होम / बिजनेस / ED ने कोयला मामले में फिर शुरू की छोपमारी, इस बार इन दो शहरों में पड़ी Raid

ED ने कोयला मामले में फिर शुरू की छोपमारी, इस बार इन दो शहरों में पड़ी Raid

ये पूरा मामला कोयला परिवहन की जांच से जुड़ा हुआ है. ईडी इस सिलसिले में दो राज्‍यों में छापेमारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

प्रवर्तन निदेशालय ने एक बार फिर देश के दो राज्‍यों में कोयला लेवी से जुड़े मामलों में छापेमारी की है. मीडिया रिपोर्ट के हवाले से खबर आ रही है कि ये छापेमारी छत्‍तीसगढ़ के नामी उद्योगपतियों के ठिकानों पर हुई है. हालांकि अभी तक छापों की पुष्टि नहीं हुई है लेकिन इन दो शहरों में छापमारी की जगह सीआरपीएफ को तैनात किया गया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये छापेमारी कोयला परिवहन घोटाले में पहले से चल रही जांच के सिलसिले में हो रही है. जानकारी के अनुसार ईडी की ये कार्रवाई रायपुर और भिलाई में चल रही है. 

क्‍या है पूरा मामला 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोयला लेवी से जुड़े इस पूरे मामले में ईडी ने 20 फरवरी 2023 को छत्‍तीसगढ़ में छापा मारा था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोयला लेवी धनशोधन के बारे में बताया जाता है कि छत्‍तीसगढ़ में ये प्रत्‍येक टन ढ़ुलाई पर 25 रुपये की अवैध उगाही की जाती है. इस गोरखधंधे से राज्‍य के वरिष्‍ठ नौकरशाह, व्‍यापारी, राजनीतिक नेता और बिचौलिए जुड़े हुए हैं. ये छापेमारी तब हुई थी जब राज्‍य में 24 तारीख से लेकर 26 तारीख के बीच में कांग्रेस का पूर्ण अधिवेशन होने वाला था. 

अब तक कई लोगों की हो चुकी है गिरफ्तार
इस कोयला लेवी से जुड़े इस मामले में अभी तक कई लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है. गिरफ्तार हो चुके लोगों में राज्‍य प्रशासनिक सेवा की अधिकारी सौम्‍या चौरसिया, सूर्यकांत तिवारी, उनके चाचा लक्ष्‍मीकांत तिवारी, छत्‍तीसगढ़ कैडर के आईएएस अधिकारी समीर विश्‍नोई और कोयला कारोबारी सुनील अग्रवाल शामिल हैं. 20 फरवरी को ईडी की ओर से बताया गया था कि इस मामले में 540 करोड़ रुपये का घोटाला हुआ है. ईडी इस मामले में अभी तक 152 करोड़ की संपत्ति जब्‍त कर चुकी है. 
 


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

11 hours ago

AI सेक्टर में भारत की बड़ी छलांग, L&T बनाएगी चेन्नई में 10,000 GPU वाली देश की सबसे बड़ी AI फैक्ट्री

भारत में AI इंफ्रास्ट्रक्चर को लेकर बड़ा निवेश सामने आया है. लार्सन एंड टुब्रो (L&T) को करीब ₹10,000 करोड़ से ₹15,000 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

15 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

भारत-SACU व्यापार वार्ता का खाका तैयार, एक साल में समझौता पूरा करने का लक्ष्य

भारत और दक्षिण अफ्रीका के नेतृत्व वाले पांच देशों के समूह साउदर्न अफ्रीकन कस्टम्स यूनियन यानी SACU ने प्रस्तावित ट्रेड डील के लिए बातचीत का औपचारिक खाका तय कर लिया है.

16 hours ago

ओडिशा का सेमीकंडक्टर सेक्टर पर बड़ा दांव, परियोजनाओं को मिलेगा 25% अतिरिक्त कैपेक्स सपोर्ट

ओडिशा सरकार ने अपनी सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और फैबलेस पॉलिसी में संशोधन को मंजूरी दे दी है.

17 hours ago


बड़ी खबरें

टाटा ट्रस्ट्स ने चंद्रशेखरन के फैसले का किया समर्थन, नए चेयरमैन की तलाश शुरू

एन चंद्रशेखरन फरवरी 2027 के बाद टाटा संस के चेयरमैन पद पर दोबारा नियुक्ति नहीं चाहते हैं. टाटा ट्रस्ट्स ने उनके फैसले का सम्मान करते हुए उत्तराधिकारी चुनने की प्रक्रिया शुरू कर दी है.

11 hours ago

ED ने इनसॉल्वेंसी प्रोफेशनल जितेश गुप्ता को किया गिरफ्तार, बेस्ट फूड्स मनी लॉन्ड्रिंग मामले में कार्रवाई

ED का आरोप है कि जितेश गुप्ता ने फर्जी दावों को दोबारा स्वीकार कर CoC की संरचना बदली और दिनेश गुप्ता से जुड़ी इकाई के रिजॉल्यूशन प्लान को आगे बढ़ाने में मदद की.

13 hours ago

SKF इंडिया इंडस्ट्रीयल ने सुजीत पई को बनाया नया मैनेजिंग डायरेक्टर

कंपनी ने बताया कि सुजीत पई 1 सितंबर 2026 से SKF India Industrial के मैनेजिंग डायरेक्टर का पद संभालेंगे. यह नियुक्ति शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है. कंपनी के बोर्ड और नॉमिनेशन कमेटी ने 11 अगस्त को उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी.

12 hours ago

RBI का बड़ा कदम: लोन की ब्याज दर और छिपे चार्ज पर लगेगी लगाम, ग्राहकों के लिए नए नियमों का प्रस्ताव

रिजर्व बैंक ने लोन की कीमत तय करने के लिए एक समान फ्रेमवर्क का ड्राफ्ट जारी किया है. इसमें फ्लोटिंग रेट वाले रिटेल और MSME लोन को बाहरी बेंचमार्क से जोड़ने, स्प्रेड में मनमानी रोकने और छोटे कर्ज पर APR की सीमा तय करने का प्रस्ताव है.

16 hours ago

नेटफ्लिक्स स्टार का पतन: कोर्ट ने सतीश सनपाल की IPL सट्टेबाजी FIR खत्म कराने की कोशिश को किया खारिज

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने दुबई के अरबपति की "बच निकलने की रणनीति" को ध्वस्त कर दिया है, जिसे BW Businessworld की उन स्टोरीज ने व्यवस्थित रूप से उजागर किया था, जिनके बाद UAE में उनकी संपत्तियां फ्रीज होने की खबरें सामने आईं.

14 hours ago