✕

होम / बिजनेस / Trump की जीत से Elon Musk का दिन बन गया, चंद घंटों में अरबों की कमाई तो बस शुरुआत है

Trump की जीत से Elon Musk का दिन बन गया, चंद घंटों में अरबों की कमाई तो बस शुरुआत है

डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव में अपनी जीत के बाद एलन मस्क की जानकर तारीफ की. माना जा रहा है कि उन्हें ट्रंप के समर्थन का उपहार जल्द मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप राज सुनिश्चित होने से दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क के चेहरे पर सबसे ज्यादा खुशी है. टेस्ला के मालिक एलन मस्क अपनी सोशल मीडिया कंपनी X पर डोनाल्ड ट्रंप के समर्थन में कैंपेन चला रहे थे. अब जब ट्रंप को जीत हासिल हो गई है, तो मस्क भविष्य में होने वाले फायदों का सोचकर फूले नहीं समां रहे हैं. इतना ही नहीं, ट्रंप की जीत से उनकी दौलत का ग्राफ भी एकदम से बढ़ गया है. मस्क की नेटवर्थ एक ही दिन में 26.5 अरब डॉलर उछलकर 290 अरब डॉलर पर पहुंच गई है. यदि आज भी उन्होंने ऐसे ही कमाई की, तो वह 300 अरब डॉलर क्लब में पहुंच जाएंगे.

ट्रंप ने खूब की मस्क की तारीफ
डोनाल्ड ट्रंप और एलन मस्क की केमिस्ट्री की झलक जीत हासिल करने के बाद ट्रंप के विजयी भाषण में देखने को मिली. फ्लोरिडा के पाम बीच में अपने भाषण के दौरान ट्रंप ने एलन मस्क का कई बार जिक्र किया. उन्होंने मस्क को नया सितारा बताया और कहा कि वह एक सुपर जीनियस हैं. हमें अपने जीनियस लोगों की रक्षा करनी होगी. हमारे पास ऐसे बहुत कम लोग हैं. डोनाल्ड ट्रंप ने मस्क की कंपनी स्पेसएक्स की भी तारीफ की. माना जा रहा है कि एलन मस्क को ट्रंप के समर्थन की गिफ्ट मिल सकता है. उन्हें ट्रंप प्रशासन में किसी आयोग की कमान सौंपी जा सकती है.

ऐसे मिलेगा मस्क को फायदा
इसके अलावा, डोनाल्ड ट्रंप सरकार एलन मस्क की कंपनियों को विशेष सहूलियत प्रदान कर सकती है. खासकर, मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को सबसे ज्यादा लाभ मिल सकता है. इस कंपनी को पहले से ही सरकारी कॉन्ट्रैक्ट मिलते रहे हैं, जिनकी संख्या अब कई गुना बढ़ सकती है. मस्क की कई कंपनियों को जो बाइडेन प्रशासन से कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ा है, जिसके अब दूर होने की पूरी संभावना है.   

शेयर बाजार में उछाल  
ट्रंप की जीत से अमेरिकी शेयर बाजार में ज़बरदस्त तेजी आई है. डाऊ जोन्स 1508 अंकों की उड़ान भरकर रिकॉर्ड 43729 पर पहुंच गया. एसएंडपी 500 में 146 अंकों का उछाल आया और यह 5929 के लेवल पर बंद हुआ. इसी तरह, नैस्डैक 544 अंकों की की बंपर उछाल के साथ 18983 के लेवल पर जा पहुंचा. बाजार में आई इस तेजी के चलते एलन मस्क की संपत्ति में काफी उछाल आया. मस्क के अलावा, दूसरे अमेरिकी कारोबारी भी कल फायदे में रहे. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

UPI पर MDR का असर! ट्रांजैक्शन वैल्यू 10% और वॉल्यूम 4% तक घटने का अनुमान

15 अक्टूबर से ₹2,000 से अधिक के मर्चेंट UPI भुगतान पर 0.4% MDR लागू होने का प्रस्ताव है. सर्वे के मुताबिक, अतिरिक्त शुल्क लगने पर 76% यूजर्स बड़े भुगतान के लिए कैश, कार्ड या बैंक ट्रांसफर का रुख कर सकते हैं.

20 hours ago

अगस्त में कपड़ा उत्पादन 13.1% बढ़ा, परिधान उत्पादन 7.4% गिरा; दोनों क्षेत्रों में बढ़ा अंतर

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (MoSPI) के आंकड़ों के मुताबिक, अगस्त 2026 में देश का औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) 8% बढ़ा, जो जुलाई के 6.7% की तुलना में अधिक है.

22 hours ago

IPO बाजार में इस हफ्ते रहेगी सुस्ती, सिर्फ एक नया इश्यू खुलेगा; 29 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

इस सप्ताह नया इश्यू लाने वाली एकमात्र कंपनी R K Fashion Accessories है. कोलकाता स्थित यह कंपनी नकली आभूषणों के वितरण का कारोबार करती है. कंपनी आईपीओ के जरिए 34.99 करोड़ रुपये जुटाने की योजना बना रही है.

22 hours ago

FSSAI का एवरेस्ट पर बड़ा एक्शन, कीटनाशक तय सीमा से ज्यादा मिलने पर जीरा पाउडर का बैच रिकॉल

एवरेस्ट को वापस मंगाए गए उत्पाद का पूरा रिकॉर्ड रखने और तय समय-सीमा के भीतर जरूरी जानकारी तथा स्टेटस रिपोर्ट जमा करने को कहा गया है.

22 hours ago

शेयर बाजार में आज तेजी के संकेत, गिफ्ट निफ्टी 130 अंक चढ़ा; इन शेयरों पर रहेगी नजर

बीते कारोबारी सत्र यानी 1 अक्टूबर को सेंसेक्स 570.59 अंक यानी 0.79 फीसदी गिरकर 71,909.70 पर और निफ्टी 198.50 अंक यानी 0.88 फीसदी टूटकर 22,421.95 पर बंद हुआ था.

23 hours ago

बड़ी खबरें