होम / बिजनेस / PLI स्‍कीम चलते इस नामी मोबाइल कंपनी में पैदा हो सकते हैं नौकरी के नए अवसर 

PLI स्‍कीम चलते इस नामी मोबाइल कंपनी में पैदा हो सकते हैं नौकरी के नए अवसर 

केन्‍द्र सरकार ने मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर में पीएलआई स्‍कीम की शुरुआत की है जिसके बाद इसका फायदा लेते हुए मोबाइल सेक्‍टर में काम करने वाली कई कंपनियां अपना उत्‍पादन बढ़ाने की तैयारी कर रही है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

केन्‍द्र सरकार ने देश में मैन्‍युफैक्‍चरिंग को बढ़ावा देने के लिए पीएलआई स्‍कीम की शुरुआत की है. इस योजना को प्रोडक्‍शन लिंक स्‍कीम के नाम से भी जाना जाता है. इस योजना के आने के बाद कई नामी कंपनियां देश में अपना  प्रोडक्‍शन बढ़ाने को लेकर विचार कर रही हैं.  इन्‍हीं में एक है नामी मोबाइल कंपनी एप्‍पल. मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि आने वाले दिनों में एप्‍पल सरकार की इस योजना का फायदा उठाते हुए अपनी मैन्‍युफैक्‍चरिंग में इजाफा कर सकती है. मीडिया रिपोर्ट ये भी कह रही है कि कंपनी वित्‍त वर्ष 24 तक 1 लाख 30 हजार से ज्‍यादा नौकरियों के अवसर पैदा सकती है. अगर ऐसा होता है तो मोबाइल प्रोडक्‍शन के सेक्‍टर में देश में अच्‍छा रोजगार पैदा हो सकता है.

क्‍या है सरकार की इस योजना का मकसद 
सरकार की इस योजना का मकसद देश में मैन्‍युफैक्‍चरिंग सेक्‍टर को बढ़ावा देना है.  इस योजना के जरिए सरकार वैश्विक स्‍तर पर प्रतिस्‍पर्धा को बढ़ाना, देश में निवेश लाना, एक्‍सपोर्ट बढ़ाना और इंपोर्ट कम करना है. सरकार इसी मकसद से इस सेक्‍टर को पीएलआई स्‍कीम का फायदा दे रही है. खुद केन्‍द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्‍णव कह चुके हैं कि आने वाले वर्षों में देश में इलेक्‍ट्रॉनिक्‍स और टेलीकॉम मैन्‍यूफैक्‍चरिंग तेजी से बढ़ने जा रहा है. वो ये भी कह चुके हैं एप्‍पल अब तक देश में 1 लाख से ज्‍यादा लोगों को रोजगार दे चुका है. वहीं मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि एप्‍पल वित्‍त वर्ष 26 तक 3 लाख से ज्‍यादा लोगों को रोजगार देने की योजना पर भी काम कर रहा है.

मोबाइल के बाजार पर पड़ा है असर 
वहीं इस सेक्‍टर के जानकारों का कहना है कि पिछले सात सालों में मोबाइल सेक्‍टर में अलग-अलग कंपनियों ने जिस तरह से देश में अपना कारोबार शुरू किया है उसके बाद देश में 20 लाख से ज्‍यादा लोगों को रोजगार मिला है. अक्‍टूबर से लेकर दिसंबर तक की तिमाही में गिरावट के बावजूद मोबाइल कंपनी xiaomi पहले स्‍थान पर रही है.  इस तिमाही में मोबाइल फोन की बिक्री लगभग 3 करोड़ रही है जबकि पिछले साल ये 4 करोड़ से ज्‍यादा थी.

इस बाजार पर महंगाई का भी पड़ा है असर 
देश में लगातार बढ़ रही ब्‍याज दरों और महंगाई के कारण मोबाइल के अलग-अलग सेगमेंट की बिक्री पर भी इसका बुरा असर पड़ा है. महंगाई बढ़ने के कारण कंज्‍यूमर की डिमांड में कमी आई है. 25 हजार से कम की कैटेगिरी में स्‍मार्टफोन की शिपमेंट 15 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है जबकि 41 हजार से कम और ज्‍यादा की मिड प्राइस कीमत वाले फोन के शिपमेंट में  15 और 22 प्रतिशत तक का इजाफा हुआ है.


 


टैग्स
सम्बंधित खबरें

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

46 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

1 hour ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago

अब जमीन भी बनेगी डिजिटल एसेट! महाराष्ट्र ला रहा है देश का पहला ब्लॉकचेन लैंड टोकन कानून

इस प्रस्तावित कानून का उद्देश्य अचल संपत्तियों को ब्लॉकचेन तकनीक के जरिए टोकनाइज करने के लिए एक मजबूत कानूनी ढांचा तैयार करना है.

4 hours ago

जन्मदिन विशेष: CA से BSE चेयरमैन तक, एस. रवि की चार दशक लंबी भरोसे की यात्रा

पूर्व बीएसई चेयरमैन, चार्टर्ड अकाउंटेंट और कॉरपोरेट गवर्नेंस विशेषज्ञ एस. रवि ने पिछले चार दशकों में भारतीय वित्तीय संस्थानों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

5 hours ago


बड़ी खबरें

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.

3 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

46 minutes ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

1 hour ago

ट्रंप का बड़ा ऐलान: 2 साल तक जेनेरिक दवाओं के आयात पर नहीं लगेगा टैरिफ

ट्रंप के मुताबिक, यह चरणबद्ध टैरिफ व्यवस्था इसलिए बनाई गई है ताकि फार्मास्युटिकल कंपनियों को अमेरिका में मैन्युफैक्चरिंग प्लांट और जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर स्थापित करने के लिए पर्याप्त समय मिल सके. उन्हों

6 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

3 hours ago