✕

होम / बिजनेस / इस भारतीय कंपनी ने US में की बड़ी डील, इस तरह मिलेगा फायदा

इस भारतीय कंपनी ने US में की बड़ी डील, इस तरह मिलेगा फायदा

डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज ने Mayne फार्मा ग्रुप लिमिटेड के यूएस जेनेरिक प्रिस्क्रिप्शन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए करार किया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

भारतीय कंपनी डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड (Dr Reddy's Laboratories) यूएस में एक बड़ी डील करने जा रही है. इस डील के तहत ऑस्ट्रेलिया की Mayne फार्मा ग्रुप लिमिटेड का यूएस जेनेरिक प्रिस्क्रिप्शन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड का हो जाएगा. 105 मिलियन डॉलर वाली इस डील से कंपनी को अमेरिका में अपना कारोबार बढ़ाने में मदद मिलेगी. 

पोर्टफोलियो में ये है शामिल
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज SA ने Mayne फार्मा ग्रुप लिमिटेड के यूएस जेनेरिक प्रिस्क्रिप्शन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के अधिग्रहण के लिए करार किया है. इस पोर्टफोलियो में 45 कॉमर्शियल प्रोडक्ट्स, चार पाइपलाइन प्रोडक्ट्स और 40 एप्रूवड नॉन- मार्किटेड प्रोडक्ट्स हैं. साथ ही पोर्टफोलियो में महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़े कई दूसरे प्रोडक्ट भी शामिल हैं.

किश्तों में होगा पेमेंट
इस अधिग्रहण के लिए डॉ. रेड्डीज पहले Mayne Pharma को 90 मिलियन डॉलर कैश देगी. वहीं, 15 मिलियन डॉलर तक का भुगतान इन्वेंट्री और देनदारियों के आधार पर क्लेजिंग डेट को किया जाएगा. Mayne फार्मा द्वारा बेचे जा रहे जेनेरिक प्रिस्क्रिप्शन प्रोडक्ट पोर्टफोलियो का जून 2022 में रिवेन्यु 111 मिलियन डॉलर रहा था. कंपनी के सबसे अधिक बेचे जाने वाले उत्पादों में हार्मोनल वैजिनल रिंग (Vaginal Ring), बर्थ कंट्रोल पिल (Birth Control Pill) और हार्ट की दवाएं शामिल हैं.

कंपनी के लिए फायदेमंद
यह डील चालू वित्त वर्ष के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है. डॉ.रेड्डीज लैबोरेटरीज लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी इरेज इजराइली ने कहा कि Mayne Pharma का यह पोर्टफोलियो हमारे विकास उद्देश्यों के साथ पूरी तरह फिट है. पोर्टफोलियो में कुछ हाई एंट्री बैरियर प्रोडक्ट शामिल हैं. साथ ही यह महिलाओं के स्वास्थ्य पर केंद्रित उत्पादों को पेश करके हमारे मौजूदा पोर्टफोलियो को भी पूरा करता है. बता दें कि डॉ. रेड्डीज का उत्तरी अमेरिकी व्यवसाय कंपनी की कुल बिक्री का 45 प्रतिशत है. दिसंबर तिमाही में यूएस में कंपनी की बिक्री 370 मिलियन डॉलर रही थी, जो सितंबर तिमाही ($344 मिलियन) से ज्यादा है. Dr Reddy's Laboratories की स्थापना Kallam Anji Reddy ने की थी.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

18 hours ago

पीयूष गोयल की FMCG कंपनियों से अपील, ONDC के जरिए 1.4 करोड़ किराना दुकानों को डिजिटल बनाने में करें सहयोग

सरकार का लक्ष्य डिजिटल खरीदारी को बढ़ावा देने, सप्लाई चेन मजबूत करने और छोटे खुदरा कारोबारियों को कर्ज की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उद्योग जगत के साथ मिलकर काम करना है.

18 hours ago

IDBI बेच रही थी LIC, उसी दौरान Fairfax की कंपनी के बोर्ड में भी रहे LIC के निदेशक

पूर्व नीति आयोग प्रमुख, RBI के डिप्टी गवर्नर, SEBI बोर्ड के सदस्य, रक्षा सचिव और LIC के चेयरमैन जैसे सार्वजनिक पदों पर रह चुके लोगों को Fairfax की भारतीय कंपनियों ने अपने साथ जोड़ा.

21 hours ago

विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार दूसरे सप्ताह गिरावट, 1.2 अरब डॉलर घटे; सोने के भंडार में भी बड़ी कमी

गोल्ड रिजर्व की वैल्यू में 2.6 अरब डॉलर की कमी, विदेशी मुद्रा संपत्ति और SDR में दर्ज हुई बढ़ोतरी; सितंबर में रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचने के बाद से Forex Reserve में जारी है गिरावट

22 hours ago

रिलायंस इंडस्ट्रीज का मुनाफा 40.6% बढ़कर ₹25,548 करोड़ पहुंचा, रेवेन्यू में 28.6% का उछाल

ऑयल-टू-केमिकल्स और डिजिटल कारोबार के दम पर कंपनी ने दर्ज की मजबूत ग्रोथ, रिटेल कारोबार के एबिटा में आई गिरावट; ₹15,000 करोड़ जुटाने के लिए एनसीडी जारी करने को बोर्ड की मंजूरी

22 hours ago

बड़ी खबरें

दिल्ली में 1 नवंबर से BS-6 से पुराने वाहनों की नो एंट्री, जानें किन गाड़ियों को मिलेगी छूट

इस फैसले का असर दिल्ली से सटे हरियाणा के शहरों से आने वाले वाहनों पर भी पड़ेगा. खासतौर पर गुरुग्राम और फरीदाबाद से दिल्ली आने वाले वाहन चालकों को इस नियम का ध्यान रखना होगा.

17 hours ago

तमिलनाडु में 5 लाख से अधिक ग्रामीण घरों को मिलेगा ब्रॉडबैंड कनेक्शन, केंद्र ने दी सब्सिडी को मंजूरी

संशोधित भारतनेट कार्यक्रम के तहत तमिलनाडु के 4,767 गांवों तक मांग के आधार पर ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाई जाएगी. केंद्र की वित्तीय सहायता से ग्रामीण इलाकों में इंटरनेट नेटवर्क का विस्तार और डिजिटल सेवाओं तक पहुंच आसान होगी.

18 hours ago

सोना 4,200 रुपये और चांदी 10 हजार रुपये टूटी, एक साल के निचले स्तर पर पहुंचे भाव; जानें गिरावट की वजह

MCX पर चांदी करीब 5 फीसदी और सोना 3 फीसदी तक टूट गया. अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई.