होम / बिजनेस / एक झटके में कर्मचारियों की नौकरी छीनने वाले ईलॉन मस्क ने बताई मजबूरी, कही ये बात

एक झटके में कर्मचारियों की नौकरी छीनने वाले ईलॉन मस्क ने बताई मजबूरी, कही ये बात

ट्विटर के नए बॉस ईलॉन मस्क ने छंटनी पर सफाई दी है. उनका कहना है कि घाटे में चल रही कंपनी के पास और कोई विकल्प नहीं है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

ट्विटर में बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाले ईलॉन मस्क ने अपनी मजबूरी बताई है. ट्विटर के नए बॉस का कहना है कि उनके पास कोई और रास्ता नहीं था. मस्क ने ट्वीट करके बताया है कि कंपनी घाटे में चल रही है, इसलिए वर्कफ़ोर्स में 50% की कमी करना उनकी मजबूरी है. बता दें कि ट्विटर ने शुक्रवार से छंटनी की शुरुआत कर दी है. नौकरी से निकाले गए कर्मचारियों की लिस्ट में भारतीय कर्मचारी भी शामिल हैं.

कोई विकल्प नहीं था
मस्क ने कहा कि ट्विटर वर्कफ़ोर्स में कमी उनके लिए भी मुश्किल फैसला है, लेकिन इसके अलावा उनके पास कोई विकल्प नहीं है. उन्होंने कहा कि कंपनी को हर दिन 4 मिलियन डॉलर का नुकसान हो रहा है, ऐसे में खर्चों में कटौती के लिए छंटनी जरूरी थी. गौरतलब है कि मस्क के ट्विटर की कमान संभालने से पहले ही साफ हो गया था कि वो बड़े पैमाने पर छंटनी करने वाले हैं.

3 महीने की सैलरी दी
ट्विटर के नए बॉस ने बताया कि जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, उन्हें तीन महीने की सैलरी (Severance Pay) दी गई है, जो कानूनी आवश्यकता से 50% अधिक है. ट्विटर के जिन भारतीय कर्मचारियों को नौकरी से निकाला गया है, उसमें मार्केटिंग डिपार्टमेंट और कम्यूनिकेशन टीम से जुड़े कर्मचारी शामिल हैं. इसके अलावा इंजीनियरिंग और सेल्स टीम के भी कुछ कर्मचारियों को भी बाहर करने की सूचना है.

मेल भेजकर बता रही कंपनी
इससे पहले, ट्विटर प्रबंधन की तरफ से कर्मचारियों को गुरुवार को ईमेल भेजकर कहा गया था कि उन्हें शुक्रवार को छंटनी के संबंध में अलर्ट मेल भेजा जाएगा. जिससे यह पता चलेगा कि किन कर्मचारियों को ऑफिस आना है और किन्हें नहीं. कंपनी जिन कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रही है, उन्हें इसकी जानकारी पर्सनल ईमेल एड्रेस पर भेज रही है. वहीं, जिनकी नौकरी बच गई है, उन्हें ऑफिशियल ईमेल पर इस बारे में सूचित किया जा रहा है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

लंदन स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट होगी Airtel Money, 10 अरब डॉलर से ज्यादा वैल्यूएशन का अनुमान

इस लिस्टिंग के जरिए कंपनी अंतरराष्ट्रीय निवेशकों तक अपनी पहुंच बढ़ाना चाहती है और अफ्रीका के तेजी से बढ़ते डिजिटल पेमेंट बाजार में अपनी स्थिति को और मजबूत करना चाहती है.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

अमेरिका ने भारत पर टैरिफ घटाकर 10% किया, जबरन मजदूरी नियमों में बदलाव से मिली राहत

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को जारी एक मेमोरेंडम में कहा कि व्यापार प्रतिनिधि की सलाह के बाद उन देशों से आने वाले सामान पर 10% शुल्क लगाया जाएगा, जिन्होंने जबरन मजदूरी से जुड़े प्रतिबंधों को लागू करने की दिशा में कदम उठाए हैं.

1 day ago


बड़ी खबरें

नीट पेपर लीक विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, पीएम मोदी को भेजा पद छोड़ने का प्रस्ताव

उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक लंबा पत्र साझा करते हुए बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेज दिया है.

5 hours ago

पेपर लीक पर सरकार का बड़ा एक्शन, 10 साल की जेल और ₹10 करोड़ जुर्माने वाले बिल को कैबिनेट की मंजूरी

प्रस्तावित संशोधन के तहत पेपर लीक से जुड़े मामलों की सुनवाई के लिए स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट को कानूनी आधार दिया जाएगा.

1 day ago

जुलाई में निजी क्षेत्र की रफ्तार पड़ी सुस्त, 3 साल के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

कमजोर मांग, बढ़ती लागत और सर्विस सेक्टर में सुस्ती के चलते कारोबारी गतिविधियों की रफ्तार पर दबाव देखने को मिला.

1 day ago

कर्नाटक में FDI का बड़ा उछाल, वित्त वर्ष 2026 में विदेशी निवेश करीब दोगुना होकर 13 अरब डॉलर पहुंचा

टेक्नोलॉजी, डेटा सेंटर और ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर (GCC) में बढ़ते निवेश से राज्य को मिला फायदा

1 day ago

जून तिमाही में Hindustan Zinc का दमदार प्रदर्शन, मुनाफा 145% उछला, रेवेन्यू 77% बढ़ा

तिमाही नतीजों के बाद Hindustan Zinc का शेयर लगभग सपाट कारोबार करता दिखा. खबर लिखे जाने के दौरान शेयर 0.35% प्रतिशत की तेजी के साथ 533 रुपये पर कारोबार करता दिथा.

1 day ago