✕

होम / बिजनेस / Donald Trump का टैरिफ पर एक और यू-टर्न, ऑटो पार्ट्स पर आयात शुल्क कम करने का ऐलान

Donald Trump का टैरिफ पर एक और यू-टर्न, ऑटो पार्ट्स पर आयात शुल्क कम करने का ऐलान

अमेरिकी प्रेसिडेंट के द्वारा विदेशी वाहनों पर लगने वाले टैरिफ को अन्य टैरिफ के साथ स्टैक यानी जोड़ने से रोकने के लिए यह फैसला लिया गया है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 1 year ago

डोनाल्ड ट्रंप ने टैरिफ नीति पर दोबारा यू-टर्न लिया है. इस बार उन्‍होंने अपना रवैया नरम करते हुए अमेरिका के कार निर्माताओं को बड़ी राहत देने का मन बनाया है. ट्रंप ने घरेलू ऑटोमोबाइल सेक्टर पर लगने वाले आयात शुल्क को कम करने का फैसला किया है. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ट्रंप प्रशासन मंगलवार को घरेलू स्तर पर निर्मित कारों में विदेशी ऑटो पार्ट्स पर लगने वाले शुल्क में कटौती करेगा. साथ ही आयातित कारों पर एक साथ कई टैरिफ नहीं लगाए जाएंगे. ट्रंप के इस फैसले पर वाणिज्य सचिव हॉवर्ड लटनिक ने खुशी जताई है, उन्‍होंने इसे अमेरिकी उद्योग और कर्मचारियों के लिए बड़ी जीत करार दिया है.

25% टैरिफ लगाने का था प्‍लान

ट्रंप ने पहले 3 मई तक ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ लगाने का प्‍लान बनाया था, हालांकि ऑटो इंडस्‍ट्री के भारी विरोध के बाद प्रशासन ने अपना फैसला बदल लिया. जनरल मोटर्स, टोयोटा, वोक्सवैगन और हुंडई जैसी कंपनियों ने चेतावनी दी थी कि भारी टैरिफ से कारों की कीमतें बढ़ेंगी, इससे बिक्री घटेगी और आपूर्ति श्रृंखला प्रभावित होगी, इससे पूरी प्रोडक्शन लाइन ठप हो सकती है.

कारें महंगी होने का था डर

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो इंडस्‍ट्री ने तर्क दिया कि टैरिफ से न सिर्फ कारें महंगी होंगी, बल्कि मरम्मत और सर्विसिंग भी महंगी हो जाएगी. ऑटो निर्माताओं ने सोमवार को कहा था कि वे उम्मीद कर रहे हैं कि ट्रंप मिशिगन की अपनी यात्रा से पहले ऑटो टैरिफ में राहत जारी करेंगे. पिछले हफ्ते भी अमेरिकी ऑटो उद्योग समूहों के एक गठबंधन ने ट्रंप से आयातित ऑटो पार्ट्स पर 25% टैरिफ न लगाने का आग्रह किया था.

क्‍या होगा असर?

वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक, ट्रंप के टैरिफ नीति में ढील देने के फैसले से घरेलू मैन्‍यूफैक्‍चरिंग को बढ़ावा मिलेगा. साथ ही अमेरिका में निवेश करने वाली कंपनियों को प्रोत्साहन मिलेगा. हालांकि, उद्योग विशेषज्ञों का कहना है कि टैरिफ में पूरी तरह छूट नहीं मिली है, इसलिए आपूर्ति श्रृंखला पर कुछ दबाव बना रह सकता है. फिर भी, यह राहत ऑटो उद्योग के लिए संजीवनी का काम कर सकती है.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

टाटा का आखिरी खेल: ₹25,000 करोड़ के प्रस्ताव से बदल सकता है टाटा संस पर नियंत्रण का गणित

₹25,000 करोड़ का चेक, ट्रिब्यूनल के जरिए शेयर स्वैप और एक पारिवारिक विवाह. लिस्टिंग की कोशिश को कैसे विफल किया जा सकता है और चेयरमैन आखिरकार अकेले क्यों पड़ सकते हैं.

6 minutes ago

FCRA संशोधन बिल पर SBI ने उठाए सवाल, NGO के खाते फ्रीज होने से लेकर FD तक पर मांगी स्पष्टता

SBI की ओर से JPC को दी गई प्रस्तुति के मुताबिक, बैंक की नई दिल्ली मुख्य शाखा में 25,432 FCRA खाते हैं. इनमें से 14,440 खाते एक्टिव हैं, जबकि 10,992 खातों पर प्रतिबंध हैं. बैंक के पास 24,915 डेजिग्नेटेड खाते भी हैं.

54 minutes ago

वित्त मंत्री सीतारमण ने कतर से बढ़ाया आर्थिक सहयोग, निवेश समझौते में तेजी पर जोर

मंत्रालय ने बताया कि वित्त वर्ष 2026 में भारत का सकल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (FDI) प्रवाह 94.53 अरब डॉलर के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया, जो पिछले 15 वर्षों में सबसे अधिक है.

2 hours ago

अल नीनो की आशंका के बीच सरकार ने तय किया 37.39 करोड़ टन खाद्यान्न उत्पादन लक्ष्य

2025-26 के वास्तविक उत्पादन से करीब 26 लाख टन कम है लक्ष्य; धान, मक्का, सोयाबीन और कपास के रकबे में कमी, दालों और तिलहनों की बोआई बढ़ी

2 hours ago

पाकिस्तान एयरस्पेस प्रतिबंध के बीच चीन के रास्ते नया एयर कॉरिडोर तलाश रहा भारत

होटन के रास्ते वैकल्पिक रूट पर चीन से बातचीत जारी, भारतीय एयरलाइंस की उड़ानों का समय और परिचालन लागत घटाने की कोशिश

2 hours ago

बड़ी खबरें