होम / बिजनेस / ED ने Manappuram पर मारा छापा, कम बताई शेयर्स की कीमत?

ED ने Manappuram पर मारा छापा, कम बताई शेयर्स की कीमत?

ED द्वारा जिन शेयर्स पर रोक लगाई गयी उनकी कीमत 2000 करोड़ रुपये है लेकिन ED ने इनकी कीमत 140 करोड़ रुपये ही बताई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केरल स्थित NBFC (नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी) Manappuram Finance लिमिटेड ने हाल ही में एक बयान जारी करते हुए जानकारी दी है कि ED (प्रवर्तन निदेशालय) द्वारा कंपनी के MD (मैनेजिंग डायरेक्टर) और CEO (चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर) VP नंदकुमार की संपत्ति पर लगाई गई रोक से 19.2 करोड़ रुपयों के शेयर्स पर भी रोक लग गयी है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 19.2 करोड़ रुपये की कीमत वाली इन शेयर्स के मालिक भी VP नंदकुमार ही हैं. 

2000 करोड़ के शेयर्स को बताया 140 करोड़
VP नंदकुमार ने कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स को एक पत्र लिखकर बताया कि ED द्वारा जिन शेयर्स पर रोक लगाई गयी है उनकी कीमत लगभग 2000 करोड़ रुपये है लेकिन ED द्वारा इन शेयर्स की कीमत 140 करोड़ रुपये ही बताई गयी है. इस मामले में मैं अपने कानूनी विकल्पों की जांच कर रहा हूं. यह पत्र भारत के प्रमुख एक्सचेंजों को भी भेजे गए हैं. इसके साथ ही VP नंदकुमार ने अपने पात्र में यह भी बताया है कि मामले से संबंधित डिपॉजिट्स की कुल कीमत 10 लाख रुपये से भी कम है और यह राशि एक एस्क्रो अकाउंट (Escrow Account) में मौजूद है. 

मनी लॉन्ड्रिंग की वजह से लगी रोक
आज दिन के शुरूआती सेशन के दौरान Manappuram Finance के शेयर्स 13% की गिरावट के साथ 103.6 रुपये प्रति शेयर की कीमत के साथ ट्रेड कर रहे थे. आपको बता दें कि हाल ही में ED ने जानकारी देते हुए बताया था कि ED द्वारा मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के संबंध में की गयी छापेमारी के बाद कंपनी के 143 करोड़ रुपये की कीमत के शेयर्स पर रोक लगा दी गयी है. कंपनी का हेडक्वार्टर केरल के त्रिस्सुर (Thrissur) में स्थित है और त्रिस्सुर में मौजूद कंपनियों की 6 शाखाओं पर छापेमारी की गयी थी. ED ने बताया है कि यह छापेमारी जनता से गैर कानूनी तरीके से पैसे इकट्ठा करके मनी लॉन्ड्रिंग के संबंध में की गयी थी. 

जांच में क्या मिला? 
ED ने जांच के दौरान यह पाया कि जुर्म से संबंधित सारी राशि VP नंदकुमार के द्वारा भटकाकर अपने, अपनी बीवी और अपने बच्चों के नाम पर Manappuram Finance Limited के शेयर्स में अचल संपत्ति के रूप में इन्वेस्ट कर दी गयी है. इतना ही नहीं जांच के दौरान मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित बहुत ही जरूरी दस्तावेज और 60 से ज्यादा अचल संपत्तियों के कागजात भी मिले हैं. इन सभी सबूतों को ध्यान में रखकर ही ED ने कंपनी के शेयर्स पर रोक लगा दी है. 

VP नंदकुमार ने क्या कहा?
ED द्वारा लगाए गए सभी आरोपों के जवाब में VP नंदकुमार ने कहा कि डिपॉजिट्स से संबंधित जो आरोप लगाए जा रहे हैं उनकी जांच, संबंधित एजेंसियों द्वारा पहले ही का जा चुकी है. मैं 2015-2016 तक Magro (Manappuram Agro Farms) का इकलौता मालिक था जो मुख्य रूप से कृषि के नॉन-फाइनेंशियल बिजनेस को देखती थी और साथ ही त्रिस्सुर में इको-फार्मिंग के बिजनेस की भी देख-रेख करती थी. Magro, Valapad और उसके आस पास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से जमा इकट्ठा करती थी और इस क्षेत्र में मेरे परिवार ने 60 सालों से ज्यादा समय तक काम किया है. Magro इकट्ठा की गयी इस जमा राशि पर इंटरेस्ट देती थी और इकट्ठा हुई राशि को कृषि के अपने प्रमुख काम में लगाती थी. 

Magro पर बकाया
1 फरवरी 2012 को Magro पर कुल 143.85 करोड़ रुपये बकाया थे जो पूरी तरह से Magro की बुक्स में देखने को मिलता है. RBI के साथ 2012 में हुई बातचीत के बाद Magro ने डिपॉजिट्स प्राप्त करना और रिन्यु करना पूरी तरह से बंद कर दिया. और फिर Magro ने तय किया कि वह सारा डिपाजिट वापस कर देगा और RBI द्वारा वापस किये गए इस डिपाजिट की मासिक रिपोर्ट्स इकट्ठा की गयीं. और हाल ही में RBI द्वारा की गयी जांच में यह बात सामने आई थी कि 30 सितम्बर 2022 को Magro पर कुल 9.29 लाख रुपये ही बकाया थे जो कि एक Escrow अकाउंट में पड़े हुए हैं.    
 

यह भी पढ़ें:  Google ने फैन्स को दिया सरप्राइज, जल्द लॉन्च होगा Pixel Fold!

 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

15 hours ago

स्टारबक्स का डबल दांव, लॉन्च किया नया Rewards प्रोग्राम; NCR में खुला तीसरा प्रीमियम रिजर्व स्टोर

कंपनी का कहना है कि इन पहलों का मकसद ग्राहकों को बेहतर रिवॉर्ड्स, प्रीमियम कॉफी एक्सपीरियंस और पर्सनलाइज्ड सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

15 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

17 hours ago

नंद किशोर गोयनका के विचार सदैव जीवित रहेंगे, उनकी सेवा की विरासत पीढ़ियों को प्रेरित करेगी: मनोहर लाल खट्टर

केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर, कई मंत्री, उद्योगपति, संत और हजारों लोगों ने नंद किशोर गोयनका को श्रद्धांजलि अर्पित की.

19 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

20 hours ago


बड़ी खबरें

प्रॉपर्टी और सोना बेचने वालों को राहत, CBDT ने बढ़ाया कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स; ऐसे घटेगा LTCG टैक्स

CBDT आयकर अधिनियम, 1961 के तहत हर साल कॉस्ट इन्फ्लेशन इंडेक्स अधिसूचित करता है. इसका उद्देश्य महंगाई के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूंजीगत लाभ (Capital Gain) की सही गणना करना है.

16 hours ago

AI से लेकर सेमीकंडक्टर तक साझेदारी होगी मजबूत, भारत-EU ने टेक और ट्रेड सहयोग बढ़ाने पर बनाई नई रणनीति

स्ट्रैटेजिक टेक्नोलॉजीज वर्किंग ग्रुप के तहत भारत और EU संयुक्त आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) रोडमैप तैयार करेंगे. दोनों पक्ष जिम्मेदार AI के विकास और नियमन पर मिलकर काम करेंगे, जिसमें स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी.

15 hours ago

RBI का नया ड्राफ्ट: बैंकों और NBFC को डेटा जोखिम प्रबंधन के लिए बनानी होगी मजबूत व्यवस्था

RBI का मानना है कि इस व्यवस्था को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए बैंकों और NBFC को अपने डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर और डेटा मैनेजमेंट सिस्टम को पहले से मजबूत करना होगा.

17 hours ago

महादेव बेटिंग ऐप केस: स्काईएक्सचेंज की कमाई से हुई थी Ebix डील? ED का बड़ा दावा

जांच एजेंसी का कहना है कि अवैध धन को विदेशी पोर्टफोलियो निवेश, प्रत्यक्ष विदेशी निवेश, विदेशी मुद्रा परिवर्तनीय बॉन्ड, क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट और अन्य विदेशी निवेश माध्यमों के जरिए भारत में लाया गया.

19 hours ago

अब जहाज निर्माण सेक्टर में उतरेगा टाटा ग्रुप, केरल में 10,000 करोड़ रुपये के मेगा निवेश की तैयारी

केरल के मुख्यमंत्री वी. डी. सतीसन ने एक इंटरव्यू में बताया है कि टाटा ग्रुप ने राज्य में शिपबिल्डिंग यूनिट लगाने का प्रस्ताव दिया है.

20 hours ago