✕

होम / बिजनेस / एलन मस्क ने रचा इतिहास, नेट वर्थ 400 बिलियन डॉलर के पार, बन गए दुनिया के पहले शख्स

एलन मस्क ने रचा इतिहास, नेट वर्थ 400 बिलियन डॉलर के पार, बन गए दुनिया के पहले शख्स

SpaceX में हुए शेयर सौदे के बाद अचानक एलन मस्क की संपत्ति में 50 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है जिसके चलते उनका नेटवर्थ 450 बिलियन डॉलर के करीब जा पहुंचा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका (America) में राष्ट्रपति चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) को जीत क्या मिली, एलन मस्क (Elon Musk) पर पैसों की बरसात शुरू हो गई और ये रुकने का नाम ही नहीं ले रही है. उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला का शेयर (Tesla Share) धमाल मचा रहा है और दुनिया के सबसे अमीर इंसान मस्क हर बीतते दिन के साथ संपत्ति के मामले में इतिहास रचते जा रहे हैं और अब तो उनकी संपत्ति 400 अरब डॉलर के भी पार निकल गई है. बीते 24 घंटों की ही बात करें, तो Elon Musk Net Worth 62 अरब डॉलर से ज्यादा बढ़ी है. 

यहां पहुंचा एलन मस्क की दौलत का आंकड़ा 

टेस्ला और स्पेसएक्स जैसी कंपनियों के मालिक एलन मस्क ने संपत्ति के मामले में सभी दिग्गजों को इतना पीछे छोड़ दिया है कि उनके बीच दौलत का फासला हाल-फिलहाल भरना मुमकिन नहीं है. नेटवर्थ की बात करें, तो ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स (Bloomberg Billionaires Index) के मुताबिक, एलन मस्क की कुल संपत्ति अब 447 अरब डॉलर हो गई है. बीते 24 घंटे में ही इसमें 62.8 अरब डॉलर (5.32 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा) बढ़ी है. 

इस साल संपत्ति में रिकॉर्ड उछाल 

साल 2024 में दुनिया के दिग्गज अरबपतियों की संपत्ति में आए उछाल पर गौर करें, तो एलन मस्क के आगे-पीछे दूर-दूर तक कोई नजर नहीं आता है. Top-10 Billionaires List में दूसरे और तीसरे अमीरों की कुल दौलत के आस-पास को मस्क ने महज इस साल ही कमा डाले हैं. जी हां आंकड़ों पर नजर डालें, तो साल 2024 में अब तक Elon Musk Networth में 218 अरब डॉलर का बंपर इजाफा हुआ है और अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की जीत के बाद तो ये तूफानी तेजी से बढ़ी है.

मस्क की कंपनी का शेयर मचा रहा धमाल 

एलन मस्क की इलेक्ट्रिक कार कंपनी का टेस्ला का शेयर (Tesla Share) धमाल मचा रहा है और इसमें ट्रंप की जीत के बाद से तेजी का जो सिलसिला शुरू हुआ, वो अभी भी लगातार जारी है. टेस्ला स्टॉक बीते कारोबारी दिन 5.93 फीसदी की जोरदार उछाल के साथ 424.77 डॉलर पर क्लोज हुआ. Donald Trump की जीत के बाद से इस शेयर की कीमत में 47 फीसदी से ज्यादा का उछाल दर्ज किया गया है. इसका सीधा असर एलन मस्क की दौलत पर देखने को मिला है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago