होम / बिजनेस / Double Attack करेगी गर्मी: पसीना तो छूटेगा ही, जेब भी होगी ढीली! 

Double Attack करेगी गर्मी: पसीना तो छूटेगा ही, जेब भी होगी ढीली! 

महंगाई पहले से ही आम आदमी का तेल निकाले हुए है. हाल ही में रसोई गैस सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा हुआ है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

गर्मी अभी से ही तेवर दिखाने लगी है. जनवरी में जो धूप अच्छी लग रही थी, फरवरी में उसने झुलसाना शुरू किया और अब दिन चढ़ते ही बाहर निकलने में चुभन महसूस होने लगी है. माना जा रहा है कि इस बार गर्मी सभी पिछले रिकॉर्ड तोड़ देगी. ये रिकॉर्ड तोड़ गर्मी केवल आपका पसीना ही नहीं निकालेगी, बल्कि जेब भी ढीली कर देगी. क्योंकि एक्सपर्ट्स मानते हैं कि गर्मी की वजह से आने वाले दिनों में महंगाई और बढ़ सकती है. 

बनेगी सूखे जैसी स्थिति
मीडिया रिपोर्ट्स में 'केयर रेटिंग' के आकलन के हवाले से बताया गया है कि अल-नीनो की वजह से देश के कई हिस्सों को सूखे जैसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है. यदि ऐसा होता है, तो इसका असर फसलों पर पड़ेगा और मांग एवं उत्पादन के बीच की खाई चौड़ी हो जाएगी. वहीं, एक्सपर्ट्स मानते हैं कि मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है. इससे गेहूं की फसल बुरी तरह प्रभावित हो सकती है. पिछले साल बारिश में देरी के चलते सब्जियों के दामों में आग लग गई थी, इस बार लगभग वैसा या उससे व्यापक असर देखने को मिल सकता है.

इस वजह से बढ़ी गर्मी 
इस बार गर्मियों ने समय से पहले दस्तक दे दी है. इसकी एक वजह सर्दियों के मौसम में होने वाली बारिश में कमी है. मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, दिसंबर से फरवरी यानी तीन महीनों में बारिश औसत से कम होने के कारण तापमान सामान्य से अधिक रहा है. दिसंबर का औसत तापमान 27.32 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि सामान्य तापमान 26.53 डिग्री है. जिसका मतलब है कि इस महीने के तापमान में 0.79 डिग्री की वृद्धि हुई. जनवरी और फरवरी में ऐसा ही देखने को मिला. नतीजतन वक्त से पहले ही गर्मी का अहसास होने लगा है.

समय से कम बारिश
बारिश की बात करें, तो दिसंबर में 13.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य बारिश के रिकॉर्ड 15.4 मिमी से कम है. इसी तरह, जनवरी और फरवरी में भी बारिश सामान्य रिकॉर्ड से कम रही. गौरतलब है कि महंगाई पहले से ही आम आदमी के घर का बजट बिगाड़े हुए है. आटा-दाल-चावल से लेकर दूध तक सबकुछ महंगा हो गया है. इसके बावजूद हाल ही में गैस सिलेंडर की कीमतों में सीधा 50 रुपए का इजाफा किया गया है. पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही आसमान पर चल रहे हैं. यदि कम बारिश या सूखे की आशंका सही साबित होती है, तो महंगाई से निपटना बेहद मुश्किल हो जाएगा. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

15 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

37 minutes ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

1 hour ago

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

3 hours ago

IndiaMART का Q1FY27 प्रदर्शन: राजस्व 11% बढ़कर 414 करोड़ रुपये पहुंचा, मुनाफा 172 करोड़ रुपये

EBITDA मार्जिन 35% रहा, ग्राहक कलेक्शन बढ़कर 463 करोड़ रुपये हुआ; AI के इस्तेमाल से प्लेटफॉर्म को मजबूत करने पर जोर

4 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

3 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

15 minutes ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

37 minutes ago

उम्र को रोकना नहीं, थामना सीखें: 9 आदतें जो शरीर को रख सकती हैं लंबे समय तक युवा

लेखिका डॉ. रचना के अनुसार, उम्र बढ़ना एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, लेकिन हमारी जीवनशैली यह तय करती है कि हम कितनी तेजी से बूढ़े होंगे और कितने स्वस्थ रहेंगे. इस लेख का संदेश यही है कि स्वस्थ और युवा दिखने के लिए किसी जादुई उपाय की जरूरत नहीं है, बल्कि रोजमर्रा की छोटी-छोटी आदतों में बदलाव जरूरी है.