होम / बिजनेस / Twitter में छंटनी की तैयारी कर रहे मस्क ने खरीदा प्राइवेट जेट, कीमत उड़ा देगी होश

Twitter में छंटनी की तैयारी कर रहे मस्क ने खरीदा प्राइवेट जेट, कीमत उड़ा देगी होश

ईलॉन मस्क का निजी जेट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. G700 गल्फस्ट्रीम का एकदम नया विमान है. इसमें अब तक का सबसे बड़ा केबिन है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर के नए बॉस ईलॉन मस्क जहां एक तरफ कंपनी की वर्कफोर्स में बड़ी कटौती की तैयारी कर रहे हैं, ताकि खर्चों को कम किया जा सके. वहीं, दूसरी तरफ उन्होंने अरबों रुपए खर्च कर अपने लिए लग्जरी विमान खरीदा है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि मस्क ने एक 'गल्फस्ट्रीम G700' का आर्डर दिया है, जिसकी डिलीवरी 2023 की शुरुआत में होने की उम्मीद है. 

सबसे बड़ा केबिन
ईलॉन मस्क का निजी जेट अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है. G700 गल्फस्ट्रीम का एकदम नया विमान है. इसमें अब तक का सबसे बड़ा केबिन है, जिसकी लंबाई 57 फीट से अधिक है. सबसे खास बात यह है कि इसमें एक बार फ्यूल भरने पर यह 13,280 किलोमीटर तक उड़ान भर सकता है. कीमत की बात करें, तो मस्क ने इसे 78 मिलियन डॉलर लगभग साढ़े 6 अरब रुपए में खरीदा है.

दो रोल्स-रॉयस इंजन 
मस्क के नए प्राइवेट जेट में 19 सीटें और 20 खिड़कियां हैं. विमान का अपना वाई-फाई सिस्टम भी है. यह विमान दो रोल्स-रॉयस इंजन से चलता है. माना जा रहा है कि G700 ईलॉन मस्क के वर्तमान विमान G650ER की जगह ले सकता है, जिसे अक्टूबर 2019 में लॉन्च किया गया था. मस्क नियमित रूप से प्राइवेट विमान से यात्रा करते हैं. 2018 में उन्होंने अपने G650ER से 150,000 मील से अधिक की उड़ान भरी थी.

मस्क के पास 4 विमान
ट्विटर नए बॉस के पास चार प्राइवेट गल्फस्ट्रीम जेट हैं. उनका पहला निजी विमान डसॉल्ट 900B था. एक रिपोर्ट में बताया गया है कि मस्क के सभी निजी विमान फाल्कन लैंडिंग एलएलसी में पंजीकृत हैं, जो SpaceX से जुड़ी एक शेल कंपनी है. बता दें कि Gulfstream Aerospace विमान बनाने वाली अमेरिकी कंपनी है. 1958 से अब तक कंपनी 2000 से ज्यादा एयरक्राफ्ट बना चुकी है. G700 में एक बार में 19 लोग सफर कर सकते हैं.   

यहां चल रही कैंची
मस्क ट्विटर में बड़ा बदलाव कर रहे हैं, इसमें बड़े पैमाने पर छंटनी भी शामिल है. उन्होंने अपने मैनेजर्स को ऐसे कर्मचारियों की लिस्ट बनाने के लिए कहा है, जिन्हें कंपनी से निकाला जा सकता है. इसके अलावा, मस्क ने अपने इंजीनियरों के लिए एक तुगलकी फरमान भी जारी किया है. उसने दिन में 12 घंटे और सप्ताह में सातों दिन काम करने के लिए कहा गया है. ट्विटर प्रबंधन ने कर्मचारियों से कहा है कि नए बॉस के नए लक्ष्यों को तय समय में पूरा करने के लिए उन्हें अतिरिक्त घंटे काम करना होगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

7 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago