होम / बिजनेस / Economic Survey 2026: FY27 में 6.8 से 7.2% रह सकती है GDP ग्रोथ, भारत की अर्थव्यवस्था पर सरकार का भरोसा

Economic Survey 2026: FY27 में 6.8 से 7.2% रह सकती है GDP ग्रोथ, भारत की अर्थव्यवस्था पर सरकार का भरोसा

इकोनॉमिक सर्वे 2026 साफ संकेत देता है कि भारत की अर्थव्यवस्था मजबूत बुनियाद पर आगे बढ़ रही है. वैश्विक चुनौतियों के बीच सुधारों, निवेश और व्यापार समझौतों के दम पर सरकार को भरोसा है कि आने वाले सालों में भारत विकास की रफ्तार बनाए रखेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 7 months ago

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को संसद में इकोनॉमिक सर्वे 2025-26 पेश किया. सर्वे में अनुमान जताया गया है कि वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) में भारत की आर्थिक वृद्धि दर *6.8 से 7.2 प्रतिशत* के बीच रह सकती है. यह रिपोर्ट ऐसे समय आई है जब देश का आम बजट कुछ ही दिनों में पेश होने वाला है और पूरी अर्थव्यवस्था की नजर सरकार की आगे की रणनीति पर टिकी है.

लगातार नौवां बजट पेश करेंगी सीतारमण

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण के साथ बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है. आगामी रविवार को वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त वर्ष 2026-27 का केंद्रीय बजट पेश करेंगी. यह उनका लगातार नौवां बजट होगा, जो अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है.

रुपये की कमजोरी और विदेशी निवेश पर सर्वे की राय

इकोनॉमिक सर्वे में कहा गया है कि वर्ष 2025 में भारतीय मुद्रा का प्रदर्शन कमजोर रहा. विदेशी निवेश में कमी के चलते रुपये पर दबाव देखने को मिला. हालांकि, सर्वे यह भी साफ करता है कि रुपये में गिरावट भारत की मजबूत आर्थिक बुनियाद की असली तस्वीर नहीं दिखाती.

EU के साथ FTA से बढ़ेगी मैन्युफैक्चरिंग और एक्सपोर्ट की ताकत

सर्वे के मुताबिक, यूरोपीय संघ के साथ मुक्त व्यापार समझौता (FTA) भारत की मैन्युफैक्चरिंग प्रतिस्पर्धा, निर्यात क्षमता और रणनीतिक मजबूती को नई ऊंचाई देगा. इससे भारतीय उद्योगों को नए बाजारों तक पहुंच मिलेगी और वैश्विक सप्लाई चेन में भारत की भूमिका मजबूत होगी.

सुधारों के दौर में ढल रही अर्थव्यवस्था

रिपोर्ट में कहा गया है कि GST सुधारों और नीतिगत बदलावों ने वैश्विक अनिश्चितताओं को अवसर में बदलने में मदद की है. अर्थव्यवस्था तेजी से इन बदलावों के अनुरूप ढल रही है और FY27 को सुधार और स्थिरता का साल माना जा रहा है.

मीडियम टर्म में 7% ग्रोथ की क्षमता

इकोनॉमिक सर्वे का कहना है कि हाल के वर्षों में किए गए संरचनात्मक सुधारों से भारत की मध्यम अवधि की ग्रोथ क्षमता करीब 7 प्रतिशत तक पहुंचती दिख रही है. मजबूत आर्थिक बुनियाद के चलते भारत कई दूसरी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं से बेहतर स्थिति में बना हुआ है.

फिस्कल डेफिसिट पर सरकार की सख्त नजर

सरकार फिस्कल कंसॉलिडेशन के तय रास्ते पर आगे बढ़ रही है और FY26 में GDP के 4.4 प्रतिशत के फिस्कल डेफिसिट लक्ष्य को हासिल करने पर फोकस कर रही है.

भारत की ग्रोथ को लेकर इकोनॉमिक सर्वे के अनुमान IMF के पूर्वानुमानों से भी मेल खाते हैं. IMF ने 2025-26 के लिए भारत की विकास दर बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दी है और 2026-27 के लिए इसे 6.4 प्रतिशत बताया है.

क्या होता है इकोनॉमिक सर्वे

इकोनॉमिक सर्वे हर साल बजट से पहले संसद में पेश किया जाता है. इसे वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग का इकोनॉमिक डिवीजन तैयार करता है. इसकी अगुवाई मुख्य आर्थिक सलाहकार करते हैं. यह रिपोर्ट देश की अर्थव्यवस्था की सेहत, चुनौतियों और संभावनाओं की पूरी तस्वीर पेश करती है.

PM मोदी बोले- रफ्तार पकड़ चुकी है ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’

बजट सत्र की शुरुआत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश अब *लंबे समय से लंबित समस्याओं से बाहर निकलकर दीर्घकालिक समाधानों की दिशा में आगे बढ़ रहा है*. उन्होंने कहा कि सरकार की पहचान सुधार, प्रदर्शन और परिवर्तन रही है और अब ‘रिफॉर्म एक्सप्रेस’ पूरी रफ्तार से आगे बढ़ रही है.

EU-FTA पर पीएम का बड़ा बयान

प्रधानमंत्री ने कहा कि यूरोपीय संघ के साथ FTA एक महत्वाकांक्षी भारत के लिए बड़ा अवसर है. इससे 27 यूरोपीय देशों के बाजार भारतीय उत्पादों के लिए खुलेंगे. उन्होंने देश के निर्माताओं से नए बाजारों का पूरा लाभ उठाने की अपील की.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

14 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

25 minutes ago

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

57 minutes ago

सेबी का निप्पॉन-यस बैंक मामले को सयोनारा, सीबीआई अभी भी कह रहा है, इतनी जल्दी नहीं

निप्पॉन इंडिया MF को करीब ₹92.46 करोड़ का भुगतान करना होगा. कंपनी के सीईओ सुंदीप सिक्का और फंड मैनेजर अमित त्रिपाठी को 2.1-2.1 करोड़ रुपये देने होंगे. सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में कुल भुगतान करीब ₹97 करोड़ होगा. सेबी का आदेश जल्द जारी होने की उम्मीद है.

16 hours ago

सितंबर में भारत की कारोबारी गतिविधियों ने पकड़ी रफ्तार, फ्लैश PMI 56.5 पर पहुंचा

सर्वे के अनुसार, सितंबर में भारत के निजी क्षेत्र में नए कारोबार में तेजी आई. मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस दोनों क्षेत्रों में मांग में सुधार हुआ, हालांकि मैन्युफैक्चरिंग क्षेत्र में नए ऑर्डर की वृद्धि अधिक मजबूत रही.

17 hours ago

बड़ी खबरें

कल 300 अंक चढ़ा सेंसेक्स, आज बाजार पर दबाव के संकेत; कच्चा तेल, US यील्ड और NSE लिस्टिंग पर नजर

बुधवार को सेंसेक्स 299.17 अंक यानी 0.40 फीसदी बढ़कर 74,828.25 पर बंद हुआ. निफ्टी भी 117.80 अंक यानी 0.50 फीसदी की बढ़त के साथ 23,446.80 पर बंद हुआ.

57 minutes ago

बजट 2027-28 की तैयारियां शुरू, 12 अक्टूबर से मंत्रालयों के साथ प्री-बजट बैठकें; 6 अक्टूबर तक मांगे प्रस्ताव

वित्त मंत्रालय के बजट विभाग की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, प्री-बजट बैठकें 12 अक्टूबर से शुरू होकर 13 नवंबर तक चलेंगी. इन बैठकों में विभिन्न मंत्रालयों और विभागों के साथ उनके खर्च और आगामी वित्त वर्ष के लिए आवश्यक बजट आवंटन पर चर्चा की जाएगी.

14 minutes ago

ओला इलेक्ट्रिक का बड़ा फंड जुटाने का प्लान, 28 सितंबर को राइट्स इश्यू पर बोर्ड की बैठक

बैठक में राइट्स इश्यू के आकार, शर्तों और इससे जुड़े अन्य पहलुओं पर चर्चा की जा सकती है.

25 minutes ago

रक्षा उत्पादन ₹1.78 लाख करोड़ के रिकॉर्ड स्तर पर, निर्यात 63% बढ़कर ₹38,424 करोड़

FY26 में रक्षा उत्पादन 15.6% बढ़ा, निजी क्षेत्र की हिस्सेदारी भी बढ़कर 24% हुई; भारत 80 से अधिक देशों को रक्षा उत्पादों का निर्यात कर रहा है.