होम / बिजनेस / दिल्ली से जयपुर तक बनेगा इलेक्ट्रिक केबल हाईवे, मात्र 2 घंटे में होगा सफर: नितिन गडकरी

दिल्ली से जयपुर तक बनेगा इलेक्ट्रिक केबल हाईवे, मात्र 2 घंटे में होगा सफर: नितिन गडकरी

नितिन गडकरी ने कहा की दुनिया के कई देशों में ये सब पहले से ही चल है। इसकी लागत डीजल के मुकाबले 30 प्रतिशत कम आती है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

BW Auto के दिल्ली में हुए इवेंट में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने अहम घोषणा करते हुए कहा की हम इलेक्ट्रिक केबल हाईवे बनाने की तैयारी कर रहे हैं इस हाईवे के बनने के बाद दिल्ली जयपुर की दूरी सिर्फ 2 घंटे रह जायेगी। उन्होंने कहा की इसमें फ्यूल की लागत भी 30 प्रतिशत कम हो जायेगी.

दुनिया भर में पहले ही बन चुका है हाईवे

नितिन गडकरी ने कहा की  प्राग स्थित स्कोडा की फैक्ट्री गया था जहां मैंने देखा की ये सब पहले से ही हो रहा है. इसलिए हमने निर्णय लिया है की हम इलेक्ट्रिक केबल हाईवे बनायेगे.इसमें हमारा पहला प्रोजेक्ट दिल्ली से जयपुर का होगा, इस रूट पर 3 इलेक्ट्रीक ट्रॉली बसें चलेंगी. इसके बाद वहां की दूरी मात्र 2 घंटा रह जायेगी. इसके कारण दिल्ली से जयपुर जाने की कॉस्ट डीजल बसों के मुकाबले 30 प्रतिशत कम हो जायेगी.

40 प्रतिशत प्रदूषण के लिए मैं जिम्‍मेदार

केन्‍द्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि आज देश में 40 प्रतिशत प्रदूषण ट्रांसपोर्ट के करना होता है, उसका मंत्री होने के नाते में उसके लिए जिम्मेदार हूं.लेकिन में ये कहना चाहता हूं की आज ऑटोमोबाइल सेक्टर बेहतरीन काम कर रहा है. जब मैंने मंत्री पद संभाला था तो उस वक्त इस इंडस्ट्री का साइज 7.5 लाख करोड़ रुपए था. लेकिन आज इसका साइज 12.5 लाख करोड़ तक जा पहुंचा है. तीन महीने पहले हम इसमें 7वे नंबर पर थे लेकिन आज हम इसमें तीसरे नंबर पर आ चुके है. पहले नंबर पर चीन है दूसरे पर अमेरिका और तीसरे पर हम है. इससे पहले जापान हुआ करता था. आज हमारे देश में कई स्टार्टअप ऐसे है जो बेहतरीन काम कर रहे है. आज हम लिथियम आयन, एल्युमिनियम आयन और सोडियम आयन बैटरी को लेकर काम कर रहे है.

लक्ष्‍य है कि देश का निर्यात ज्‍यादा हो और आयात कम

परिवहन मंत्री ने कहा कि हमारे पीएम मोदी जहां एक ओर देश को 5 ट्रिलियन इकोनॉमी बनाने को लेकर काम कर रहे है. वही वो देश को आत्मनिर्भर भारत बनने को लेकर भी काम कर रहे है.आत्मनिर्भर भारत ऐसा जहां निर्यात ज्यादा होगा और आयात कम होगा. उन्‍होंने कहा कि किसी भी सोसाइटी के तीन अहम पहलू होते है इनमें पहला एथिक्स, इकोलॉजी और इकोनॉमी होते हैं. इकोलॉजी और इकोनॉमी के मोर्चे पर हम गंभीर समस्याओं का सामना कर रहे हैं.

हमारे पीएम का सपना है की देश को कार्बन न्यूट्रल देश बनाया जाए. लिथियम आयन बैटरी की लागत 150 डॉलर प्रति वाट प्रति घंटा आती है. लेकिन आज ये कीमत 115 तक आ गई है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है की ये जल्द 100 डॉलर आ जायेगी. हमने निर्णय लिया है की हम इलेक्ट्रिक केबल हाईवे बनायेगे.इसमें हमारा पहला प्रोजेक्ट दिल्ली से जयपुर का होगा. इस रूट पर 3 इलेक्ट्रीक ट्रॉली बसें चलेंगी, इसके बाद वहां की दूरी मात्र 2 घंटा रह जायेगी. उन्होंने कहा की में प्राग स्थित स्कोडा की फैक्ट्री में गया था जहां मैंने देखा की ये सब पहले से ही हो रहा है, इसके कारण दिल्ली से जयपुर जाने की कॉस्ट डीजल बसों के मुकाबले 30 प्रतिशत कम हो जायेगी.

 

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

23 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

1 day ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

22 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

19 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

20 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

22 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

22 hours ago