होम / बिजनेस / इस फल की लकड़ी से भी होती है कमाई, जानते हैं कौन सा है फल 

इस फल की लकड़ी से भी होती है कमाई, जानते हैं कौन सा है फल 

ये एक ऐसा फल है जिसकी बिक्री तो कमाई कराती ही है लेकिन इसकी लकड़ी को भी आसानी से बेचा जा सकता है, और इससे फसल की लागत आसानी से निकल आती है.  

ललित नारायण कांडपाल 3 years ago

मौजूदा दौर में कृषि में विज्ञान तेजी से ग्रोथ कर रहा है. आज बेहतरीन किस्‍म के बीज और उन्‍नत कीटनाशक फसलों को बेहतर बना रहे हैं और आमदनी भी बढ़ा रहे हैं. लेकिन आज कई ऐसे फल भी हैं जिन्‍हें आप फल के साथ-साथ उनकी लकड़ी को बेचकर भी लाभ कमा सकते हैं. उन्‍हीं में एक है फालसा. किसान यूपी के कई इलाकों में किसान इस फसल को लगा रहे हैं और लखपति बन रहे हैं. यूपी के आगरा जैसे इलाकों में किसानों ने इन फसलों को लगाया है जिससे वो सिर्फ एक महीने में लखपति बन रहे हैं. इस फसल की यही खास बात है कि आज आगरा में हर रोज करीब 15 टन फालसा टूट रहा है और जिसमें आधा दिल्‍ली आता है और आधे से ज्‍यादा लोकल में बिकता है. 

कितने महीने की है इसकी खेती 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार आगरा के पास कुकथला गांव में किसान इस खेती को पिछले 50 सालों से कर रहे हैं. इस गांव की कोई 600 हेक्‍टेयर भूमि में से 150 हेक्‍टेयर भूमि पर ये फसल पैदा हो रही है. अगर आपके पास 1 बीघा खेत है तो उसमें 300 रुपये के अनुसार हर रोज सात से आठ मजदूर लगते हैं. एक महीने में फालसा की फसल की पांच बार सिंचाई होती है. बारिश और ओलावृष्टि से इसे नुकसान होता है लेकिन इन दिनों बड़ी मात्रा में ये फल टूट रहा है. 

लकड़ी से निकल आती है फसल की लागत 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार किसान कहते हैं कि 2 बीघा में अगर आप इसकी खेती करते हैं तो आपकी लागत 40 हजार रुपये के आसपास आती है. दिसंबर जनवरी में इस फसल की कटाई होती है. उस कटाई में कटी लकड़ी 40 हजार रुपये में बिकती है. वो कहते हैं कि 1 मई से लेकर 10 मई तक फालसा 250 किलो बिका है. उसके बाद से ये 100 रुपये किलो बिक रहा है. 

मोटा होता है मुनाफा 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इसकी खेती करने वाले एक अन्‍य किसान कहते हैं कि अगर आपने एक बीघा में इसकी खेती की है तो आपको कम से कम 1.25 लाख रुपये की आमदनी होगी. इसमें 50 हजार की लागत मजदूरों की लग जाती है. वो कहते हैं कि इस साल उनके पास 6 बीघा में इसकी फसल लगी है तो ऐसे में वो लगभग 6 लाख रुपये कमाएंगे. किसानों की शिकायत है कि अगर उन्‍हें इसके लिए और प्रोत्‍साहन मिले तो इसका प्रोडक्‍शन और बेहतर हो सकता है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

टूल एंड इक्विपमेंट एक्स्पो: हैंड टूल्स से स्मार्ट ऑटोमेशन तक, मैन्युफैक्चरिंग में तकनीक का नया दौर

एक्सपो में एक 'इनोवेशन गैलरी' तैयार की गई है, जिसमें 200 से अधिक प्रोडक्ट्स को लॉन्च किया गया है. इस गैलरी उद्देश्य मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में उभरती तकनीकों, नए विचारों और इनोवेटिव समाधानों को सामने लाना है.

15 hours ago

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

भारत-भूटान सहयोग: ₹4,000 करोड़ की ऊर्जा कर्ज सुविधा, UPI और रेल संपर्क पर बढ़ी साझेदारी

ऊर्जा परियोजनाओं के लिए ₹4,000 करोड़ की कर्ज सुविधा, भारत में UPI भुगतान कर सकेंगे भूटानी नागरिक; रेल कनेक्टिविटी और ईंधन आपूर्ति पर भी फैसले

18 hours ago

बड़ी खबरें

प्रत्यक्ष कर संग्रह ₹12.12 लाख करोड़ के पार, STT से सरकार की कमाई 53% बढ़ी

17 सितंबर तक नेट डायरेक्ट टैक्स कलेक्शन 13% बढ़ा, एडवांस टैक्स में भी 16.18% की तेज वृद्धि

16 hours ago

Infosys के सीनियर VP बोले, सेमीकंडक्टर में भारत के लिए ‘Invent in India’ का बड़ा मौका

Semicon India 2026 में मेघल ने कहा कि सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री की पारंपरिक सप्लाई चेन और डिजाइन प्रक्रिया में बड़ा बदलाव हो रहा है. खासकर AI आधारित वर्कलोड यह तय कर रहे हैं कि चिप्स को किस तरह डिजाइन किया जाए.

14 hours ago

RBI की 50,000 करोड़ रुपये की OMO बिक्री में 66,590 करोड़ रुपये की बोलियां

RBI ने बाजार में चल रही यील्ड से अधिक यील्ड पर सरकारी प्रतिभूतियों को स्वीकार किया. इससे संकेत मिलता है कि निवेशकों ने बॉन्ड खरीदने के लिए प्रीमियम यील्ड की मांग की.

15 hours ago

भारत की इकोनॉमी पर Moody’s का भरोसा बढ़ा, FY27 GDP ग्रोथ अनुमान 6% से बढ़ाकर 7%

Moody’s के मुताबिक मजबूत घरेलू मांग, सरकारी इंफ्रास्ट्रक्चर खर्च और निजी क्षेत्र के निवेश में सुधार से भारतीय अर्थव्यवस्था को गति मिल रही है.

20 hours ago