✕

होम / बिजनेस / छप्परफाड़ रिटर्न देने वाली इस कंपनी में Dolly Khanna ने क्यों बेच डाली पूरी हिस्सेदारी?

छप्परफाड़ रिटर्न देने वाली इस कंपनी में Dolly Khanna ने क्यों बेच डाली पूरी हिस्सेदारी?

शेयर बाजार में निवेश करने वाले डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो के बारे में ज़रूर जानना चाहते हैं. खन्ना चुनिंदा स्टॉक्स पर दांव लगाती हैं.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दिग्गज निवेशक डॉली खन्ना (Dolly Khanna) के स्टॉक मार्केट पोर्टफोलियो पर सबकी निगाह रहती है. डॉली अक्सर ऐसे शेयरों में निवेश करना पसंद करती हैं, जो ज्यादा सुर्ख़ियों में भले ही न हों लेकिन ग्रोथ की संभावना उनमें लबरेज हो. यही वजह है कि उनकी हर चाल इन्वेस्टर्स को अलर्ट कर देती है. चेन्नई की निवेशक डॉली खन्ना ने शेयर बाजार से करोड़ों की संपत्ति कमाई है. उनका पोर्ट फोलियो करीब 500 करोड़ रुपए का है.   

कितनी थी हिस्सेदारी?
खबर है कि डॉली खन्ना ने अपने स्टॉक मार्केट पोर्टफोलियो से एक स्टॉक कम कर दिया है. उन्होंने मल्टीबैगर रिटर्न देने वाले पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स (Pondy Oxides and Chemicals Ltd) में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच दी है. एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, डॉली के पास इस कंपनी में  1.32 प्रतिशत हिस्सेदारी थी, जिसे उन्होंने बेच दिया है. जून से अप्रैल 2022 की अवधि में उनके पास कंपनी में 3.91 हिस्सेदारी थी, जो बाद में घटकर 1.32% रह गई. पॉन्डी के शेयर आज गिरावट वाले बाजार में भी उफान पर हैं. दोपहर डेढ़ बजे तक इसमें 18.26% से ज्यादा तेजी आ गई थी. बीते 5 दिनों में ही ये शेयर 27.27% चढ़ चुका है. जबकि एक साल में इसने शानदार 205.38% का रिटर्न दिया है. 

निवेशकों के मन में सवाल
डॉली खन्ना के इस कंपनी में हिस्सेदारी बेचने की खबर सामने आने से निवेशकों के मन में यह सवाल ज़रूर उत्पन्न हो गया है कि क्या पॉन्डी ऑक्साइड्स में ग्रोथ की संभावना कम हो गई है? कंपनी की बात करें, तो पॉन्डी ऑक्साइड्स एंड केमिकल्स सीसा धातु, मिश्रधातु और अन्य अलौह धातुओं के उत्पादन वाली कंपनी है. कंपनी लेड अलॉय सेगमेंट में देश की सबसे बड़ी सेकेंड्री लेड निर्माता है और मेटल एवं नॉन मेटल दोनों रीसाइक्लिंग इंडस्ट्री में काम करती है. पॉन्डी की वित्तीय सेहत भी अच्छी है. फाइनेंशियल ईयर 25 की पहली तिमाही में पॉन्डी ऑक्साइड्स ने 437 करोड़ रुपए का रिवेन्यु दर्ज किया है. जबकि इसका नेट प्रॉफिट 15 करोड़ रहा है. 

इन पर लगाया है दांव
डॉली खन्ना के पोर्टफोलियो में विभिन्न सेक्टर्स के शेयर शामिल हैं, जिनमें मैन्युफैक्चरिंग, कपड़ा, केमिकल और चीनी सेक्टर प्रमुख हैं. हाल ही में उन्होंने अपने पोर्टफोलियो में  Supar Sales India, Selan Exploration Tech, Emkay Global Financial, Nile और Tinna Rubber and Infrastructure को शामिल किया है. सुपर सेल्स इंडिया में उन्होंने 1.06 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी है. सेलन एक्सप्लोरेशन में उन्होंने 17.29 रुपए में 1.56 हिस्सेदारी प्राप्त की है.  एमके ग्लोबल में उनकी अब 1.63 हिस्सेदारी हो गई है, जिसके लिए खन्ना ने 6.62 करोड़ रुपए खर्च किए हैं. दिग्गज निवेशक के पास नाइल में  1.1 और Tinna Rubber में 1.03 स्टेक है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

21 hours ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

21 hours ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

22 hours ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

19 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

16 hours ago