✕

होम / बिजनेस / EbixCash ने शेयर बाजार से जुड़े नियमों का किया उल्लंघन, SEBI ने लगाया बड़ा जुर्माना

EbixCash ने शेयर बाजार से जुड़े नियमों का किया उल्लंघन, SEBI ने लगाया बड़ा जुर्माना

मार्केट रेगुलेटर ने EBIXCASH और इसकी प्रमोटर इकाई पर 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

मार्केट रेगुलेटर SEBI ने शॉर्ट सेलर कंपनी इबिक्सकैश (EbixCash) और इसकी प्रमोटर इबिक्स (Ebix) को पब्लिक इश्यू रेगुलेशंस के उल्लंघन का दोषी पाया है. इसके तहत कंपनी को तथ्यों को गलत तरीके से पेश करने का दोषी ठहराया गया है. मार्केट रेगुलेटर ने कंपनी और इसकी प्रमोटर इकाई पर कुल 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया.

6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया

सेबी की तरफ से जारी आदेश में बताया गया है कि एबिक्सकैश लिमिटेड और उसकी प्रवर्तक कंपनी एबिक्स इंक ने आईपीओ से संबंधित डिस्क्लोजर संबंधी मानदंडों का उल्लंघन किया था. इस मामले में 6 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है. सेबी का यह आदेश तब आया जब सेबी ने एबिक्सकैश, एबिक्स सिंगापुर और एबिक्स इंक के खिलाफ कथित तौर पर गैर-अनुपालन के मामले में जांच की है.

क्या है पूरा मामला?

वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी एबिक्सकैश ने मार्च 2022 में नियामक के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (DRHP) दाखिल किया था, लेकिन बाद में पिछले साल दिसंबर में इसे वापस ले लिया. सेबी ने ICDR (पूंजी जारी करने और प्रकटीकरण आवश्यकताओं) नियमों के कथित उल्लंघन की नियामक की जांच के बाद यह जुर्माना लगाया है. इसके साथ ही पाए, इश्यू के लीड मैनेजर की तरफ से सेबी के पास दायर एबिक्सकैश के प्रस्तावित आईपीओ से संबंधित मार्च 2022 के डीआरएचपी पर अपनी टिप्पणियां जारी की हैं.

78 पन्नों के आदेश में, सेबी ने बताया कि जांच के दोरान पाया कि एबिक्सकैश और एबिक्स इंक, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की तरफ से की गई विनियामक कार्रवाइयों, मध्यस्थता निर्णयों और डीआरएचपी में बताए गए आईपीओ आय के उपयोग में बदलावा सहित कई अहम जानकारी का खुलासा करने में विफल रहीं.

सेबी ने अपने आदेश में कहा कि मार्च 2023 में RBI की तरफ से EbixCash की सहायक कंपनी Ebix Payment Services के गिफ्ट कार्ड बिजनेस के बारे में जारी किए गए लेटर ऑफ डिस्प्लेजर यानी नाराजगी पत्र का खुलासा नहीं किया. इसे एक बड़ी चूक माना गया, क्योंकि नियामकीय कार्रवाई ने कंपनी की वित्तीय रिपोर्टिंग को प्रभावित किया.

इसके अलावा सेबी ने एबिक्स इंक की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में भी संगतियों को चिन्हित किया, जिनमें मध्यस्थता निर्णयों और राजस्व मान्यता में समायोजन के बारे में बयान दिए गए थे. बाजार नियामक ने कहा कि ये बयान नियामक के साथ दायर डीआरएचपी के विवरणों का खंडन करते हैं.

बचाव में कंपनी ने क्या कहा?

सेबी की कार्रवाई को लेकर एबिक्सकैश ने अपने बचाव में तर्क दिया है कि खुलासे विनियामक शर्तों के मुताबिक किए गए थे. कंपनी ने सभी जरूरी जानकारियों के साथ अपडेटेड डीआरएचपी दाखिल किया था. इसके अलावा, एबिक्स इंक ने तर्क दिया कि सेबी के पास इस मामले पर फैसले का अधिकार नहीं है, खासकर इसलिए क्योंकि यह एक विदेशी कंपनी है.

सेबी ने ठुकराई दलीलें

हालांकि, सेबी ने इन दलीलों को खारिज करते हुए कहा कि निवेशकों के हितों की रक्षा के सेबी के पास इस कार्रवाई के पर्याप्त अधिकार हैं. इसके साथ ही कहा कि पारदर्शी खुलासा जरूरी होता है. दोनों कंपनियों पर जुर्माना लगाते हुए, सेबी ने कहा कि डिस्क्लोजर नियमों का पालन नहीं करने के लिए एबिक्सकैश लिमिटेड और एबिक्स इंक पर 3-3 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाता है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago