होम / बिजनेस / इन कारणों के चलते देश में कम हुई नौकरियां, पिछले साल से काफी कम है आंकड़ा 

इन कारणों के चलते देश में कम हुई नौकरियां, पिछले साल से काफी कम है आंकड़ा 

अगर देखा जाए तो इस साल कई तरह के बदलाव देखने में मिले हैं, पिछले साल जहां नौकरी देने में महाराष्‍ट्र आगे था वहीं इस साल कर्नाटक इसमें आगे निकल गया. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले साल के मुकाबले अगर इस साल में अब तक पैदा हुई नौकरियों की स्थिति पर नजर डालें तो ये 2022 से काफी कम हैं. 2022 में जहां 8 मिलियन लोगों को रोजगार मिला वहीं दूसरी ओर इस साल में अभी तक मात्र 6.6 मिलियन लोगों को ही रोजगार मिल पाया है. बेटरप्‍लेस फ्रंटलाइन इंडेक्‍स की रिपोर्ट कहती है कि नौकरी में सबसे बड़ी कमी ई-कॉमर्स सेक्‍टर में हुई है. 

रोजगार में कमी की क्‍या है वजह? 
बेटरप्‍लेस फ्रंटलाइन इंडेक्‍स रिपोर्ट कहती है कि 2022 में 8 मिलियन लोगों को मिले रोजगार के मुकाबले इस साल अब तक मात्र 6.6 मिलियन लोगों को रोजगार मिला है, ये 17.5 प्रतिशत की कमी है. बेटरप्‍लेस फ्रंटलाइन इंडेक्‍स ने अप्रैल 2022 से लेकर मार्च 2023 के बीच अपने प्‍लेटफॉर्म पर इस सर्वे को लेकर डाटा इक्‍ट्ठा किया है. रिपोर्ट ये भी कहती ई-कॉमर्स, लॉजिस्टिक और मोबिलिटी ऐसे क्षेत्र हैं जहां सबसे ज्‍यादा लोगों को रोजगार मिलता है. सबसे दिलचस्‍प बात ये है कि रिपोर्ट ये भी कहती है कि महामारी के बाद अभी तक ग्रामीण क्षेत्रों की मांग में इजाफा नहीं हो पाया है. यही नहीं और भी कई कारण हैं जिनके कारण अमेरिकी मंदी की आशंका ने आईटी सेक्‍टर को प्रभावित किया है. 

ई-कॉमर्स में आई है सबसे ज्‍यादा गिरावट
बेटरप्‍लेस फ्रंटलाइन इंडेक्‍स की रिपोर्ट बताती है कि सबसे ज्‍यादा गिरावट ई-कॉमर्स में आई है. इसमें कोई 52 प्रतिशत की कमी आई है. सबसे अहम बात ये है कि ई-कॉमर्स कुल नौकरियों में 33 प्रतिशत का योगदान देता है. वर्ष 2023 में देखें तो लॉजिस्टिक एंड मोबिलिटी ऐसा सेक्‍टर बनकर सामने आया है जिसने सबसे ज्‍यादा श्रमिकों को रोजगार देने का काम किया है. इसने ई-कॉमर्स को पीछे कर दिया है. इसमें 111 प्रतिशत का इजाफा हुआ है. अगर फ्रंटलाइन नौकरियों की बात करें तो IFM&IT  22-23 में 139 प्रतिशत की भारी ग्रोथ देखने को मिली थी. 

क्‍या बोले बेटरप्‍लेस फ्रंटलाइन इंडेक्‍स के सीईओ? 
बेटरप्‍लेस फ्रंटलाइन इंडेक्‍स के सीईओ प्रवीण अग्रवाल ने कहा कि हाल ही पैदा हुई आर्थिक परिस्थितियों ने भारत और साउथ ईस्‍ट क्षेत्रों में नौकरी की भर्ती को लेकर विचार करने के बारे में सोचने पर मजबूर किया है. श्रमिकों की मांग में कमी की सबसे बड़ी वजह यही है. उन्‍होंने ये भी कहा कि इंडस्‍ट्री इस वक्‍त अपनी ऑपरेशनल कॉस्‍ट को मैनेज करने को लेकर विचार कर रही है. ये नौकरियों में कमी आने की सबसे बड़ी वजह रही है उन्‍होंने कहा कि वर्कफोर्स की बढ़ती संख्‍या के कारण महिलाओं की भागीदारी के अनुपात में बड़ा सुधार हुआ है. मांग में कमी का नतीजा है कि वेतन 21700 रुपये तक आ गया है. 2022 की तुलना में ये कमी 17 प्रतिशत की है. हमारे देश में 250 बिलियन कुल कार्यसमूह में महिलाओं केवल 6 प्रतिशत हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

घरेलू इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा, सरकार ने कई कंपोनेंट्स पर हटाई कस्टम ड्यूटी

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक उत्पादों के निर्माण में इस्तेमाल होने वाले कई जरूरी पार्ट्स और मशीनों पर कस्टम ड्यूटी में राहत दी गई है. यह छूट 31 मार्च 2029 तक लागू रहेगी.

9 hours ago

बिना निवेशकों से मिले दो बहनों ने जुटाए 91 हजार डॉलर, क्राउडफंडिंग से लिखी सफलता की नई कहानी

लखनऊ की दो बहनों ने बिना किसी निवेशक से मुलाकात किए और बिना इक्विटी छोड़े अपने स्टार्टअप Mithrasa के लिए Kickstarter के जरिए 40 से अधिक देशों के 1,267 समर्थकों से 91,960 डॉलर जुटाए.

9 hours ago

Flipkart ने फैशन कैटेगरी में जीरो कमीशन किया लागू, 90 हजार सेलर्स को मिलेगा फायदा

कंपनी का कहना है कि इस फैसले से करीब 90 हजार सेलर्स, खासकर MSME और D2C ब्रांड्स को अधिक मुनाफा कमाने, कारोबार बढ़ाने और नए ग्राहकों तक पहुंच बनाने में मदद मिलेगी.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-ऑस्ट्रेलिया रिश्तों को नई मजबूती: न्यूक्लियर एनर्जी, डिफेंस और क्रिटिकल मिनरल्स में हुए बड़े समझौते

दोनों देशों ने रक्षा एवं सुरक्षा पर संयुक्त घोषणा, ऊर्जा सहयोग पर साझा बयान और साइबर सुरक्षा, उभरती तकनीकों तथा सप्लाई चेन को मजबूत करने के लिए एक व्यापक रोडमैप जारी किया है.

8 hours ago

आज से खुला ₹742 करोड़ का Laser Power & Infra IPO, जानें प्राइस बैंड, GMP और पूरी डिटेल

यह पब्लिक इश्यू 13 जुलाई तक खुला रहेगा, जबकि कंपनी के शेयर 16 जुलाई को बीएसई और एनएसई पर सूचीबद्ध होने की संभावना है.

6 hours ago

IMF के बाद अब ADB ने भी घटाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, महंगे तेल और बढ़ती लागत का असर

ADB ने जुलाई 2026 संस्करण के 'एशियन डेवलपमेंट आउटलुक' में FY27 के लिए भारत की GDP वृद्धि दर का अनुमान 6.9% से घटाकर 6.6% कर दिया है.