होम / बिजनेस / मालदीव विवाद से सुर्खियों में आई इस कंपनी ने Ayodhya को लेकर की बड़ी घोषणा  

मालदीव विवाद से सुर्खियों में आई इस कंपनी ने Ayodhya को लेकर की बड़ी घोषणा  

EaseMyTrip ने मालदीव के मंत्रियों की बयानबाजी के बाद वहां की सभी बुकिंग रद्द करके सुर्खियां बंटोरी थी.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

अयोध्या में राम मंदिर (Ayodhya Ram Mandir) की प्राण प्रतिष्ठा के बाद से हर रोज बड़ी संख्या में भक्त वहां पहुंच रहे हैं. आने वाले दिनों में अयोध्या उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में अपनी पहचान बना सकता है. इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनियां अयोध्या पर फोकस कर रही हैं. मालदीव विवाद से सुर्खियों में आई EaseMyTrip ने भी इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है. ऑनलाइन ट्रैवल एग्रीगेटर EaseMyTrip हॉस्पिटैलिटी बिजनेस में एंट्री करते हुए अयोध्या में 5-स्टार होटल खोलने जा रही है. 

को-फाउंडर ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, EaseMyTrip के बोर्ड ने अयोध्या में राम मंदिर के करीब फाइव स्टार होटल खोलने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. कंपनी की तरफ से बताया गया है कि ईजी ट्रिप प्लानर्स लिमिटेड के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 11 फरवरी 2024 को हुई बैठक में अयोध्या में एक 5-स्टार होटल खोलने के प्रस्ताव को सैद्धांतिक रूप से मंजूर कर दिया है. EaseMyTrip के को-फाउंडर रिकांत पिट्टी (Rikant Pitti) ने कहा कि मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि हमने अयोध्या में 5 स्टार लग्जरी होटल प्रोजेक्ट के शुभारंभ के साथ हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में कदम रखकर एक परिवर्तनकारी शुरुआत की है. 

मंदिर से बस इतना दूर
रिकांत पिट्टी के मुताबिक, कंपनी के 5 स्टार होटल राम मंदिर से एक किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित होगा और इसकी लागत करीब 100 करोड़ रुपए के आसपास होगी. अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों में हाई प्रोफाइल श्रद्धालु भी शामिल है. उदाहरण के तौर पर अमिताभ बच्चन अब तक 2 बार राम लला के दर्शन के लिए अयोध्या जा चुके हैं. ऐसे में EaseMyTrip को लगता है कि लग्जरी होटल एक लाभदायक प्रोजेक्ट साबित हो सकता है. बता दें कि कई रिपोर्ट्स में यह संभावना जताई जा चुकी है कि राम मंदिर बनने से यूपी जाने वालों की संख्या में इजाफा होगा. देश के साथ-साथ विदेशों से भी राम भक्त अयोध्या पहुंचेंगे. 

बेहतर हुई आर्थिक सेहत  
EaseMyTrip की वित्तीय सेहत की बात करें, तो ट्रैवल डिमांड में मजबूत ग्रोथ के कारण वित्त वर्ष 2024 की दिसंबर तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 9.3% की उछाल के साथ 45.6 करोड़ रुपए पहुंच गया है. जो एक साल पहले समान तिमाही में 41.69 करोड़ था. साल-दर-साल के आधार पर कंपनी के कमाई भी इजाफा हुआ है. ये 139.8 करोड़ से बढ़कर 165 करोड़ रुपए पहुंच गई है. कंपनी का शेयर शुक्रवार को 2.86% की गिरावट के साथ 50.95 रुपए पर बंद हुआ था. अयोध्या में होटल की घोषणा के बाद कंपनी के शेयरों पर क्या असर होता है, यह आज देखने को मिलेगा.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

OMCs की अंडर-रिकवरी 2.19 लाख करोड़ रुपये पर पहुंची, पेट्रोल-डीजल पर मिल सकती है राहत

हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और ऊंची वैश्विक ऊर्जा कीमतों के बीच सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू उपभोक्ताओं को अपेक्षाकृत कम कीमत पर ईंधन उपलब्ध कराया. इसके चलते कंपनियों को भारी अंडर-रिकवरी का सामना करना पड़ा.

21 hours ago

अडानी पर निवेशकों का भरोसा बरकरार, ₹15,000 करोड़ के QIP पर ₹38,000 करोड़ की बोलियां

कंपनी इस पूंजी का इस्तेमाल पॉलीविनाइल क्लोराइड (PVC) प्लांट के निर्माण, सड़क परियोजनाओं के लिए कंसेशन फीस के भुगतान और अन्य पूंजीगत खर्चों में करेगी.

21 hours ago


बड़ी खबरें

हमारी मुंबई, उनकी बैलेंस शीट

वह अनकही कहानी कि कैसे गुजराती और जैन व्यापारी समुदायों ने बॉम्बे की वित्तीय संरचना खड़ी की, जबकि बाद में राजनीति ने उस पर दावा करने की कला को सिद्ध कर लिया.

19 hours ago

जून में भारत के सेवा क्षेत्र की रफ्तार धीमी, 17 महीने के निचले स्तर पर पहुंचा PMI

सेवा क्षेत्र के साथ-साथ जून में विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि भी धीमी रही. इसके चलते HSBC इंडिया कंपोजिट PMI आउटपुट इंडेक्स मई के 59.3 से घटकर जून में 57.7 पर आ गया.

16 hours ago

W.O.R.L.D. मॉडल: आपके संगठन की अदृश्य संरचना को देखने के लिए एक विश्व-निर्माण ढांचा

इस लेख में नवाचार रणनीतिकार रंजन मलिक ने W.O.R.L.D. मॉडल पेश किया है, जो बताता है कि किसी भी संगठन में वास्तविक परिवर्तन की शुरुआत उसकी 'अदृश्य दुनिया' को समझने से होती है.

17 hours ago

गेल की वित्तीय रणनीति को मिलेगी नई दिशा, एस.के. सिन्हा बने निदेशक (वित्त)

तीन दशक से अधिक के अनुभव वाले वित्त विशेषज्ञ एस.के. सिन्हा अब गेल (इंडिया) की वित्तीय रणनीति और भविष्य की विकास योजनाओं का नेतृत्व करेंगे.

19 hours ago

केरल से पनामा तक: ब्लैकरॉक का अदृश्य साम्राज्य

भारत के विझिंजम बंदरगाह को अडानी और MSC के बीच एक सामान्य लेनदेन के रूप में प्रस्तुत किया गया, लेकिन दस्तावेज कहीं अधिक बड़ी कहानी बताते हैं. 'उस गुप्त हाथ के पीछे का साम्राज्य' का दूसरा भाग

19 hours ago