होम / बिजनेस / चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा, देखिए किस पार्टी को कितना मिला चंदा

चुनाव आयोग ने जारी किया इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा, देखिए किस पार्टी को कितना मिला चंदा

चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड को लेकर एसबीआई की तरफ से मिले डाटा को समय सीमा से एक दिन पहले गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनाव से ठीक पहले चुनाव आयोग ने इलेक्टोरल बॉन्ड का डेटा अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है. आयोग ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से बॉन्ड खरीदने वाले और खरीदे गए इन बॉन्ड को कैश कराने वाली राजनीतिक पार्टियों और अन्य तमाम लोगों के नाम अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं. चुनाव आयोग ने वेबसाइट पर 763 पन्नों की दो लिस्ट अपलोड की है. एक लिस्ट में बॉन्ड खरीदने वालों की जानकारी है. दूसरी में राजनीतिक दलों को मिले बॉन्ड की डिटेल है. 

चुनावी दान करने वाली कंपनियों की लिस्ट

राजनीतिक दलों को चंदा देने वालों में सबसे ऊपर फ्यूचर गेमिंग एंड होटल सर्विसेज (लॉटरी मार्टिन) का है. इस कंपनी ने राजनीतिक दलों को सबसे ज्यादा 1,368 करोड़ रुपए का चंदा दिया. दूसरा नंबर मेघा ग्रुप ऑफ कंपनीज का है, जिसने 1,186 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे. वेस्टर्न यूपी पावर ट्रांसमिशन कंपनी लिमिटेड कंपनी ने 220 करोड़ रुपये के बॉन्ड खरीदे हैं. डीएलएफ कमर्शियल डेवलपर्स लिमिटेड ने 130 करोड़ रुपए के बॉन्ड खरीदे हैं. वहीं, भारती एयरटेल लिमिटेड ने 183 करोड़ रुपए के इलेक्टोरल बॉन्ड खरीदे और वेदांता लिमिटेड ने 366 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे हैं. जिंदल स्टील एंड पॉवर लिमिडेट ने 125 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे. यशोदा सुपर स्पेशलिटी अस्पलात ने 162 करोड़ के चुनावी बॉन्ड खरीदे हैं.

किस पार्टी को कितना मिला चंदा

इलेक्टोरल बॉन्ड की लिस्ट के मुताबिक भाजपा सबस ज्यादा चंदा लेने वाली पार्टी है. 12 अप्रैल 2019 से 11 जनवरी 2024 तक पार्टी को सबसे ज्यादा 6,060 करोड़ रुपए मिले हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर तृणमूल कांग्रेस (1,609 करोड़) और तीसरे पर कांग्रेस पार्टी (1,421 करोड़) है. चुनावी बॉन्ड इनकैश कराने वाली पार्टियों में आम आदमी पार्टी, समाजवादी पार्टी, AIADMK, बीआरएस, शिवसेना, TDP, YSR कांग्रेस, डीएमके, JDS, एनसीपी, जेडीयू और राजद भी शामिल हैं.

सुप्रीम कोर्ट ने दिया था ये निर्देश

इलेक्टोरल बॉन्ड की जानकारी देने से जुड़े केस में SBI की याचिका पर 11 मार्च 2024 को सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई की थी. सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम को 'असंवैधानिक' करार देते हुए रद्द कर दिया था. साथ ही एसबीआई से 16 मार्च 2024 तक सारी डिटेल चुनाव आयोग के पास जमा करने को कहा था. इस पर एसबीआई ने 30 जून तक का समय मांगा था. सुप्रीम कोर्ट की पांच जजों की बेंच ने एसबीआई की मांग को खारिज करते हुए 12 मार्च तक सारी डिटेल चुनाव आयोग को देने का आदेश दिया है. साथ ही चुनाव आयोग को ये सारी डिटेल 15 मार्च की शाम 5 बजे तक वेबसाइट पर अपलोड करने को कहा था.

क्या होता है इलेक्टोरल बॉन्ड?

साल 2017 में केंद्र सरकार ने इलेक्टोरल बॉन्ड स्कीम की घोषणा की थी. इसे 29 जनवरी 2018 को कानूनी रूप से लागू किया गया था. सरकार का कहना था कि चुनावी चंदे में साफ-सुथरा धन लाने और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए इस स्कीम को लाया गया है. एसबीआई (SBI) की 29 ब्रांचों से अलग-अलग रकम के इलेक्टोरल बॉन्ड जारी किए जाते हैं. ये रकम एक हजार से लेकर एक करोड़ तक हो सकती है. इसे कोई भी खरीद सकता है और अपनी पसंद की राजनीतिक पार्टी को दे सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

5 hours ago

फर्स्टक्राई समर्थित स्वारा बेबी लाएगी ₹1,000 करोड़ का IPO, सेबी के पास दाखिल किया DRHP

स्वारा बेबी डिस्पोजेबल हाइजीन उत्पादों का निर्माण करती है. कंपनी बेबी केयर, एडल्ट इनकॉन्टिनेंस और फेमिनिन हाइजीन सेगमेंट में कई प्रोडक्ट बनाती है.

6 hours ago

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

7 hours ago

शिप रीसाइक्लिंग में दुनिया का हब बनेगा भारत, ₹76,000 करोड़ की योजना से 16,000 जहाजों का लक्ष्य

भारत और यूरोपीय संघ ने यूरोपीय शिप रीसाइक्लिंग रेगुलेशन (EUSRR) के तहत भारतीय शिप रीसाइक्लिंग यार्ड्स को मान्यता दिलाने की दिशा में हुई प्रगति की समीक्षा की.

8 hours ago

गोल्ड लोन में तेज उछाल पर नजर रखना जरूरी, फिर भी NBFC सेक्टर मजबूत: RBI रिपोर्ट

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय स्थिरता रिपोर्ट (FSR) के विश्लेषण में एलारा सिक्योरिटीज ने कहा है कि NBFC क्षेत्र की परिसंपत्ति गुणवत्ता, पूंजी स्थिति और ऋण वसूली मजबूत बनी हुई है.

9 hours ago

बड़ी खबरें

एनर्जी ड्रिंक बेचने के दावों पर FSSAI की नजर, रेड बुल सहित 6 बड़ी कंपनियों को जारी हुआ नोटिस

नियामक ने स्पष्ट किया है कि खाद्य उत्पादों को दवा जैसी प्रभावशीलता या विशेष स्वास्थ्य लाभ देने वाला बताना नियमों का उल्लंघन है.

7 hours ago

ICAR और सेशेल्स के बीच MoU, जलवायु-अनुकूल खेती और हॉर्टिकल्चर को मिलेगा बढ़ावा

भारत और सेशेल्स ने कृषि अनुसंधान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत बनाने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए हैं.

5 hours ago

OXMIQ Labs ने जुटाए 35 मिलियन डॉलर, AI चिप आर्किटेक्चर के विस्तार को मिलेगी रफ्तार

Samsung Catalyst Fund समेत कई वैश्विक निवेशकों ने किया निवेश, अब तक 60 मिलियन डॉलर की फंडिंग हासिल

12 hours ago