होम / बिजनेस / आज से खुला Dreamfolks का IPO, पैसा लगाएं या नहीं? जानिए ग्रे मार्केट में क्या है भाव

आज से खुला Dreamfolks का IPO, पैसा लगाएं या नहीं? जानिए ग्रे मार्केट में क्या है भाव

इस IPO का लॉट साइज 46 शेयरों का है. यानी आपको अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए 14996 रुपये खर्च करने होंगे. IPO के शेयरों का आवंटन 1 सितंबर 2022 को हो सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

मुंबई: Dreamfolks Services Limited का IPO आज से खुल रहा है. अगर आप इस इश्यू में पैसा लगाने की सोच रहे हैं तो आपको इस IPO के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए. एक्सपर्ट्स क्या कहते हैं, क्या इसमें आपको पैसा लगाना चाहिए. चलिए समझते हैं. 

Dreamfolks का IPO आज से खुला 
सबसे पहले तो ये बता दें कि आप  Dreamfolks Services Limited के IPO में आज से लेकर 26 अगस्त तक बोली लगा सकते हैं. कंपनी ने IPO का प्राइस बैंड ₹308 से ₹326 रुपये प्रति शेयर फिक्स कर दिया है. IPO पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल (OFS) है, जिसमें 2 रुपये की फेस वैल्यू पर उसके प्रमोटर्स लिबर्टा पीटर कलात, दिनेश नागपाल और मुकेश यादव द्वारा 1.72 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे जाएंगे. इस IPO के तहत कोई भी नया शेयर नहीं जारी होगा. 

Dreamfolks IPO लॉट साइज 
लॉट साइज का मतलब एक बार में आपको न्यूनतम कितने शेयर लेने होंगे, इससे कम शेयर आप नहीं ले सकते. इस IPO का लॉट साइज 46 शेयरों का है. यानी आपको अपर प्राइस बैंड पर एक लॉट के लिए 14996 रुपये खर्च करने होंगे. IPO के शेयरों का आवंटन 1 सितंबर 2022 को हो सकता है. इस पब्लिक इश्यू को NSE और BSE दोनों पर लिस्ट करने का प्रस्ताव है. IPO की  लिस्टिंग 6 सितंबर, 2022 को हो सकती है. चूंकि कंपनी को इससे एक पैसा नहीं मिलेगा, इसलिए इस ऑफर का 75% हिस्सा संस्थागत खरीदारों (QIBs) के लिए रिजर्व है. बाकी के 10 परसेंट रिटेल और 15 परसेंट गैस संस्थागत निवेशकों के हिस्से में आएगा.

ग्रे मार्केट में छा गया IPO 
ग्रे मार्केट में कंपनी के अनलिस्‍टेड शेयर को अच्‍छा रिस्‍पॉन्‍स मिल रहा है और यह शेयर ग्रे मार्केट में 65 रुपये प्रीमियम पर ट्रेड कर रहा है. इस तरह ये अपर प्राइस बैंड से 21.50 परसेंट प्रीमियम पर है.

Dreamfolks IPO  में क्या करें 
इस इश्यू में आपको पैसा लगाना चाहिए या नहीं, इसे समझने के लिए आपको सबसे पहले बताते हैं कंपनी की कुछ अच्छी और कुछ बुरी चीजों के बारे मे हैं. अच्छी बात ये है कि Dreamfolks एक यूनीक बिजनेस मॉडल के साथ काम करती है, ये भारत की नहीं दुनिया की ऐसी पहली कंपनी है जो इस बिजनेस मॉडल के साथ लिस्ट होने जा रही है. लाउंज बिजनेस में कंपनी लीडर है, उसका 95 परसेंट मार्केट शेयर है. कंपनी के प्रमोटर्स काफी अनुभवी हैं, उन पर किसी तरह के कोई कानूनी मामले नहीं हैं. 

कंपनी का बिजनेस मॉडल असेट लाइट मॉडल है, मतलब कंपनी को असेट बनाने में कोई खर्च नहीं करती है, इसलिए कंपनी पूरी तरह से कर्जमुक्त है. कंपनी के लिए ग्रोथ की अपार संभावनाएं हैं, लाउंज बिजनेस भारत ही नहीं पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ रहा है. क्योंकि हवाई यात्री भी तेजी से बढ़ रहे हैं, नए नए एयरपोर्ट्स खुल रहे हैं. खराब बात ये है कि 1700 करोड़ मार्केट कैप वाली कंपनी के प्रमोटर्स अपनी 33 परसेंट हिस्सेदारी बेच रहे हैं. साथ ही वैल्यूएशन भी काफी महंगे है. मार्केट एक्सपर्ट्स मानते हैं कि इश्यू में लिस्टिंग गेन लेकर निकल जाना बेहतर होगा. 

कंपनी क्या करती है 
Dreamfolks एयरपोर्ट पर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाएं देने के का काम करती. ये देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट सर्विस एग्रीगेटर प्लेटफॉर्म मुहैया कराती है, घरेलू लाउंज एक्सेस मार्केट में इसकी हिस्सेदारी 80 परसेंट है. कंपनी की तरफ से ग्राहकों को लाउंज, खाना, स्पा, मीट एंड असिस्ट और ट्रांसफर एयरपोर्ट जैसी सुविधाएं दी जाती हैं. कंपनी इस कोराबार में 2013 से है. कंपनी का असेट-लाइट बिजनेस मॉडल भारत में काम करने वाले ग्लोबल कार्ड नेटवर्क और क्रेडिट कार्ड - डेबिट कार्ड जारी करने वाली कंपनियों को एयरपोर्ट लाउंज ऑपरेटर्स और एयरपोर्ट से जुड़ी दूसरी सेवाएं मुहैया कराने वालों के साथ एक समान टेक प्लेटफॉर्म पर लाकर जोड़ती हैं. 

VIDEO: कभी 1 रुपये का था इस कंपनी का शेयर, आज निवेश करने वाले बन गए करोड़पति


टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

17 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

18 hours ago


बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

17 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

12 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

12 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

13 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

19 hours ago