✕

होम / बिजनेस / EaseMy Trip के CEO निशांत पिट्टी ने दिया इस्तीफा, रिकांट पिट्टी ने को मिली जिम्मेदारी

EaseMy Trip के CEO निशांत पिट्टी ने दिया इस्तीफा, रिकांट पिट्टी ने को मिली जिम्मेदारी

EaseMy Trip के CEO निशांत पिट्टी ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

EaseMy Trip के CEO निशांत पिट्टी ने इस्तीफा दे दिया है. कंपनी ने इसकी जानकारी स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. इसके अनुसार, EaseMy Trip के CEO निशांत पिट्टी ने व्यक्तिगत कारणों से CEO के पद से इस्तीफा दे दिया है. मिली जानकारी के अनुसार, EaseMy Trip के प्रमोटरों में से एक निशांत पिट्टी ने व्यक्तिगत कारणों का हवाला देते हुए 1 जनवरी से कंपनी के सीईओ पद से इस्तीफा दे दिया है. कंपनी के सीएफओ और निशांत के भाई रिकांत पिट्टी को तत्काल प्रभाव से सीईओ नियुक्त किया गया है.

निशांत पिट्टी ने अपने त्याग पत्र में क्या कहा?

निशांत पिट्टी के द्वारा दिए गए इस्तीफे के पत्र को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में भी बताया है. इसमें संलग्न अपने त्याग पत्र में निशांत ने कहा है कि मैं, निशांत पिट्टी, Easy Trip Planners Limited का अध्यक्ष और सीईओ, 01 जनवरी, 2025 से व्यक्तिगत कारणों से सीईओ के पद से अपना इस्तीफा दे रहा हूं. कृपया इस इस्तीफे को स्वीकार करें और मुझे कंपनी के सीईओ पद से मुक्त करें और इस इस्तीफे की प्राप्ति की सूचना दें.

रिकांत पिट्टी बने कंपनी के नए CEO

निशांत के इस्तीफे के बाद ने कंपनी ने रिकांत पिट्टी को अपना नया CEO बनाया है. इसकी भी जानकारी कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में दी है. इसके अनुसार, रिकांत पिट्टी, कंपनी के कार्यकारी निदेशक को मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में भी नामित किया जा रहा है, जो कंपनी के Key Managerial Personnel भी प्रमुख होंगे.

कौन हैं रिकांत पिट्टी?

36 वर्षीय रिकांत पिट्टी, निशांत पिट्टी और प्रशांत पिट्टी के भाई हैं, इन्होंने B. Tech किया है. फाइलिंग में दी गई जानकारी के अनुसार, रिकांत कुरूक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातक हैं. उनके पास यात्रा, पर्यटन, एचआर और तकनीक में 15 साल का अनुभव है. उन्हें फॉर्च्यून इंडिया द्वारा प्रतिष्ठित 40 लोगों की लिस्ट में भी दिखाया गया है. रिकांत पिट्टी के काम को प्रतिष्ठित मान्यता और सम्मान भी मिला है.

उन्हें Entrepreneur India के द्वारा ‘Entrepreneur of the year in service business (Travel)' से सम्मानित भी किया गया है. वहीं, Hurun India के द्वारा रिकांत को Best Travel Planner of the Year’ और ‘Bootstrapped Entrepreneur of the year’ से नवाजा गया है. भारत के सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे के द्वारा भी रिकांत को सम्मानित किया गया है.
 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

G20 में पीयूष गोयल ने ओवरकैपेसिटी के आरोपों को नकारा, कहा- WTO नियमों से चले वैश्विक व्यापार

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत एक बड़ा बाजार और उत्पादक देश है, जो अपनी घरेलू जरूरतों के साथ वैश्विक मांग को पूरा करने में भी योगदान देता है.

1 day ago

RBI के फॉरेक्स नियमों से बैंकों को $500 मिलियन का नुकसान, बाद में $400 मिलियन की भरपाई

यह नुकसान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से रुपये में बैंकों की नेट ओपन पोजीशन पर 100 मिलियन डॉलर की सीमा तय किए जाने के बाद हुआ.

1 day ago


बड़ी खबरें

विजय माल्या से अभी ₹8,751 करोड़ की वसूली बाकी, SBI ने बॉम्बे HC को दी जानकारी

बैंकों ने कोर्ट को यह भी बताया कि मामले में अटैच की गई कुछ शेयर होल्डिंग्स अभी भी बरकरार हैं और उनकी बिक्री नहीं हुई है.

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ निवेश करेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज, 3 लाख से ज्यादा रोजगार का दावा

कंपनी के मुताबिक, इस पहल का उद्देश्य स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ किसानों और ग्रामीण समुदायों के लिए नए आर्थिक अवसर पैदा करना है.

1 day ago

SIR के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

एसआईआर के बाद मतदाता सूची से छूटे नाम जोड़ने के लिए चुनाव आयोग का विशेष अभियान, एक महीने में पूरा होगा सत्यापन

23 hours ago

आंध्र प्रदेश में ₹1 लाख करोड़ का हॉर्टिकल्चर हब, 10 जिलों के 5,869 गांवों में होगा विकास

आंध्र प्रदेश सरकार के मुताबिक, हॉर्टिकल्चर हब को तीन चरणों में विकसित किया जाएगा. तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार परियोजना के लिए ₹40,352 करोड़ का योगदान देगी.

1 day ago

विदेशी बाजार में बढ़ी भारत की मिसाइलों की मांग, 600 मिलियन डॉलर पार हो सकता है एक्सपोर्ट

ब्रह्मोस और आकाश जैसे स्वदेशी सिस्टम भारत के डिफेंस प्रोडक्शन और एक्सपोर्ट क्षमता के विस्तार में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. इन उत्पादों की विदेशी मांग बढ़ने से भारतीय रक्षा कंपनियों के लिए अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के नए अवसर भी बन रहे हैं.

1 day ago