होम / बिजनेस / 10 में से 8 टॉप कंपनियों ने बाजार में जोड़े 98,235 करोड़, Infosys, TCS निकले हीरो

10 में से 8 टॉप कंपनियों ने बाजार में जोड़े 98,235 करोड़, Infosys, TCS निकले हीरो

टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में Reliance Industries सबसे ज्यादा वैल्यू वाली घरेलू कंपनी है. इन 10 कंपनियों में से जो दो कंपनियों पिछड़ी वो HDFC की दोनों कंपनियां थीं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: बाजार की 10 सबसे अधिक वैल्यूएशन वाली कंपनियों में से 8 ने पिछले हफ्ते बाजार में 98,234.82 करोड़ रुपये जोड़े हैं. इनमें IT की दिग्गज कंपनी कंपनियां Infosys और TCS सबसे आगे रहीं. पिछले हफ्ते BSE बेंचमार्क सेंसेक्स 817.68 अंक यानी 1.42 परसेंट मजबूत हुआ, इन 10 कंपनियों में से जो दो कंपनियों पिछड़ी वो HDFC की दोनों कंपनियां थीं. 

Infosys का मार्केट वैल्यूएशन 28,170.02 करोड़ बढ़कर 6,80,182.93 करोड़ रुपये पहुंच गया. Tata Consultancy Services (TCS) का मार्केट वैल्यूएशन भी 23,582.58 करोड़ बढ़कर 12,31,362.26 करोड़ रुपये पहुंच गया. Reliance Industries का मार्केट वैल्यूएशन 17,048.21 करोड़ रुपये उछलकर 17,14,256.39 करोड़ रुपये हो गया और ICICI Bank का मार्केट वैल्यूएशन भी 
13,861.32 करोड़ बढ़कर 5,83,261.75 करोड़ रुपये हो गया. 

इसके अलावा Life Insurance Corporation of India (LIC) का मार्केट कैप 6,008.75 करोड़ से बढ़कर 4,34,748.72 करोड़ रुपये हो गया, Bajaj Finance का मार्केट कैप भी 5,709.2 करोड़ की बढ़त के साथ 4,42,157.08 करोड़ रुपये हुआ. 

State Bank of India (SBI) का वैल्यूएशन 2,186.53 करोड़ रुपये बढ़कर 4,73,584.52 रुपये, Hindustan Unilever Limited (HUL) का वैल्यूएशन 1,668.21 करोड़ रुपये बढ़कर 6,21,220.18 करोड़ रुपये पहुंच गया है. जबकि दूसरी तरफ HDFC का मार्केट कैप 4,599.68 करोड़ रुपये गिरकर 4,27,079.97 करोड़ रुपये पर आ गया और HDFC Bank का वैल्यूएश 4,390.73 करोड़ रुपये घटकर 7,92,860.45 करोड़ रुपये हो गया. 

टॉप-10 कंपनियों की रैंकिंग में Reliance Industries सबसे ज्यादा वैल्यू वाली घरेलू कंपनी है, इसके बाद TCS, HDFC Bank, Infosys, HUL, ICICI Bank, SBI, Bajaj Finance, LIC और HDFC का नंबर आता है.

VIDEO: Maruti Suzuki Grand Vitara: जानिए, फीचर्स, माइलेज, कीमत और लॉन्चिंग डेट


टैग्स
सम्बंधित खबरें

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

6 hours ago

छोटे शहरों से निकले बड़े आइडिया, Samsung Solve for Tomorrow के टॉप 100 में 50% से ज्यादा इनोवेटर्स टियर-2/3 शहरों से

AI, हेल्थटेक, एजुकेशन और सस्टेनेबिलिटी पर आधारित समाधानों के साथ युवा स्टार्टअप आइडिया को मिल रहा बढ़ावा; विजेता टीमों को मिलेगा 2 करोड़ रुपये तक का इनक्यूबेशन सपोर्ट

8 hours ago

टाटा स्टील का Q1 मुनाफा 19% बढ़कर 2,385 करोड़ रुपये, आय में 14% की बढ़ोतरी

टाटा स्टील की कंसोलिडेटेड ऑपरेशंस से आय जून तिमाही में सालाना आधार पर 14.3 फीसदी बढ़कर 60,794 करोड़ रुपये हो गई. हालांकि, पिछली तिमाही की तुलना में इसमें 3.9 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

8 hours ago

महिंद्रा की EV यूनिट बनी यूनिकॉर्न, 10,822 करोड़ रुपये के वैल्यूएशन पर पहुंची कंपनी

भारत में क्लीन मोबिलिटी को बढ़ावा देने के साथ इलेक्ट्रिक कमर्शियल व्हीकल बाजार में तेजी आने की उम्मीद है, जिससे इस क्षेत्र की कंपनियों के लिए नए अवसर पैदा हो रहे हैं.

8 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

8 hours ago


बड़ी खबरें

शहजाद पूनावाला के X बायो में बदलाव, BJP छोड़ने की अटकलों ने पकड़ा जोर

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने गुरुवार को अपने X प्रोफाइल का स्क्रीनशॉट साझा किया, जिसमें उनके बायो से 'नेशनल स्पोक्सपर्सन, BJP' हट चुका था.

2 hours ago

NSE IPO की राह हुई साफ, सेबी से 1,491 करोड़ रुपये में सुलझे सभी लंबित मामले

NSE के मुताबिक, सेबी की ओर से औपचारिक सेटलमेंट आदेश जारी होने के बाद सुप्रीम कोर्ट में लंबित सभी संबंधित मामले वापस ले लिए जाएंगे.

6 hours ago

NCR में प्रीमियम ऑफिस स्पेस पर M3M का बड़ा दांव, 600 करोड़ रुपये से बनेगा प्रीमियम बिजनेस हब

कंपनी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट को ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स (GCCs), बहुराष्ट्रीय कंपनियों, वित्तीय संस्थानों और बड़े कॉरपोरेट्स की जरूरतों को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है.

3 hours ago

भारत की रोजगार रिकवरी और वैश्विक उथल-पुथल: 5.5% बेरोजगारी की हकीकत

भारत की रोजगार यात्रा ने पिछले कुछ वर्षों में मजबूत सुधार दर्ज किया है. महामारी के बाद बेरोजगारी दर में आई गिरावट इस बात का संकेत है कि अर्थव्यवस्था ने रोजगार सृजन की क्षमता दिखाई है.

8 hours ago

ट्रंप का दावा- हमास के निरस्त्रीकरण पर बनी सहमति, गाजा से चरणबद्ध तरीके से हटेगी इजरायली सेना

ट्रंप के अनुसार, इस समझौते के तहत हमास का निरस्त्रीकरण और इजरायली सैनिकों की गाजा से वापसी चरणबद्ध तरीके से होगी.

8 hours ago