होम / बिजनेस / 590 करोड़ के बैंक घोटाले पर ED का शिकंजा, हरियाणा और चंडीगढ़ में 19 जगहों पर रेड

590 करोड़ के बैंक घोटाले पर ED का शिकंजा, हरियाणा और चंडीगढ़ में 19 जगहों पर रेड

ईडी की छापेमारी उन स्थानों पर की गई जो कथित तौर पर इस घोटाले से जुड़े लोगों से संबंधित बताए जा रहे हैं. इनमें पूर्व बैंक अधिकारियों, कथित लाभार्थियों और रियल एस्टेट एजेंटों के ठिकाने शामिल हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

590 करोड़ रुपये के IDFC फर्स्ट बैंक घोटाले की जांच में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए हरियाणा और चंडीगढ़ में 19 ठिकानों पर छापेमारी की. यह कार्रवाई हरियाणा सरकार के खातों से जुड़े उस मामले में की गई है, जिसमें सरकारी विभागों के फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के लिए रखी गई रकम को कथित तौर पर गबन कर निजी इस्तेमाल में लगाए जाने का आरोप है.

सरकारी एफडी के पैसे के गबन का आरोप

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच एजेंसियों को संदेह है कि हरियाणा सरकार के कई विभागों द्वारा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट के लिए जमा कराई जाने वाली रकम को कुछ व्यक्तियों ने कथित रूप से दूसरी जगहों पर डायवर्ट कर दिया. बताया जा रहा है कि यह खाते चंडीगढ़ स्थित IDFC फर्स्ट बैंक की शाखा में संचालित किए जा रहे थे. आरोप है कि सरकारी धन को तय एफडी में लगाने के बजाय निजी लाभ के लिए इस्तेमाल किया गया.

शेल कंपनियों के जरिए घुमाया गया पैसा

प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि घोटाले की रकम को छिपाने के लिए शेल कंपनियों का सहारा लिया गया. बड़ी रकम को कई बैंक खातों के जरिए घुमाया गया ताकि मनी ट्रेल को छिपाया जा सके. जांच एजेंसियों के मुताबिक कुछ छोटे ज्वेलरी कारोबार से जुड़ी संस्थाओं का भी इस्तेमाल किया गया. इन लेनदेन को सोने की खरीद और रियल एस्टेट निवेश के नाम पर दिखाया गया.

पूर्व बैंक अधिकारियों और एजेंटों के ठिकानों पर कार्रवाई

ईडी की छापेमारी उन स्थानों पर की गई जो कथित तौर पर इस घोटाले से जुड़े लोगों से संबंधित बताए जा रहे हैं. इनमें पूर्व बैंक अधिकारियों, कथित लाभार्थियों और रियल एस्टेट एजेंटों के ठिकाने शामिल हैं. जांच में कुछ खातों से बड़ी मात्रा में नकद निकासी के संकेत भी मिले हैं, जिन्हें संदिग्ध माना जा रहा है.

होटल कारोबारी का नाम भी आया सामने

जांच के दौरान चंडीगढ़ के एक होटल कारोबारी विक्रम वाधवा का नाम भी सामने आया है. वह ट्राइसिटी क्षेत्र में रियल एस्टेट निर्माण परियोजनाओं से जुड़े बताए जाते हैं. सूत्रों के मुताबिक कथित घोटाले के सामने आने के बाद से वह फरार बताए जा रहे हैं और जांच एजेंसियां उनकी तलाश कर रही हैं.

घोटाले की पूरी परतें खोलने में जुटी ईडी

प्रवर्तन निदेशालय अब इस मामले में पैसे के पूरे प्रवाह का पता लगाने, अन्य संभावित लाभार्थियों की पहचान करने और घोटाले से जुड़ी संपत्तियों का पता लगाने में जुटा हुआ है. जांच एजेंसियों का कहना है कि मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है और जरूरत पड़ने पर कार्रवाई का दायरा भी बढ़ाया जा सकता है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

11 minutes ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

1 hour ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

1 hour ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

3 hours ago

भारत की आर्थिक रफ्तार ने बढ़ाया भरोसा, WEF सर्वे में 74% मुख्य अर्थशास्त्रियों को मजबूत ग्रोथ की उम्मीद

WEF के अनुसार, सर्वे में शामिल 98 फीसदी अर्थशास्त्रियों को अगले एक साल में भारत में औसत या उससे बेहतर आर्थिक वृद्धि की उम्मीद है.

3 hours ago

बड़ी खबरें