✕

होम / बिजनेस / हर घर को सौर ऊर्जा से रौशन करना चाहती है Easy Solor, ऐसे कर रही प्रयास

हर घर को सौर ऊर्जा से रौशन करना चाहती है Easy Solor, ऐसे कर रही प्रयास

ईजी सोलर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड 100% सोलर कंपनी है और यह Easy ग्रुप का हिस्सा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

सोलर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के प्रसिद्ध ईजी सोलर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड (Easy Solor) ने घरों को किफायती और सुविधाजनक सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करने की अपनी प्रतिबद्धता पुन: दर्शाई है. 2001 में स्थापित यह कंपनी घरों और व्यवसायों दोनों के लिए सौर उत्पादों और समाधानों की व्यापक श्रृंखला के साथ भारत में नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रही है. 

इन उत्पादों की सबसे ज्यादा चर्चा  
कंपनी के विभिन्न उत्पादों में से सबसे ज्यादा ध्यान सोलर ऑन-ग्रिड सिस्टम, सोलर हाइब्रिड सिस्टम, सोलर ऑफ-ग्रिड सिस्टम और लिथियम-आधारित सोलर लाइटिंग सिस्टम ने आकर्षित किया है. घरों के लिए छत पर लगने वाले सौर पैनल, सौर इन्वर्टर और अन्य सौर समाधानों के अलावा, ईजी सोलर की कम रखरखाव वाली सौर ट्यूबलर बैटरी को भी काफी पसंद किया जा रहा है. कंपनी का दावा है कि ये बैटरी बार-बार होने वाली बिजली कटौती के लिहाज से एक आदर्श उत्पाद है. क्योंकि यह जल्दी चार्ज हो जाती है और लंबे समय तक चलती है. यह फैक्ट्री चार्ज बैटरी 99.99% लेड और 100% ट्यूबलर तकनीक के साथ आती है.

सरकार के लक्ष्य में योगदान 
भविष्य के लिए अपने दृष्टिकोण पर टिप्पणी करते हुए, ईजी सोलर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक लोकेश वत्स ने कहा कि हम जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के लिए ज्यादा से ज्यादा घरों पर रूफटॉप पैनल लगाने की कल्पना करते हैं. हमारी प्रतिबद्धता 2030 से पहले 500 गीगावॉट नवीकरणीय ऊर्जा प्राप्त करने के केंद्र सरकार के लक्ष्य के अनुरूप है. ईजी सोलर का लक्ष्य सुलभ और विश्वसनीय सौर ऊर्जा समाधान प्रदान करके इस लक्ष्य में योगदान देना है. ईजी सोलर कार्बन फुटप्रिंट कम करने के लिए नवीकरणीय ऊर्जा पर शिफ्ट होने के सरकार के लक्ष्य में योगदान के लिए भी सरकारी एजेंसियों के साथ काम कर रही है. कंपनी ने कृषि मंत्रालय, बैंक ऑफ बड़ौदा, UNDP, GAIL, HPL और कई अन्य सरकारी संगठनों के लिए बड़ी संख्या में परियोजनाएं पूरी की हैं.  

यूएस और नेपाल में भी मौजूदगी
भारत के अलावा, ईजी सोलर अमेरिका और नेपाल में भी मौजूद है. कंपनी के सभी उत्पाद साल्ट मिस्ट करोज़न-रेसिस्टेंट और और बीआईएस-अनुमोदित हैं. नवीकरणीय ऊर्जा में दृढ़ विश्वास रखने वाली और आईएसओ 9001:2015 प्रमाणित कंपनी ईजी सोलर सरकारी ई-मार्केटप्लेस, सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय और सभी संबंधित सरकारी एजेंसियों द्वारा स्वीकृति प्राप्त है. Easy ग्रुप के हिस्से के रूप में, ईजी सोलर सॉल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड 100% सोलर कंपनी है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

9 hours ago

AAAI ने गठित की मीडिया काउंसिल, ओम्निकॉम मीडिया इंडिया के कार्तिक शर्मा करेंगे अध्यक्षता

ऑडियंस मेजरमेंट, मीडिया ट्रेडिंग में बदलाव और कनेक्टेड टीवी जैसे मुद्दों पर होगा फोकस, विज्ञापन एजेंसियों और इंडस्ट्री के अन्य हितधारकों के बीच सहयोग बढ़ाने की पहल

10 hours ago

बड़ी खबरें

Formial Labs ने जुटाए 2.88 करोड़ रुपये, Zeropearl VC ने किया निवेश का नेतृत्व

पर्सनलाइज्ड स्किनकेयर स्टार्टअप फंडिंग का इस्तेमाल क्लिनिकल टीम के विस्तार, डायग्नोसिस तकनीक को मजबूत करने और स्किन व हेयर केयर उत्पादों की रेंज बढ़ाने में करेगा.

9 hours ago

पीएम गतिशक्ति से ₹20.23 लाख करोड़ की परियोजनाओं को रफ्तार की उम्मीद, विशेषज्ञों ने बताया विकास और निवेश पर क्या होगा असर

400 से अधिक बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आकलन, विशेषज्ञों के मुताबिक बेहतर कनेक्टिविटी से रियल एस्टेट, निर्माण उपकरण और निजी निवेश को मिल सकते हैं नए अवसर

6 hours ago

Havas Q3: भारत में कारोबार का प्रदर्शन सकारात्मक, एशिया-प्रशांत और अफ्रीका में नेट रेवेन्यू ग्रोथ 6.7% घटी

तीसरी तिमाही में Havas का नेट रेवेन्यू 703 मिलियन यूरो रहा, पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 7.2% की बढ़ोतरी

6 hours ago

जामनगर क्यों जा रहे हैं अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो?

अमेरिका के शीर्ष राजनयिक अपने सबसे बड़े ग्राहक से संबंध मजबूत करने के लिए दिल्ली को दरकिनार कर रहे हैं.

7 hours ago

शहान सूद ने साढ़े तीन साल बाद JAFCO Asia को छोड़ा, बिजनेस एडवाइजरी पर करेंगे ध्यान केंद्रित

शहान ने कहा कि मुनाफे में चल रहे स्टार्ट-अप्स के लिए वेंचर कैपिटल जुटाना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि उन्हें निवेशकों की अपेक्षाओं के अनुरूप अपने मौजूदा परिचालन ढांचे में बदलाव करने में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है.

10 hours ago