✕

होम / बिजनेस / इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को रफ्तार, ECMS के तहत ₹41,863 करोड़ के 22 नए प्रस्ताव मंजूर

इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को रफ्तार, ECMS के तहत ₹41,863 करोड़ के 22 नए प्रस्ताव मंजूर

सरकार का मानना है कि ECMS के तहत हो रहा यह निवेश भारत को इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हब बनाने की दिशा में एक अहम कदम साबित होगा और आने वाले वर्षों में रोजगार सृजन के साथ तकनीकी आत्मनिर्भरता को भी बढ़ावा देगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 8 months ago

भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने की दिशा में सरकार ने बड़ा कदम उठाया है. केंद्र सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग स्कीम (ECMS) के तहत 22 नए निवेश प्रस्तावों को मंजूरी दे दी है, जिनके जरिए 41,863 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा. इससे देश में इलेक्ट्रॉनिक्स सप्लाई चेन को और मजबूत करने में मदद मिलेगी.

ECMS के तहत कुल निवेश ₹54,567 करोड़ पहुंचा

सरकार के ताजा फैसले के साथ ही ECMS के तहत मंजूरी पाने वाली कंपनियों की कुल संख्या 46 हो गई है. इन सभी प्रस्तावों के जरिए कुल ₹54,567 करोड़ रुपये का निवेश आने की उम्मीद है. सरकार का मानना है कि इस योजना से घरेलू स्तर पर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट्स के उत्पादन को बढ़ावा मिलेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी.

दिग्गज कंपनियों को मिली मंजूरी

इस चरण में जिन कंपनियों को मंजूरी दी गई है, उनमें TDK इंडिया, BPL, विप्रो हाइड्रोलिक्स, मदरसन इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट्स, टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, फॉक्सकॉन, सैमसंग डिस्प्ले, डिक्सन और हिंडाल्को जैसी बड़ी कंपनियां शामिल हैं. ये कंपनियां कैपेसिटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के लिए लिथियम-आयन सेल, कॉपर-क्लैड लैमिनेट, एन्क्लोजर, एनोड मटीरियल, कनेक्टर, डिस्प्ले और कैमरा मॉड्यूल जैसे अहम इलेक्ट्रॉनिक्स पुर्जों का निर्माण करेंगी.

हर कंपनी के पास अपनी डिजाइन टीम होनी चाहिए: वैष्णव

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि ECMS के तहत मंजूरी पाने वाली सभी कंपनियों को अपनी खुद की डिजाइन टीम बनानी चाहिए. उन्होंने कहा कि डिजाइन टीम में भले ही कम लोग हों, लेकिन टीम का होना जरूरी है. अगर बड़ी टीम होती है तो यह और बेहतर होगा, भले ही इसमें कितना भी खर्च या मेहनत क्यों न लगे.

शैक्षणिक संस्थानों के साथ मिलकर डिजाइन सुविधाएं विकसित करने की सलाह

वैष्णव ने सुझाव दिया कि कंपनियों को उद्योग निकायों के साथ मिलकर शैक्षणिक संस्थानों में मानक डिजाइन सुविधाएं विकसित करनी चाहिए. इससे खास तौर पर सूक्ष्म, लघु और मझोले उपक्रमों को इसका लाभ मिल सकेगा. उन्होंने कहा कि इस तरह की साझा सुविधाएं देश में देसी डिजाइन क्षमताओं को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगी.

छह हफ्ते में ठोस रोडमैप तैयार करने के निर्देश

केंद्रीय मंत्री ने कंपनियों और उनके संबंधित उद्योग संगठनों से कहा कि वे छह हफ्तों के भीतर एक ठोस योजना तैयार करें. इस योजना में देसी इलेक्ट्रिकल, इलेक्ट्रॉनिक्स और मैकेनिकल डिजाइन सेंटर बनाने के लिए जरूरी टूल्स, सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से जुड़े इनपुट का पूरा ब्योरा शामिल होना चाहिए.

गुणवत्ता के लिए सिक्स सिग्मा मानकों पर जोर

अश्विनी वैष्णव ने यह भी कहा कि भारत में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर निर्माण से जुड़ी कंपनियों को सिक्स सिग्मा स्टैंडर्ड्स का सख्ती से पालन करना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि भारतीय संयंत्रों से निकलने वाले उत्पाद उच्च गुणवत्ता के हों और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने में सक्षम बनें.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

13 hours ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

16 hours ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

16 hours ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

16 hours ago

बड़ी खबरें

FD कराने वालों के लिए जरूरी खबर, 1 अक्टूबर से बदलेंगे नियम; जानें आपकी जमा पर क्या होगा असर

नए नियमों में 3 करोड़ रुपये या उससे अधिक की जमा राशि वाली बल्क डिपॉजिट को भी शामिल किया गया है. ऐसे डिपॉजिट के लिए बैंक को हर दिन अपनी वेबसाइट पर लागू ब्याज दर अपडेट करनी होगी.

12 hours ago

फेस्टिव सीजन से पहले खाद्य तेल पर राहत, क्रूड सोयाबीन-पाम ऑयल पर ड्यूटी 10% से घटकर 5%

क्रूड सोयाबीन और पाम ऑयल पर ड्यूटी 10 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है, जबकि क्रूड सूरजमुखी तेल पर इसे 10 फीसदी से घटाकर शून्य कर दिया गया है.

9 hours ago

बॉम्बे रेयॉन: SBI के बार-बार किए गए कर्ज बचाव की जांच जरूरी

भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने प्रशांत अग्रवाल परिवार को बार-बार एक और मौका क्यों दिया? ₹4,000 करोड़ का CDR. ₹934 करोड़ का डेट-फॉर-शेयर्स स्वैप. फिर ₹5,600 करोड़ का S4A, जिसमें ₹2,249.74 करोड़ को "असस्टेनेबल" घोषित कर शेयरों और डिबेंचर्स में बदल दिया गया. पांच साल बाद दिवालिया प्रक्रिया.

13 hours ago

3BHK और प्रीमियम घरों की बढ़ी मांग, क्या बदल रही है होमबायर्स की पसंद? डेवलपर्स ने बताया नया ट्रेंड

एनारॉक के एक सर्वे के अनुसार, सिर्फ घर का आकार ही नहीं, खरीदारों का बजट भी ऊपर जा रहा है. सर्वे में 90 लाख से 1.5 करोड़ रुपये का प्राइस बैंड सबसे लोकप्रिय रहा. वहीं 1.5 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत वाले घरों की ओर भी खरीदारों का झुकाव बढ़ा है.