिरावट और FIIs की वापसी से बढ़ा भरोसा, जानिए आज कैसा रहेगा बाजार का माहौल

बीते कारोबारी सत्र में BSE सेंसेक्स 109.25 अंक चढ़कर 77,100.47 के स्तर पर बंद हुआ, जबकि NSE एनएसई निफ्टी 34.35 अंक की बढ़त के साथ 24,056 पर पहुंच गया.

5 hours ago


बड़ी खबरें

तीन दशक से ब्रांड जगत को नई दिशा दे रहे अरिजीत रे, रणनीतिक नेतृत्व से दिलाई कंपनियों को नई पहचान

विज्ञापन और मार्केटिंग उद्योग के दिग्गज अरिजीत रे ने रणनीति, रचनात्मकता और उपभोक्ता समझ के दम पर कई बड़े ब्रांड्स को दी नई ऊंचाई

1 hour ago

हिंद महासागर में भारत की बढ़ी ताकत, सेशेल्स के साथ 1,250 करोड़ रुपये की बड़ी डिफेंस-इन्फ्रा डील

रक्षा, समुद्री सुरक्षा और इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं के लिए भारत देगा वित्तीय सहायता, हिंद महासागर में चीन को संतुलित करने की दिशा में यह एक अहम कदम माना जा रहा है.

14 minutes ago

Lava International OOH और OTT पर खर्च 30% बढ़ाएगी; चार साल में विज्ञापन बजट 5 गुना बढ़ा

लावा के एमडी सुनील रैना और मार्केटिंग प्रमुख पुरवंश मैत्रेय ने BW Marketing World से कंपनी की बदलती रणनीति, अंतरराष्ट्रीय महत्वाकांक्षाएं, मीडिया मिश्रण और 2026 तथा उसके बाद भरोसे को सबसे बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक मानने पर चर्चा की.

1 hour ago

दोहरीघाट से दिल्ली, संस्कारों की विरासत’: संस्कारों और पारिवारिक मूल्यों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश

यह पुस्तक केवल लेखक की व्यक्तिगत यात्रा नहीं, बल्कि पूर्वांचल की सांस्कृतिक विरासत, भारतीय पारिवारिक मूल्यों, माता-पिता के संघर्ष, संस्कारों और बदलते सामाजिक परिवेश के बीच मानवीय संवेदनाओं की कहानी को प्रस्तुत करती है.

4 hours ago

MTF में रिकॉर्ड तेजी: उधार लेकर निवेश का बढ़ा क्रेज, 1.33 लाख करोड़ रुपये पर पहुंचा आंकड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, MTF सेगमेंट में एनएसई का दबदबा बरकरार है और इसकी बाजार हिस्सेदारी 96 फीसदी है. हालांकि बीएसई ने भी इस क्षेत्र में सालाना आधार पर अच्छी वृद्धि दर्ज की है.

5 hours ago