✕

होम / बिजनेस / एलन मस्क की SpaceX ला सकती है दुनिया का सबसे बड़ा IPO, 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

एलन मस्क की SpaceX ला सकती है दुनिया का सबसे बड़ा IPO, 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेसएक्स करीब 2 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब ₹7.25 लाख करोड़ बैठती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 5 months ago

दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलॉन मस्क अब शेयर बाजार में एक नया इतिहास रचने की तैयारी में हैं. दरअसल, एलन मस्क की स्पेस कंपनी स्पेसएक्स (SpaceX) ने IPO के लिए अमेरिकी रेगुलेटर के पास आवेदन दाखिल कर दिया है. अगर यह इश्यू तय आकार में आता है, तो यह दुनिया का सबसे बड़ा IPO बन सकता है और सऊदी अरामको का रिकॉर्ड टूट जाएगा.

नैस्डैक पर लिस्ट होगी स्पेसएक्स

स्पेस एक्सप्लोरेशन टेक्नोलॉजीज कॉर्प नाम वाली कंपनी ने औपचारिक रूप से अमेरिकी बाजार नियामक SEC के पास दस्तावेज दाखिल किए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी नैस्डैक पर “SPCX” सिंबल के तहत लिस्ट हो सकती है. इससे पहले ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट में कहा गया था कि कंपनी गोपनीय तरीके से IPO की तैयारी कर रही थी.

कितना बड़ा होगा स्पेसएक्स का IPO?

रिपोर्ट्स के मुताबिक स्पेसएक्स करीब 2 ट्रिलियन डॉलर के वैल्यूएशन पर 75 अरब डॉलर जुटाने की तैयारी में है. भारतीय मुद्रा में यह रकम करीब ₹7.25 लाख करोड़ बैठती है. अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया का सबसे बड़ा IPO होगा. अभी यह रिकॉर्ड सऊदी अरामको के नाम है, जिसने 2019 में करीब 29.4 अरब डॉलर जुटाए थे.

क्यों खास है स्पेसएक्स?

स्पेस ट्रांसपोर्टेशन इंडस्ट्री में स्पेसएक्स का दबदबा लगातार बढ़ता गया है. कंपनी नासा और अमेरिकी रक्षा विभाग पेंटागन को रॉकेट लॉन्च सेवाएं देती है. इसके अलावा कंपनी का स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट बिजनेस भी तेजी से बढ़ रहा है, जिससे अरबों डॉलर का रेवेन्यू आता है. यही वजह है कि निजी बाजार में स्पेसएक्स दुनिया की सबसे मूल्यवान प्राइवेट कंपनियों में शामिल हो चुकी है.

xAI और X डील से बढ़ी ताकत

इस साल एलॉन मस्क के AI स्टार्टअप xAI के साथ हुए अधिग्रहण ने स्पेसएक्स की वैल्यूएशन को और मजबूती दी है. इस डील में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X भी शामिल है, जिसे मस्क ने 2022 में खरीदा था. विश्लेषकों का मानना है कि IPO के बाद मस्क की कुल संपत्ति में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल सकता है.

टेस्ला समेत कई दिग्गज कंपनियां रह जाएंगी पीछे

2 ट्रिलियन डॉलर की संभावित वैल्यूएशन स्पेसएक्स को दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की कतार में खड़ा कर सकती है. यह आंकड़ा S&P 500 इंडेक्स की ज्यादातर कंपनियों से बड़ा होगा. यहां तक कि मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला भी वैल्यूएशन के मामले में पीछे छूट सकती है.

जून में सामने आ सकती हैं बड़ी डिटेल्स

रिपोर्ट्स के मुताबिक IPO से जुड़ी ज्यादा जानकारी 4 जून के बाद सामने आ सकती है. वहीं 11 जून तक इसके प्राइस बैंड और अन्य अहम विवरण जारी किए जा सकते हैं. ग्लोबल निवेशकों की नजर अब इस बात पर टिकी है कि क्या स्पेसएक्स सच में दुनिया के सबसे बड़े IPO का रिकॉर्ड अपने नाम कर पाएगी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

15 minutes ago

मोबावेन्यू के रेवेन्यू में 48.6% की बढ़ोतरी, पहली छमाही में मुनाफा 72.2% उछला

एडटेक कंपनी मोबावेन्यू ने वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही (H1 FY27) के वित्तीय नतीजे जारी किए हैं.

21 hours ago

सोने पर अभी और बढ़ेगी मंदी की मार, 11% तक गिर सकते हैं दाम: रिपोर्ट

ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म नोमुरा का अनुमान है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने का भाव गिरकर 3,500 डॉलर प्रति औंस तक आ सकता है.

1 day ago

चार दिन की तेजी के बाद बाजार में मुनाफावसूली के संकेत, गिफ्ट निफ्टी टूटा; आज इन शेयरों पर रहेगी नजर

मंगलवार को बीएसई सेंसेक्स 1,225.07 अंक यानी 1.62 फीसदी उछलकर 76,917.85 पर बंद हुआ. वहीं, एनएसई निफ्टी 370.05 अंक यानी 1.58 फीसदी की बढ़त के साथ 23,810.85 पर पहुंच गया.

1 day ago

भारत में कारोबार बढ़ाने की तैयारी में डुमारे, EV और AI टेक्नोलॉजी पर रहेगा फोकस

डुमारे ग्रुप भारत में अपने कारोबार का विस्तार करने के साथ इंजन की दक्षता बढ़ाने, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित कंट्रोल सिस्टम और क्लीन मोबिलिटी सॉल्यूशंस पर काम कर रहा है.

1 day ago


बड़ी खबरें

आज बाजार में आएगी तेजी की सुनामी? गिफ्ट निफ्टी 1.4% चढ़ा, कच्चे तेल में 10% की गिरावट

बुधवार को सेंसेक्स 383.55 अंक चढ़कर 77,301.40 पर और निफ्टी 149.75 अंक बढ़कर 23,960.60 पर बंद हुआ था. बाजार में यह लगातार पांचवें सत्र की तेजी थी.

15 minutes ago

डाबर के ग्लोबल CEO मोहित मल्होत्रा ने दिया इस्तीफा, हरजीत सिंह भल्ला संभालेंगे जिम्मेदारी

डाबर ने हरजीत सिंह भल्ला को 14 नवंबर 2026 से पांच साल के कार्यकाल के लिए अतिरिक्त निदेशक और पूर्णकालिक निदेशक नियुक्त किया है.

5 minutes ago

महादेव बेटिंग ऐप के को-फाउंडर रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार

सौरभ चंद्राकर के ओमान से भारत प्रत्यर्पण के कुछ दिनों बाद हुई उप्पल की गिरफ्तारी, 75 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अवैध सट्टेबाजी नेटवर्क के संचालन का है आरोप

10 hours ago

एक्सिस बैंक का फेस्टिव ऑफर, पर्सनल लोन 9.99% से शुरू; कार और EV लोन पर भी छूट

एक्सिस बैंक ने त्योहारी सीजन को देखते हुए होम लोन, पर्सनल लोन, वाहन लोन और एजुकेशन लोन सहित कई वित्तीय उत्पादों पर विशेष ऑफर की घोषणा की है.

23 hours ago

अक्षर योग केंद्र ने मास्टर एंथनी को चीन का कंट्री हेड नियुक्त किया, वैश्विक विस्तार की तैयारी

संस्थान की योजना 2027 की शुरुआत में चीन में योग, ध्यान और प्राणायाम से जुड़े विशेष कार्यक्रम शुरू करने की है.

20 hours ago