✕

होम / बिजनेस / 3 से 5 फरवरी तक नहीं हो सकेगी E-Filing, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

3 से 5 फरवरी तक नहीं हो सकेगी E-Filing, जानते हैं क्‍या है इसकी वजह? 

बजट पेश करते हुए वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कराधान की प्रक्रिया में लगने वाले समय को लेकर कहा कि 2013-14 में इसमें 93 दिन लगते थे लेकिन अब सिर्फ 10 दिन लगते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप भी आने वाले दिनों ई फाइलिंग करने की तैयारी कर रहे हैं. अगर ऐसा है तो हम आपको बता दें कि मेंटीनेंस के कारण आप 3 फरवरी से 5 फरवरी तक इस साइट को इस्‍तेमाल नहीं कर पाएंगे. दरअसल ये इनकम टैक्‍स विभाग की ओर से किये जाने वाला सालाना मेंटीनेंस है. जो इस बार 3 तारीख से लेकर 5 तारीख के बीच में किया जा रहा है. 

कब से बंद हो जाएगी साइट 
आईटी विभाग की इस साइट पर 3 फरवरी शनिवार के बाद काम नहीं किया जा सकेगा. आईटी विभाग की साइट का मेंटीनेंस शनिवार दोपहर 2 बजे से शुरू होकर सोमवार सुबह 5 बजे तक चलेगा. आईटी विभाग ने X पर पोस्‍ट करके इस जानकारी को साझा किया है, जिसमें उसने इस समय की जानकारी को साझा किया है.  

 

और आसान होगी फाइलिंग
गुरुवार को वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि सरकार फाइलिंग को और आसान बनाने को लेकर काम कर रही है. उन्‍होंने कहा था कि फॉर्म 26 एएस का नया वर्जन इस काम को और आसान बना देगा. उन्‍होंने ये भी कहा था कि 2013-14 में रिटर्न फाइलिंग का औसत समय 93 दिन था जो अब मात्र 10 दिन तक ला दिया गया है. उन्‍होंने ये भी कहा कि रिटर्न फाइलिंग के समय में जो कमी हुई है वो तकनीक के प्रभाव को दिखा रही है. 

आयकर वित्‍त मंत्री ने कही ये बात 
गुरुवार को लोकसभा चुनावों से पहले अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्‍त मंत्री निर्मला सीतारमरण ने कहा कि केन्‍द्र सरकार 2009-2010 तक की अवधि के लिए 25000 रुपये तक और 2014-15 तक की अवधि के लिए 10 हजार रुपये की बकाया प्रत्‍यक्ष कर मांगों को वापस ले लेगा. उन्‍होंने कहा कि इस फैसले से 1 करोड़ से ज्‍यादा आयकर दाताओं को लाभ होने की उम्‍मीद है. वहीं उन्‍होंने इस साल आयकर को लेकर उन्‍होंने कहा कि जहां तक कर प्रस्‍तावों का सवाल है तो परंपरा को ध्‍यान में रखते हुए मैं कराधान से संबंधित कोई भी बदलाव करने का प्रस्‍ताव नहीं रखती हूं. 
 

ये भी पढ़ें: Poonam Pandey को लेकर आई चौंकाने वाली खबर, सदमे में प्रशंसक


टैग्स
सम्बंधित खबरें

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

9 hours ago

भारत में 5 साल में 50 स्टोर खोलेगा Carrefour, दिल्ली-मुंबई पर भी नजर

कंपनी ने एनसीआर से विस्तार की शुरुआत की है और दिल्ली-मुंबई समेत टियर-2 और टियर-3 शहरों में भी संभावनाएं तलाश रही है. विस्तार के लिए नए स्टोर खोलने के साथ अधिग्रहण के विकल्प पर भी विचार किया जा रहा है.

9 hours ago

हरीश भट ने ट्रेंट के निदेशक मंडल से दिया इस्तीफा, 2014 से थे बोर्ड में शामिल

ट्रेंट ने 18 अक्टूबर को शेयर बाजारों को दी गई जानकारी के जरिए भट के इस्तीफे की सूचना दी.

11 hours ago

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

12 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

13 hours ago


बड़ी खबरें

2027 में जापान-ब्रिटेन को पछाड़ेगा भारत, लेकिन 5 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनने में होगी देरी: IMF

IMF ने 2028 में भारत की अर्थव्यवस्था के 5 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान घटाकर 2029 कर दिया है. रुपये की कमजोरी से डॉलर में जीडीपी का आकार घटने का अनुमान है, जबकि मजबूत घरेलू मांग के कारण वित्त वर्ष 2026-27 के लिए विकास दर का अनुमान बढ़ाकर 7 फीसदी किया गया है.

12 hours ago

FSSAI के सवालों के बीच ओल्ड मोंक को CSD का झटका, तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित

महाराष्ट्र में खाद्य सुरक्षा नियामक की कार्रवाई के बाद रक्षा मंत्रालय के कैंटीन स्टोर्स डिपार्टमेंट (CSD) ने ओल्ड मोंक रम के तीन वेरिएंट के ऑर्डर निलंबित कर दिए हैं.

9 hours ago

मोटोरोला में अभिषेक चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी, एशिया प्रशांत क्षेत्र में संभालेंगे मोटोथिंग्स और सर्विस मोनेटाइजेशन

लेनोवो की कंपनी मोटोरोला मोबिलिटी में अभिषेक चंद्रा को एशिया प्रशांत क्षेत्र के लिए मोटोथिंग्स, सर्विस मोनेटाइजेशन और नए कारोबारी अवसरों के निदेशक की जिम्मेदारी मिली है. उन्होंने लिंक्डइन पर नई भूमिका की जानकारी साझा की.

10 hours ago

अपने भीतर के बच्चे को खोए बिना बड़े होना

लेखक विक्रम चन्दीरमानी के अनुसार, बच्चों में जिज्ञासा, कल्पनाशीलता, मुश्किलों से उबरने की क्षमता और खुशी का असाधारण गुण होता है. वयस्क होने के सफर में कहीं न कहीं हम अक्सर इनमें से कुछ खूबियां खो देते हैं. शायद अब समय आ गया है कि हम उन्हें फिर से खोजें.

10 hours ago

AAAI ने पहली बार गठित की क्रिएटिव काउंसिल, जोसी पॉल करेंगे नेतृत्व

भारतीय विज्ञापन एजेंसियों के संगठन ने वर्ष 2026-27 के एजेंडे के तहत क्रिएटिव काउंसिल का गठन किया है.

13 hours ago