✕

होम / बिजनेस / Emami के प्रॉफिट में हुआ 19 प्रतिशत इजाफा, निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी किया ऐलान 

Emami के प्रॉफिट में हुआ 19 प्रतिशत इजाफा, निवेशकों के लिए डिविडेंड का भी किया ऐलान 

Emami Limited ने वित्त वर्ष 2024-25 की दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. मार्जिन में सुधार के साथ घरेलू और अंतरराष्ट्रीय, दोनों बाजारों में लगातार वृद्धि के चलते कंपनी का प्रॉफिट बढ़ा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

रोजाना इस्तेमाल के सामान बनाने वाली एफएमसीजी कंपनी इमामी लिमिटेड (Emami Limited) ने अपनी दूसरी तिमाही के नतीजों का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने बताया कि जून-सितंबर, 2024 तिमाही में उसका प्रॉफिट 19 प्रतिशत बढ़कर 213 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार सितंबर तिमाही के दौरान इमामी की ऑपरेशंस से इनकम तीन प्रतिशत बढ़कर 891 करोड़ रुपये पर पहुंच गई. इसके अलावा बीती तिमाही के लिए ग्रॉस मार्जिन 0.6 प्रतिशत बढ़कर 70.7 प्रतिशत हो गया, जो रणनीतिक लागत प्रबंधन को दर्शाता है. वहीं, कंपनी की EBITDA से पहले की कमाई चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में सात प्रतिशत बढ़कर 250 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. इस दौरान ईबीआईटीडीए मार्जिन 1.1 प्रतिशत बढ़कर 28.1 प्रतिशत हो गया है. 

घरेलू व्यापार में इन ब्रैंड्स ने किया अच्छा प्रदर्शन
कंपनी का EBITDA 250 करोड़ के साथ 7 प्रतिशत बढ़ा और मार्जिन 110 बीपीएस बढ़कर 28.1 प्रतिशत हो गया है. प्रॉफिट बिफोर टैक्स (PBT) 220 करोड़ के साथ 13 प्रतिशत और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स (PAT) 213 करोड़ के साथ 19 प्रतिशत बढ़ गया है. वहीं, घरेलू व्यापार में 2.6 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिनमें हुई प्रमुख ब्रैंड्स जैसे नवरत्न, डर्मीकूल, हेल्थकेयर रेंज और पेन मैनेजमेंट रेंज ने अच्छा प्रदर्शन किया. वहीं, अंतरराष्ट्रीय व्यापार में 6% की वृद्धि; बांग्लादेश को छोड़कर 12% की वृद्धि

लॉन्च किए 11 नए प्रोडक्ट
कंपनी ने अपनी इनोवेटिव पाइपलाइन को आगे बढ़ाते हुए इस तिमाही में 11 नए प्रोडक्ट लॉन्च किए हैं. इनमें डर्मीकूल स्वेट रिलीवर सुपर एक्टिव टैल्क, आइस कूल शावर जेल, डी-टैन & डीप क्लेंजिंग फेस वॉश, स्टाइल लॉक शैम्पू, फ्रेश इम्पैक्ट बॉडी वॉश, ओडर कंट्रोल शावर जेल और ‘HE’ ब्रैंड के तहत दो EDT परफ्यूम शामिल हैं. वहीं, हेल्थकेयर सेगमेंट में, Zanducare पोर्टल पर नए प्रोडक्ट्ल में जंडू डेली हेल्थ सुपर ग्रीन्स, जंडू दीर्घायुप्राश और जंडू हेयर ग्रोथ सीरम शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी ने अपने लाइट मॉइस्चराइजिंग क्रीम, बोरोप्लस सॉफ्ट का नया रूप भी लॉन्च किया है. 

चार रुपये प्रति शेयर के डिविडेंड का भी ऐलान 
तिमाही के दौरान कंपनी ने हेलियोस लाइफस्टाइल में अपनी हिस्सेदारी 50.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 98.3 प्रतिशत कर ली. कंपनी के बोर्ड ने चालू वित्त वर्ष के लिए चार रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है.

कंपनी के VC और डोल टाइम डायरेक्टर की प्रतिक्रिया
कंपनी के वाइस चेयरमैन और एमडी हर्षवर्धन अग्रवाल ने कहा कि हम पहले आधे वर्ष को मजबूत प्रदर्शन के साथ समाप्त करने पर खुश हैं, हमने रेवेन्यू में 6 प्रतिशत वृद्धि, EBITDA में 10 प्रतिशत वृद्धि और 16 प्रतिशत प्रॉफिट में वृद्धि हासिल की है. अब हम ग्रामीण मांग में सुधार और मौसम के स्थिर होने के साथ अधिक मजबूत ऑफ्टेक्स की उम्मीद करते हैं. वहीं, कंपनी के होल-टाइम डायरेक्टर मोहन गोयनका ने कहा है कि आधुनिक व्यापार, ई-कॉमर्स और संस्थागत बिक्री जैसे संगठित चैनल अब हमारे घरेलू व्यापार में 26.6 प्रतिशत का योगदान दे रहे हैं, जो पहले आधे वर्ष में 190 बीपीएस की वृद्धि है. हम FY25 के लिए उच्च एकल अंकों में राजस्व वृद्धि और डबल डिजिट EBITDA वृद्धि प्राप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

19 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

21 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

21 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

21 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

22 hours ago

बड़ी खबरें