✕

होम / बिजनेस / चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले 3 सबसे अमीर सांसद कौन हैं, किस पार्टी से रखते हैं संबंध?

चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले 3 सबसे अमीर सांसद कौन हैं, किस पार्टी से रखते हैं संबंध?

जो सबसे अमीर सांसद चुनाव जीतकर संसद पहुंचे हैं उनमें एक तेलगु देशम पार्टी से हैं जबकि दो बीजेपी से हैं. चुनाव जीतने वाले ये सांसद आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और हरियाणा से चुनाव जीते है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

लोकसभा चुनावों के नतीजे सामने आने के बाद अब सरकार बनाने की कवायद शुरू हो चुकी है. पीएम मोदी के जहां इस्‍तीफा देकर 8 तारीख को शपथ ले सकते हैं वहीं दूसरी ओर मंत्रालयों के बंटवारे को लेकर भी रायसीना हिल्‍स में सियासी पारा बढ़ गया है. लेकिन क्‍या आप जानते हैं कि आखिर इन 543 चुनाव जीतने वाले सांसदों में सबसे अमीर सांसद कौन है?  ये तीनों सांसद दक्षिण से आते हैं और इनका संबंध टीडीपी, और बीजेपी से है. 

आखिर कौन हैं ये तीन सांसद? 
लोकसभा चुनाव जीतने वाले सबसे अमीर उम्‍मीदवार का नाम है डॉ. चंद्रशेखर पम्मसामी. पम्‍मसामी ने तेलगु देशम पार्टी से आंध्र प्रदेश के गुंटूर संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. उन्‍होंने इस सीट से कांग्रेस पार्टी के किलारी वेंकट रौसेया को 344695 वोटों से हराया. पेम्‍मासामी को जहां कुल 864948 वोट मिले वहीं किलारी को 520253 वोट मिले. ऐसे उन्‍होंने किलारी वेंकट को 344695 वोटों से हराया. इसी कड़ी में दूसरा नाम आता है इसी कड़ी में दूसरा नाम है कोंडा विश्‍वेश्‍वर रेड्डी का जो तेलंगाना के चेवेल्‍ला सीट से चुनाव लड़ रहे थे. विश्‍वेश्‍वर रेड्डी को 809882 वोट मिले जबकि कांग्रेस के उम्‍मीदवार डॉ. गद्दाम रंजीत रेड्डी को 172897 वोटों से हराया. इसी तरह तीसरे उम्‍मीदवार हैं नवीन जिंदल. जिन्‍हें बीजेपी ने कुरुक्षेत्र से अपना उम्‍मीदवार बनाया था. उन्‍होंने आप उम्‍मीदवार को 29021 मतों से चुनाव हराया था. 

क्‍या करते हैं डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासामी? 
लोकसभा चुनाव जीतकर संसद पहुंचने वाले डॉ. चंद्रशेखर पेम्‍मासामी एक ऑनलाइन एजुकेशन कंपनी के फाउंडर हैं. इस कंपनी का नाम है ‘Uworld’. डॉ. चंद्रशेखर पेम्‍मासामी पेशे से एक डॉक्‍टर हैं जिन्‍होंने हैदराबाद के उस्मानिया मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस किया है. वो मूल रूप से उसी गुंटूर के ही रहने वाले हैं जहां से उन्‍होंने चुनाव लड़ा है. एमबीबीएस की पढ़ाई के बाद उन्‍होंने आगे की पढ़ाई अमेरिका से की. उन्‍होंने एमडी की डिग्री अमेरिका के पेन्सिलवेनिया के डेनविले में गेइज़िंगर मेडिकल सेंटर से ली है. उन्‍होंने चुनाव आयोग में जो शपथपत्र दिया है उसके अनुसार उनकी संपत्ति 5705 करोड़ रुपये है. उन्‍होंने 100 से ज्‍यादा कंपनियों में निवेश किया है. 

ये भी पढ़ें: आखिरी कैबिनेट के बाद पीएम मोदी ने दिया इस्‍तीफा, इस तारीख को होगा नई सरकार का शपथ ग्रहण

क्‍या करते हैं कोंडा विश्‍वेसवर रेड्डी? 
तेलंगाना से बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कोंडा विश्‍वेश्‍वर रेड्डी की कुल संपत्ति 4568 करोड़ रुपये है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनके पास 1 हजार 240 करोड़ रुपये है लेकिन उनकी पत्‍नी संगीता के पास 3208 करोड़ रुपये हैं. संगीता रेड्डी अपोला हॉस्पिटल की ज्‍वॉइंट एमडी हैं. विश्‍वेश्‍वर रेड्डी 2019 में टीआरएस(BRS) में शामिल हुए थे. वो इससे पहले 2014 में भी चेवल्‍ला सीट जीत चुके हैं. लेकिन उसके बाद कांग्रेस में चले गए और 2019 में चुनाव हार गए. लेकिन 2024 में वो एक बार फिर बीजेपी में शामिल हुए और अब चुनाव जीत चुके हैं. 

क्‍या करते हैं नवीन जिंदल? 
नवीन जिंदल जिंदल इंडस्‍ट्रीज के फाउंडर ओपी जिंदल के बेटे हैं. वो मौजूदा समय में जिंदल स्टील एंड पावर लिमिटेड के चेयरमैन हैं और ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी के चांसलर हैं. नवीन जिंदल की शिक्षा दीक्षा विदेश में हुई है. उनसे पहले उनके पिता ओपी जिंदल का भी हरियाणा की सियासत में बड़ा रोल रहा है. ओपी जिंदल की हरियाणा सरकार में मंत्री रहते हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई थी. उनके निधन के बाद नवीन जिंदल की मां सावित्री जिंदल साल 2005 और 2009 में दो बार विधायक चुनी गई और हरियाणा सरकार में मंत्री बनीं थीं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार नवीन जिंदल ने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में अपनी कुल संपत्ति 12 अरब 41 करोड 47 लाख 68 हजार रुपये बताई है. हालांकि उन्होंने 7 करोड़ 37 लाख से अधिक की देनदारियां भी बताई हैं.
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

10 मिनट में डिलीवरी वाले प्लेटफॉर्म पर कसेगा शिकंजा? FSSAI बदल सकता है खाद्य सुरक्षा के नियम

रिपोर्ट के अनुसार, Nestle India, PepsiCo और Dabur India जैसी कंपनियों के साथ JW Marriott जैसे होटल संचालकों को भी नियमों के उल्लंघन से जुड़े मामलों में जवाब देना पड़ा है.

7 minutes ago

RBL बैंक के मुनाफे में 170% का उछाल, दूसरी तिमाही में ₹482 करोड़ पर पहुंचा प्रॉफिट

नेट इंटरेस्ट इनकम में 37% की बढ़ोतरी, एडवांस 42% और जमा राशि 34% बढ़ी; एसेट क्वालिटी में भी सुधार

1 hour ago

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले, अब घटेगी रफ्तार! रोजगार और कम कमाई बनी चुनौती

विश्व बैंक की रिपोर्ट के मुताबिक, 2011 से 2023 के बीच भारत में करीब 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले. इसके बावजूद ग्रामीण इलाकों में गरीबी की दर शहरी क्षेत्रों से दोगुने से ज्यादा है.

3 hours ago

रुपये को सहारा देने वाले RBI के नए नियमों पर बैंकों को राहत की मांग, 20% कैश जमा की जगह शुल्क लगाने का प्रस्ताव

विदेशी मुद्रा डेरिवेटिव सौदों पर 20% नकद जमा की अनिवार्यता और 20 लाख डॉलर की सीमा को लेकर बैंकों ने RBI से नियमों में बदलाव की मांग की है.

7 hours ago

IMF ने बढ़ाया भारत की GDP ग्रोथ का अनुमान, FY27 और FY28 में 7% वृद्धि की उम्मीद

घरेलू मांग और सेवा क्षेत्र की मजबूती से भारत की अर्थव्यवस्था को सहारा मिलने का अनुमान है. IMF ने वित्त वर्ष 2027 के लिए ग्रोथ का अनुमान 6.4% से बढ़ाकर 7% किया, जबकि वैश्विक स्तर पर पश्चिम एशिया संघर्ष और महंगाई का जोखिम बरकरार है.

7 hours ago

बड़ी खबरें