होम / बिजनेस / 95 वर्ष की आयु में Dr TS Sethurathnam ने दुनिया को कहा अलविदा!
95 वर्ष की आयु में Dr TS Sethurathnam ने दुनिया को कहा अलविदा!
डॉक्टर TS सेतुरत्नम ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और BSES के चेयरमैन के रूप में भी प्रमुख रूप से काम किया है.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
दिनांक 10 जनवरी 2024 को 95 वर्ष की उम्र में डॉक्टर TS सेतुरत्नम का देहांत हो गया. 10 जनवरी 2024 को उन्होंने अपने पुत्र और BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज) के पूर्व चेयरमैन S Ravi के साकेत स्थित निवास स्थान पर अपनी अंतिम सांस ली.
काफी सक्रिय रूप से किया काम
डॉक्टर TS सेतुरत्नम ने 80 वर्ष की आयु पूरी होने तक काफी सक्रिय रूप से काम किया और वह वृद्धावस्था के कुछ रोगों से परेशान थे. पिछ्ले कुछ हफ्तों के दौरान उनके स्वास्थ्य की स्थिति खराब हुई थी. डॉक्टर TS सेतुरत्नम के अंतिम पलों में उनके दोनों पुत्रों, पुत्र-वधुओं के साथ-साथ उनके तीनों पोते और उनकी पत्नी शकुंतला सेतुरत्नम भी उनके साथ मौजूद थीं. डॉक्टर TS सेतुरत्नम को राष्ट्रीय संस्थाओं के निर्माता के रूप में तो जाना ही जाता है साथ ही उन्हें भारत के ऊर्जा क्षेत्र के प्रमुख स्तंभ के रूप में जाना जाता है.
Dr TS Seturathnam की उपलब्धियां
डॉक्टर TS सेतुरत्नम ने मध्य प्रदेश इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड और BSES के चेयरमैन के रूप में भी प्रमुख रूप से काम किया है. अपने सुनहरे जीवनकाल के दौरान उन्होंने विभिन्न विशेष पदों को संभाला और कई स्थानों पर निदेशक की भूमिका भी निभाई. अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने 70 से ज्यादा बार मध्यस्थता का कार्य किया और साथ ही ऊर्जा क्षेत्र में भी उन्होंने प्रमुख रूप से काम किया है. भारत सरकार द्वारा बनाई गई बहुत सी कमेटियों में वह शामिल थे और डॉक्टर सेतुरत्नम ऊर्जा क्षेत्र की निजीकरण के लिए बनाई गई पहली कमेटी के भी सदस्य थे. आज संपूर्ण ऊर्जा इंडस्ट्री और पूरे देश द्वारा राष्ट्र निर्माता डॉक्टर TS सेतुरत्नम को उनकी विशिष्ट सेवा के लिए श्रद्धांजलि अर्पित की जा रही है.
S Ravi के पिता Dr TS Seturathnam
S Ravi भारत स्थित जाने-माने चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं और साथ ही वह रवि राजन & कंपनी LLP के मैनेजिंग पार्टनर भी हैं. इतना ही नहीं, S Ravi बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के पूर्व चेयरमैन भी रह चुके हैं और वह 45 से ज्यादा कंपनियों के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स में भी शामिल हैं जिनमें LIC, ONGC, BHEL, IDBI बैंक (IDBI Bank) जैसी जानी-मानी कंपनियों के नाम भी शामिल हैं. S Ravi, डॉक्टर TS सेतुरत्नम के पुत्र हैं. दुःख की इस घड़ी में भगवान S Ravi को शक्ति प्रदान करें.
यह भी पढ़ें: बढ़ती ठंड में कमाई से करनी है जेब गर्म? इन शेयरों पर बनाये रखें अपनी नजर!
टैग्स