होम / बिजनेस / NSE के अनलिस्टेड शेयर घोटाले की जांच में ED की कार्रवाई, मुंबई और चेन्नई में छापे

NSE के अनलिस्टेड शेयर घोटाले की जांच में ED की कार्रवाई, मुंबई और चेन्नई में छापे

ED ने बताया कि इस कथित घोटाले को लेकर कई राज्यों से निवेशकों की शिकायतें सामने आई हैं. हालांकि कुछ मामलों में स्थानीय पुलिस ने अभी तक औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 6 months ago

प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate) ने कथित निवेश धोखाधड़ी और धन शोधन मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मुंबई और चेन्नई में आठ स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया है. यह जांच नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के कथित प्री-आईपीओ अनलिस्टेड शेयर घोटाले से जुड़ी बताई जा रही है.

कई कंपनियां और उनके निदेशक जांच के दायरे में

ईडी ने बताया कि यह कार्रवाई 27 फरवरी को मुख्यालय की जांच इकाई ने Prevention of Money Laundering Act (धन शोधन निवारण अधिनियम) के प्रावधानों के तहत की. जांच के दायरे में आने वाली संस्थाओं में Atum Capital, Optimus Financial Solutions, Babli Investment और Supremus Angel सहित उनके निदेशक शामिल हैं. इस मामले में जिन लोगों के नाम सामने आए हैं उनमें सतीश कुमार, संजय दमानी, नीरज निसार, कृष वोहरा, मनीष सोनी और निशा कुमारी शामिल हैं. एजेंसी का आरोप है कि इन लोगों ने मिलकर एक गिरोह बनाकर निवेशकों को धोखा दिया.

अनलिस्टेड शेयर दिलाने का झांसा

प्रवर्तन निदेशालय के अनुसार आरोपियों ने निवेशकों को यह कहकर आकर्षित किया कि उनके पास नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के अनलिस्टेड शेयर हैं और वे निजी शेयर खरीद समझौते के जरिए उन्हें अधिक कीमत पर हस्तांतरित कर सकते हैं. हालांकि जांच में सामने आया कि आरोपियों के पास वास्तव में वे शेयर मौजूद नहीं थे जिन्हें वे बेचने का दावा कर रहे थे.

एनएसई के शेयर किसी शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं

चूंकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज फिलहाल किसी भी शेयर बाजार में सूचीबद्ध नहीं है, इसलिए इसके शेयरों का कारोबार न तो एनएसई पर होता है और न ही BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) पर, एजेंसी का कहना है कि आरोपियों ने निजी शेयर सौदों में औपचारिक निगरानी की कमी का फायदा उठाकर निवेशकों से बड़ी रकम अग्रिम के रूप में वसूल की.

बैंक खातों के जरिए रकम का हेरफेर

जांच एजेंसी के मुताबिक निवेशकों से जुटाई गई रकम को कई बैंक खातों के जरिए घुमाया गया और कथित तौर पर उसे चल और अचल संपत्तियों में निवेश कर दिया गया. तलाशी के दौरान अधिकारियों ने संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, डिजिटल अभिलेख और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है.

कई बैंक और डिमैट खाते फ्रीज

छापेमारी के बाद प्रवर्तन निदेशालय ने सतीश कुमार, संजय दमानी और जांच के दायरे में आने वाली कंपनियों से जुड़े कई बैंक और डिमैट खातों को फ्रीज कर दिया है. यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम की धारा 17(1ए) के तहत की गई, क्योंकि जांच में इन खातों में कथित तौर पर अपराध से अर्जित धन मिलने के संकेत मिले.

कई राज्यों से निवेशकों की शिकायतें

प्रवर्तन निदेशालय ने बताया कि इस कथित घोटाले को लेकर कई राज्यों से निवेशकों की शिकायतें सामने आई हैं. हालांकि कुछ मामलों में स्थानीय पुलिस ने अभी तक औपचारिक प्राथमिकी दर्ज नहीं की है.

एनएसई के संभावित IPO के बीच बढ़ी दिलचस्पी

यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब निजी बाजार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के शेयरों को लेकर निवेशकों की दिलचस्पी बढ़ रही है. इसके पीछे एक्सचेंज संचालक के संभावित प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को लेकर चल रही अटकलों को कारण माना जा रहा है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

S&P ने भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान बढ़ाकर 7% किया, महंगाई बढ़ी तो RBI बढ़ा सकता है रेपो रेट

जून तिमाही में 7.8% की मजबूत GDP ग्रोथ के बाद रेटिंग एजेंसी ने बढ़ाया FY27 का अनुमान; मजबूत खपत, औद्योगिक गतिविधियों, निर्यात और सरकारी निवेश से अर्थव्यवस्था को मिला सहारा

2 hours ago

PhonePe को UAE में दो पेमेंट लाइसेंस के लिए सैद्धांतिक मंजूरी, अंतरराष्ट्रीय विस्तार की ओर बढ़ी कंपनी

UAE के सेंट्रल बैंक ने रिटेल पेमेंट सर्विसेज और कार्ड स्कीम्स तथा स्टोर्ड वैल्यू फैसिलिटीज के लिए दी इन-प्रिंसिपल अप्रूवल; कारोबार शुरू करने से पहले लेनी होगी अंतिम मंजूरी

3 hours ago

सिर्फ कॉल-SMS चाहिए तो नहीं देना होगा डेटा का पैसा, TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को दिया नया निर्देश

30 दिन तक की वैधता वाले वॉइस और SMS-ओनली प्लान लाना होगा, कम डेटा इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों और दूसरी सिम रखने वालों को मिल सकता है फायदा

4 hours ago

HDFC बैंक के मुनाफे की राह में फंडिंग कॉस्ट बनी चुनौती, CASA में Axis बैंक से 600 बेसिस पॉइंट पीछे

ICICI सिक्योरिटीज की रिपोर्ट के मुताबिक, डिपॉजिट जुटाने की लागत अब बैंकों के लिए बड़ा अंतर पैदा करने वाला कारक बन रही है. कम फंडिंग कॉस्ट से बैंकों को मार्जिन बनाए रखने और कर्ज कारोबार बढ़ाने में मदद मिलती है

4 hours ago

अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों ने सेबी के साथ निपटाया मामला, चुकाए 1.5 करोड़ रुपये

सेबी के मौजूदा निपटान आदेश में जिन मामलों का निपटारा किया गया है, वे संबंधित पक्ष लेनदेन के खुलासे और ऑडिट रिपोर्ट से जुड़े कथित अनुपालन उल्लंघनों पर केंद्रित हैं.

6 hours ago

बड़ी खबरें

Tata Sierra Dark Edition की कीमत ₹13.99 लाख से शुरू, ब्लैक एक्सटीरियर के साथ मिलेंगे ये फीचर्स

Tata Sierra Dark Edition को छह वेरिएंट में पेश किया गया है, जबकि इंजन और गियरबॉक्स में कोई बदलाव नहीं किया गया है.