होम / बिजनेस / ट्विटर से एलन मस्क के ‘तलाक’ की ये है असली वजह, क्या आप जानते हैं?

ट्विटर से एलन मस्क के ‘तलाक’ की ये है असली वजह, क्या आप जानते हैं?

ट्विटर खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर की डील करके पीछे हट जाने वाले दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क ने इसकी असल वजह का खुलासा किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला (Tesla) के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) और माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) के तलाक के पीछे कई वजह हैं, लेकिन एक वजह ऐसी भी है, जिसके बारे में आपको ज़रूर जानना चाहिए. डील तोड़ने को लेकर ट्विटर ने एलन मस्क को कोर्ट में घसीटा है. मामले की सुनवाई के दौरान, उन्होंने अदालत में 'तलाक' के लिए भारत कनेक्शन का जिक्र किया.  

जानकारी छिपाने का आरोप
एलन मस्क ने कोर्ट में कहा कि ट्विटर भारत सरकार के खिलाफ जोखिम भरे मुकदमे का खुलासा करने में विफल रही. साथ ही उन्होंने यह दावा भी किया कि ट्विटर ने भारत सरकार के खिलाफ जाकर दुनिया के तीसरे सबसे बड़े बाजार को खतरे में डाल डाला. बता दें कि मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए 44 अरब डॉलर में डील की थी, लेकिन कुछ दिन बाद ही वह इससे पीछे हट गए.

‘अंधेरे में रखा गया’
एलन मस्क ने डेलावेयर अदालत को बताया कि जब उन्होंने ट्विटर को खरीदने की लिए डील साइन की थी, तो उन्हें कई चीजों के बारे में अंधेरे में रखा गया था. उन्हें भारत में चल रहे डेवलपमेंट के बारे में भी नहीं बताया गया. उन्होंने आगे कहा कि ट्विटर को भारत में स्थानीय कानून का पालन करना चाहिए. उधर, ट्विटर ने दावा किया कि एलन मस्क के पास कंपनी के बारे में पूरी जानकारी थी.

भारत से हुआ है विवाद
ट्विटर और भारत सरकार के बीच कई बार विवाद की स्थिति बन चुकी है. 2021 में सरकार ने सोशल मीडिया पोस्ट की जांच करने, सूचना की पहचान करने और संबंधित कंपनियों पर मुकदमा चलाने की अनुमति देने के लिए कुछ नियम लागू किए थे. लेकिन ट्विटर ने इसे मानने से इनकार कर दिया था. मस्क का मानना है कि ट्विटर को स्थानीय कानूनों का पालन करना चाहिए. इतना ही नहीं मस्क ने कर्नाटक हाई कोर्ट में दायर एक याचिका का जिक्र करते हुए कहा है कि ट्विटर ने उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं दी थी.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

10 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

10 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

10 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

4 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

8 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

5 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

10 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

10 hours ago