होम / बिजनेस / सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के एक ट्वीट से मचा हंगामा, कहा- 'अब खरीद रहा हूं ये कंपनी'

सबसे अमीर शख्स एलन मस्क के एक ट्वीट से मचा हंगामा, कहा- 'अब खरीद रहा हूं ये कंपनी'

पहले उन्होंने एक पॉलिटिकल ट्वीट किया. उसके तुरंत बाद उन्होंने एक और ट्वीट किया. उसके बाद खलबली मच गई.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: ट्विटर डील तोड़ने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने एक बार फिर दुनिया को चौंका दिया. इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला और स्पेसएक्स के मालिक मस्क ने सुबह-सुबह एक ट्वीट किया, जिसे पढ़कर दुनिया हैरान रह गई. ट्विटर के माध्यम से उन्होंने ऐलान किया कि वे फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर यूनाइटेड को खरीद रहे हैं.

कोई रिएक्शन नहीं आया
हालांकि उन्होंने इसके अलावा कुछ और जानकारी नहीं दी. उन्होंने यह ट्वीट मजाक में किया है या फिर सीरियसली, ये बात साफ नहीं है. दरअसल, पहले उन्होंने एक पॉलिटिकल ट्वीट किया. उसके तुरंत बाद उन्होंने मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीदने वाला ट्वीट किया. उनके इस ट्वीट के बाद खलबली मच गई. आपको बता दें कि फिलहाल मैनचेस्टर यूनाइटेड का कंट्रोल अमेरिकन ग्लेजर फैमिली के पास है. मस्क के ट्वीट के बाद उनकी तरफ से भी कोई सफाई या प्रतिक्रिया नहीं आई है.

मस्क ने ट्विटर पर क्या लिखा
मस्क ने पहले ट्वीट में लिखा, "यह स्पष्ट कर दूं कि मैं रिपब्लिकन पार्टी और डेमोक्रेटिक पार्टी को बराबर सपोर्ट करता हूं." इसके बाद उन्होंने अगले ट्वीट में लिखा, "इसके अलावा, मैं मैनचेस्टर यूनाइटेड खरीद रहा हूं. आपका स्वागत है." देखते ही देखते मस्क का ये ट्वीट वायरल हो गया. ग्लेजर फैमिली का भी रिएक्शन अब तक नहीं आया है. कुछ लोगों का कहना है कि मस्क का ये मजाक भी हो सकता है.

 

ट्विटर से तोड़ दी डील
आपको बता दें कि मस्क ने कुछ समय पहले ट्विटर को 44 अरब डॉलर में खरीदने की घोषणा की थी, लेकिन बाद में उन्होंने यह डील तोड़ दी. इसके कारण उन्हें कानूनी लड़ाई भी लड़नी पड़ रही है. डील तोड़ने पर मस्क ने अपनी सफाई में कहा था कि ट्विटर ने उनसे कई बातें छुपाई. उन्हें भारत में चल रहे डेवलपमेंट से भी अनजान रखा गया. कोर्ट में उन्होंने कहा कि ट्विटर को भारत के स्थानीय कानून का पालन करना चाहिए.

VIDEO: राकेश झुनझुनवाला के 7 सबसे अहम टिप्स: फॉलो करेंगे तो शेयर बाजार में हो जाएंगे मालामाल


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

17 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

लगातार दूसरे दिन तेजी के बाद बाजार पर नजर, GIFT Nifty चढ़ा; आज इन शेयरों में दिख सकती है हलचल

गुरुवार को बीएसई सेंसेक्स 273.55 अंक यानी 0.35% की बढ़त के साथ 77,928.15 अंक पर बंद हुआ, जबकि एनएसई निफ्टी 66.95 अंक चढ़कर 24,317.15 के स्तर पर पहुंचकर बंद हुआ.

2 hours ago

एंटी-पेपर लीक कानून पर PM मोदी का बड़ा संदेश, बोले- पेपर माफियाओं के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई

प्रधानमंत्री ने कहा कि सरकार लंबे समय से परीक्षा प्रणाली में सुधार, तकनीक के बेहतर इस्तेमाल और मजबूत कानूनी प्रावधानों के जरिए पारदर्शी एवं प्रभावी व्यवस्था बनाने पर काम कर रही है.

2 hours ago

NTPC का ग्रीन ट्रांजिशन: FY37 तक 250 GW क्षमता और 16.8 लाख करोड़ रुपये निवेश की तैयारी

NTPC ने FY2037 तक कुल 250 गीगावाट उत्पादन क्षमता और 136 गीगावाट रिन्यूएबल क्षमता विकसित करने का लक्ष्य रखा है, जिसके लिए 16.8 लाख करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई गई है. 

2 hours ago

RBI का नया नियम: 1 अक्टूबर से बल्क डिपॉजिट पर अलग-अलग ब्याज दरें तय कर सकेंगे बैंक

यह सुविधा घरेलू रुपये के बल्क डिपॉजिट और अनिवासी भारतीयों (NRI) के रुपये वाले बल्क डिपॉजिट, दोनों पर लागू होगी.

2 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

22 hours ago