होम / बिजनेस / महंगाई की मारी जनता के जख्मों पर नमक, घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपए महंगा

महंगाई की मारी जनता के जख्मों पर नमक, घरेलू LPG सिलेंडर 50 रुपए महंगा

'अच्छे दिनों' वाली मोदी सरकार के कार्यकाल में पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ गैस सिलेंडर के भी अच्छे दिन चल रहे हैं. इसकी कीमतों में भारी बढ़ोत्तरी हुई है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

महंगाई से राहत की आस लगाए बैठी आम जनता को बड़ा झटका लगा है. घरेलू रसोई गैसे सिलेंडर सीधे 50 रुपए महंगा हो गया है. गैस कंपनियों ने होली से पहले घरेलू और कमर्शियल LPG सिलेंडर दोनों के दाम बढ़ा दिए हैं. 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में जहां 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. वहीं, 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर सीधे 50 रुपए महंगा हो गया है.

महंगाई से त्रस्त जनता
गैस कंपनियां हर महीने की पहली और 16 तारीख को गैस की कीमतें अपडेट करती हैं. पिछले महीने गैस के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया था, लेकिन इस बार मार्च की शुरुआत में ही कंपनियों ने महंगाई का बम फोड़ दिया है. पिछले काफी वक्त से जनता महंगाई की मार से त्रस्त है. पेट्रोल-डीजल के दाम पहले से ही आसमान पर हैं और मोदी सरकार के कार्यकाल में LPG सिलेंडर भी लगातार महंगा होता जा रहा है. आम आदमी को उम्मीद थी कि बजट में उसे महंगाई से मुक्ति दिलाने के कुछ प्रावधान हो सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ. उल्टा गैस कंपनियों ने LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाकर उसके जख्मों पर नमक छिड़कने का काम किया है. 

अब ये होंगे नए दाम
इस बढ़ोत्तरी के साथ पूरे देश में सिलेंडर महंगा हो गया है. अब तक दिल्ली में 14.2 किलो का घरेलू गैस सिलेंडर 1053 रुपए में मिलता था, जो अब 1103 रुपए का हो गया है. 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 350.50 रुपए की बढ़ोतरी हुई है. इसके साथ ही दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2119.50 रुपए हो गई है. नई दरें आज यानी एक मार्च से प्रभावी हो गई है.   

टैग्स
सम्बंधित खबरें

Mobavenue AI Tech का बड़ा दांव, नई ब्रांड पहचान के साथ लॉन्च किया AI आधारित Neural Engine

कंपनी की यह रीब्रांडिंग एक बूटस्ट्रैप्ड मुंबई स्टार्टअप से सूचीबद्ध वैश्विक AdTech प्लेटफॉर्म तक के उसके विकास को दर्शाती है. इसके साथ ही कंपनी ने एक नई AI इंटेलिजेंस लेयर भी पेश की है, जिसे इस तरह तैयार किया गया है कि वह मार्केटर्स के विज्ञापन की योजना बनाने, लॉन्च करने और उसके प्रदर्शन को मापने के तरीके को बदल सके.

2 hours ago

FireAI को SucSEED Indovation Fund से मिला 2.5 करोड़ रुपये का निवेश, एंटरप्राइज विस्तार पर देगी जोर

AI आधारित डिसीजन इंटेलिजेंस प्लेटफॉर्म FireAI निवेश का इस्तेमाल सेल्स इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने और रिसर्च एंड डेवलपमेंट को मजबूत करने में करेगी.

5 hours ago

भारत का तीसरा इंपोर्ट बिल

देश ने एक पीढ़ी तक दो बड़ी निर्भरताओं को संभाला है, कच्चा तेल और सोना. अब तीसरी निर्भरता चुपचाप हर AI-पावर्ड ऐप और वर्कफ्लो के अंदर बन रही है, जिसकी कीमत टोकन के आधार पर तय होती है, बिल डॉलर में आता है और जिसका स्वामित्व लगभग पूरी तरह विदेशों में है.

6 hours ago

400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऑर्डर, बाजेल प्रोजेक्ट्स ने मिस्र में बढ़ाया पावर ट्रांसमिशन कारोबार

यह परियोजना मिस्र के राष्ट्रीय ग्रिड को मजबूत करने वाली प्रमुख योजनाओं का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य देश में हाई वोल्टेज बिजली ट्रांसमिशन क्षमता को बढ़ाना और भरोसेमंद बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करना है.

6 hours ago

The Hundred 2026 की भारत में नई पारी, JioStar ने खरीदे टीवी और डिजिटल राइट्स

कंपनी ने टूर्नामेंट के भारत में टीवी और डिजिटल प्रसारण के एक्सक्लूसिव अधिकार हासिल कर लिए हैं. इसके तहत सभी 68 मैच JioHotstar पर लाइव स्ट्रीम होंगे, जबकि Star Sports Network पर उनका सीधा प्रसारण किया जाएगा.

7 hours ago

बड़ी खबरें

धोनी का क्लीनटेक पर बड़ा दांव, SolarSquare में किया निवेश; 510 करोड़ रुपये की फंडिंग का बने हिस्सा

SolarSquare इस नई पूंजी का उपयोग अपने कारोबार के विस्तार में करेगी. कंपनी की योजना अगले चरण में 30 से 40 नए शहरों में प्रवेश करने की है.

8 hours ago