✕

होम / बिजनेस / हर कर्मचारी को मिलना चाहिए ऐसा बॉस, दिवाली पर खोल दिया खजाना

हर कर्मचारी को मिलना चाहिए ऐसा बॉस, दिवाली पर खोल दिया खजाना

दिवाली आने वाली है. गिफ्ट के आदान-प्रदान का दौर शुरू हो चुका है. कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों को कार और बाइक देकर पूरे देश में खूब सुर्खियां बटोरी हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

दिवाली में हर कर्मचारी को अपनी कंपनी से उपहार की उम्मीद रहती है. कोई ड्राई फ्रूट का पैकेट, कोई कंबल, क्रॉकरी सेट या कोई अन्य जरूरत का सामान भेंट करता है. ऐसे में अगर अपकों गिफ्ट में कुछ खास सरप्राइज मिल जाएं तो?... ऐसा ही कई कंपनियों ने ने अपने कर्मचारियों के लिए किया है. कंपनी ने अपने कर्मचारियों को महंगी कार और बाइक दिवाली गिफ्ट के तौर पर भेंट की है. आइए जानते हैं कौन सी वो कंपनियां है जिन्होंने अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देकर उनकी दिवाली को खास बनाया है.

गिफ्ट में बांटी 28 कारें और 29 बाइक

दिवाली पर जब भी कर्मचारियों को बड़े गिफ्ट देने की बात आती है, गुजरात के सावजी ढोलकिया का नाम सामने आता है. ये अपने कर्मचारियों को महंगे गिफ्ट देने के लिए जाने जाते हैं. अब ऐसा ही कुछ चेन्नई की एक कंपनी के मालिक ने भी किया है. इसने अपने कर्मचारियों को 28 कारें और 29 बाइक गिफ्ट की हैं। इन कारों के मॉडल में हुंडई, टाटा, मारुति सुजुकी और मर्सिडीज बेंज शामिल हैं. चेन्नई की जिस कंपनी ने ये गिफ्ट दिए हैं, उसका नाम Team Detailing Solutions है. यह कंपनी स्ट्रक्चरल स्टील डिजाइन और डिटेलिंग सर्विस से जुड़ा कारोबार करती है. 

उपहार के रूप में दी 15 कारें

इसी कढ़ी में मिट्स (MITS) हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड पंचकूला हरियाणा ने अपने कर्मचारियों को दीवाली का बेहतरीन उपहार दिया है. पिछले साल की तरह इस बार भी इस कंपनी ने दीवाली के मौके पर अपने बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले कर्मचारियों (सेलिब्रिटीज) को कार देकर सम्मानित किया है. कंपनी के चेयरमैन और संस्थापक एमके भाटिया ने समर्पित सेलिब्रिटीज को दीवाली उपहार के रूप में 15 कारें उपहार में दीं. भाटिया विभिन्न सामाजिक कार्यों में सक्रिय रूप से शामिल रहते हैं. उनका अच्छा स्वभाव और समाजिक कल्याण के प्रति प्रतिबद्धता उन्हें बहुत सम्मान दिलाती है.

Meesho ने भी दिया कर्मचारियो को तोहफा

दीपावली की खुशियां अपनों के साथ सेलिब्रेट करने में अक्सर काम आड़े आ जाता है. घर से दूर नौकरी करने वालों को कई बार छुट्टी भी नहीं मिलती. लेकिन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म मीशो के कर्मचारी इस मामले में भाग्यशाली हैं. कंपनी ने उनके लिए 9 दिन का ब्रेक अनाउंस किया है, जो 26 अक्टूबर से 3 नवंबर तक रहेगा. मीशो ने इस ब्रेक को 'रीसेट एंड रीचार्ज' नाम दिया है. सोशल मीडिया पर मीशो की जमकर सराहना हो रही है. लोगों का कहना है कि कंपनी ने एक अच्छी मिसाल पेश की है. वैसे, ये कोई पहली बार नहीं है जब मीशो ने कर्मचारियों के लिए 9 दिनों के ब्रेक का ऐलान किया है. वह पिछले तीन सालों से ऐसा कर रही है और यह चौथा साल है जब कंपनी अपने कर्मचारियों को यह ब्रेक दे रही है. 
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले अमेजन देशभर में खोलेगा 50 नए आश्रय केंद्र, 2026 के अंत तक 250 का लक्ष्य

त्योहारी सीजन से पहले डिलीवरी नेटवर्क से जुड़े ड्राइवरों के लिए सुविधाओं का विस्तार, बेंगलुरु में दो मोबाइल आश्रय वैन शुरू; कंपनी ने 2026 में ऑपरेशंस नेटवर्क के सहयोगियों के लिए 2,800 करोड़ रुपये से अधिक निवेश की बात कही

3 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago

पारंपरिक कारोबार से नए ग्रोथ इंजन तक, BW Businessworld के नए अंक में पार्थ जिंदल पर फोकस

नए अंक में अगली पीढ़ी के नेतृत्व, बदलते उपभोक्ता बाजार और कारोबार के विस्तार पर विशेष कवरेज; BW Future of Design Summit and Awards 2026 पर भी विशेष पैकेज

9 hours ago


बड़ी खबरें

त्योहारी सीजन में 6% तक पहुंच सकती है महंगाई; कच्चा तेल और अल नीनो बढ़ाएंगे दबाव: RBI

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने कहा कि आने वाले समय में महंगाई पर सप्लाई से जुड़े कई दबाव बने रह सकते हैं. इनमें मानसून की स्थिति, अल नीनो और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव प्रमुख हैं.

9 hours ago

भारतीय कंपनियों के लिए श्रीलंका में कारोबार के नए अवसर, जनवरी 2027 में होगा बड़ा एक्सपो

पोर्ट, मैन्युफैक्चरिंग, पर्यटन से लेकर रिन्यूएबल एनर्जी और डिजिटल सर्विसेज तक कई क्षेत्रों में साझेदारी की संभावनाएं, श्रीलंका ने भारतीय कारोबारियों और निवेशकों को ‘श्रीलंका एक्सपो 2027’ में शामिल होने का न्योता दिया.

4 hours ago

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार सितंबर के रिकॉर्ड स्तर से 50 अरब डॉलर घटकर 734.6 अरब डॉलर

लगातार चौथे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार, रुपये पर बढ़ते दबाव के बीच RBI का हस्तक्षेप जारी; कच्चे तेल की ऊंची कीमतों और विदेशी पूंजी निकासी ने बढ़ाई चिंता

3 hours ago

खाद्य सुरक्षा से किसान सुरक्षा तक: 2014 के बाद भारत की कृषि नीति के ढांचे में कैसे आया बदलाव

लेखक बंशीलाल गुर्जर और नीरज सहरावत के अनुसार, इस बदलाव की सबसे सीधी अभिव्यक्ति प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि में दिखाई देती है. पीएम-किसान पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से सालाना 6,000 रुपये की आय सहायता प्रदान करता है.

4 hours ago

RBI ने बढ़ाया रेपो रेट, महंगा होगा कर्ज; रियल एस्टेट से NBFC तक एक्सपर्ट्स ने बताया असर

RBI के 25 बेसिस पॉइंट की बढ़ोतरी के बाद इंडस्ट्री की मिली-जुली प्रतिक्रिया, विशेषज्ञों ने महंगे कर्ज के बीच मजबूत मांग और लंबी अवधि के ग्रोथ आउटलुक को बताया अहम

7 hours ago