होम / बिजनेस / जानते हैं आखिर कौन है सबसे ज्‍यादा बेरोजगार? जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे?

जानते हैं आखिर कौन है सबसे ज्‍यादा बेरोजगार? जानेंगे तो हैरान रह जाएंगे?

रिपोर्ट कहती है कि स्‍वरोजगार और वेतन प्राप्‍त करने वाले लोगों में स्‍वरोजगार से जुड़े लोगों की संख्‍या में ज्‍यादा इजाफा हुआ है. लेकिन वेतन देने वाली  नौकररयों में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

हमारे देश की कुछ प्रमुख समस्‍याओं में एक है बेरोजगारी. ये समस्‍या ऐसी है जिसका हल निकालने का दावा हर राजनीतिक दल करता है लेकिन ये समस्‍या है कि बढ़ती जा रही है. पहले कहा जाता था कि अगर पढ़ोगे लिखोगे नहीं तो कुछ नहीं कर पाओगे. लेकिन कोटक इंस्‍टीट्यूशनल सिक्‍योरिटीज की रिपोर्ट कुछ अलग ही बात सामने रख रही है. रिपोर्ट कहती है कि हमारे देश में सबसे ज्‍यादा पढ़े लिखे लोग बेरोजगार हैं, और इनकी संख्‍या लगातार बढ़ती जा रही है. 

क्‍या कहती है ये रिपोर्ट? 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बेरोजगारी को लेकर कोटक इंस्‍टीट्यूशनल सिक्‍योरिटीज की रिपोर्ट में कई तथ्‍य निकलकर सामने आए हैं.  रिपोर्ट कहती है कि जून 2023 तक हमारे देश में ऐसे 12.1 प्रतिशत लोग हैं जो डिप्‍लोमाधारी होते हुए बेरोजगार हैं, जबकि स्‍नातकों का बेरोजगारी प्रतिशत 13.4 प्रतिशत और परास्‍नातकों के लिए ये 12.1 प्रतिशत है. रिपोर्ट कहती है कि जिन लोगों ने डिग्री या डिप्‍लोमा लिया है उनके बेरोजगारी प्रतिशत में पिछले पांच सालों में इजाफा हुआ है. यही नहीं बेरोजगारों की संख्‍या और नौकरी के अवसरों में बड़ा अंतर है. रिपोर्ट कहती है कि उसको भरने में काफी समय लगेगा. 

क्‍वॉलिटी जॉब में नहीं हुआ है इजाफा 
कोटक की बेरोजगारी पर सामने आई ये रिपोर्ट बताती है कि हमारे देश में 2018 से लेकर 2023 तक बेरोजगारी दर में कमी आई है. लेकिन ये कमी लोगों को स्‍वरोजगार मिलने के कारण आई है. वहीं अगर वेतन वाली जॉब की संख्‍या का आंकड़ा देखें तो उसमें कोई खास इजाफा नहीं हुआ है. इसका मतलब ये है कि ये देश में क्‍वॉलिटी जॉब में इजाफा नहीं हुआ है. रिपोर्ट कहती है कि स्‍वरोजगार के आंकड़ों में 510 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई है. इसमें भी विशेष रूप से महामारी के दौरान घरेलू सहायकों में 470 आधार अंकों की बढ़ोतरी हुई है. जिन क्षेत्रों में सबसे ज्‍यादा स्‍वरोजगार पैदा हुआ है उनमें कृषि, व्‍यापार और परिवहन जैसे क्षेत्र शामिल हैं. 

किसके वेतन में कितना हुआ इजाफा? 
वहीं स्‍वरोजगार करने वाले और वेतनभोगी लोगों की सैलरी में इजाफे पर नजर डालें तो पता चलता है कि वेतनभोगी श्रमिकों के वेतन में 3.4 प्रतिशत सीएजीआर का इजाफा हुआ है जबकि स्‍वरोजगार व्‍यक्तियों की सकल आय में 1.8 प्रतिशत सीएजीआर का इजाफा हुआ है. रिपोर्ट ये भी कह रही है कि आने वाले समय में आईटी सेक्‍टर से संबंध रखने वाले कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. क्‍योंकि उन्‍हें लागत कटौती की समस्‍याओं से जूझना पड़ सकता है.  

ये भी पढि़ए : सितंबर में Trade Data को लेकर आई ये खबर, इंपोर्ट-एक्‍सपोर्ट हुआ कम

टैग्स
सम्बंधित खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

6 hours ago

35 अरब डॉलर के माइक्रोफाइनेंस पोर्टफोलियो पर संकट, कमजोर मानसून बढ़ा सकता है डिफॉल्ट

ग्रामीण आय पर दबाव से माइक्रोफाइनेंस कंपनियों की रिकवरी को झटका लगने की आशंका

9 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

भारत के ऑटो कंपोनेंट उद्योग ने भरी रफ्तार, FY26 में कारोबार 12.7% बढ़कर 7.6 लाख करोड़ रुपये पहुंचा

एसोसिएशन का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2026-27 में भी उद्योग 8% से 10% की दर से बढ़ सकता है. इसके पीछे घरेलू बाजार में मजबूत मांग और निर्यात में बढ़ोतरी को प्रमुख कारण बताया गया है.

12 hours ago

भारत में स्टील की मांग ने पकड़ी रफ्तार, Q1 में 8.3% बढ़ी खपत; आयात में 49% का उछाल

बुनियादी ढांचा और ऑटो सेक्टर की मजबूत मांग से बढ़ी स्टील की खपत, चीन समेत तीन देशों से आयात पर एंटी-डंपिंग जांच शुरू

12 hours ago

बड़ी खबरें

लौह अयस्क होगा महंगा, स्क्रैप बनेगा स्टील इंडस्ट्री का सबसे बड़ा कच्चा माल: डॉ. अशोक पांडा

सेल के सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पांडा ने कहा कि स्टील किसी भी अर्थव्यवस्था की रीढ़ है. इसका प्रत्यक्ष योगदान भले ही 7-8 प्रतिशत के आसपास हो, लेकिन यह पूरे औद्योगिक विकास को गति देता है.

6 hours ago

सेबी का बड़ा फैसला: अब रुपये में होगी FPI फीस की पेमेंट, MF को भी मिली इंट्रा-डे उधारी की छूट

विदेशी निवेशकों के लिए शुल्क भुगतान की प्रक्रिया होगी आसान, म्युचुअल फंड सेटलमेंट में बढ़ेगी लिक्विडिटी

9 hours ago

शनि वक्री 2026: रणनीतिक आत्ममंथन जो अटूट कारोबारी नींव तैयार करता है

ज्योतिषाचार्य विक्रम चन्दीरमानी लिखते हैं, करियर से लेकर रिश्तों तक, शनि वक्री लोगों को त्वरित परिणामों के पीछे भागने के बजाय दीर्घकालिक फैसलों की समीक्षा करने के लिए प्रेरित करता है.

8 hours ago