✕

होम / बिजनेस / जानते हैं IT Engineer से ज्‍यादा कमा रहे हैं फूड डिलीवरी मैन,आखिर क्‍या है इस कमाई का राज? 

जानते हैं IT Engineer से ज्‍यादा कमा रहे हैं फूड डिलीवरी मैन,आखिर क्‍या है इस कमाई का राज? 

एक ओर जहां इन डिलीवरी मैन की कमाई आकर्षित करती है वहीं दूसरी ओर उनके काम के चैलेंज भी अपने आप में बड़ी चुनौती वाले हैं. यही नहीं लंबे समय तक ड्राइव करने से स्‍वास्‍थ्‍य पर भी कई तरह के असर पड़ते हैं. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

पिछले कुछ सालों में फूड डिलीवरी साइट के द्वारा घर तक खाना पहुंचाने का बिजनेस तेजी से बढ़ा है. फूड डिलीवर करने वाली कंपनियों के द्वारा दिए जाने वाले इंसेटिव का नतीजा ये है कि दिन के हर पहर में लोग आसानी से खाना घर या ऑफिस में मंगाकर खा सकते हैं. लगातार तेजी से बढ़ते इस बिजनेस के चलते इससे जुड़े डिलीवरी करने वालों की कमाई भी बढ़ाई है. उनकी कमाई का आंकड़ा आईटी सेक्‍टर में काम करने वालों से ज्‍यादा हैं. ये बात यूट्यूबर लवीना कामथ के वीडियो में सामने आई है. जो काफी वायरल हो रहा है.  

आखिर क्‍या दिखा रहा है ये वीडियो? 
इस वीडियो में लवीना जोमैटो और स्विगी के डिलीवरी मैन से बात कर रही हैं जो बता रहे हैं कि वो महीने में आराम से 40 से 50 हजार रुपये तक कमा लेते हैं. वो जब एक डिलीवरी मैन का जोमैटो प्रोफाइल देखती हैं तो उन्‍हें नजर आ जाता है कि वो जो कह रहा है वो सही कह रहा है. उन्‍होंने ये इनवेस्टिगेशन बेंगलुरु के जोमैटो और स्विगी डिलीवरी ब्‍यॉव से की है. इसमें वो कह रहे हैं कि हर दिन कोई 1500 से 2000 रुपये तक कमा लेते हैं जबकि महीने में 50 हजार रुपये तक कमा लेते हैं. 

ये भी पढ़ें: BCCI ने ओलंपिक में भाग ले रहे भारतीय खिलाड़ियों के लिए खोला खजाना, करोड़ों की देगी मदद

पेमेंट और काम के घंटे हैं डिलीवरी मैन की पसंद 
इस वीडियो में उनकी इन कंपनियों से होने वाली कमाई के बारे में भी विस्‍तार से बताया गया है. इस फील्‍ड में काम करने वाली दो बड़ी कंपनियां जोमैटो और स्विगी इसके लिए किसी भी तरह की फिक्‍स सैलरी नहीं देते हैं. ये काम पूरी तरह से फ्रीलांस तरीके से किया जाता है. फूड डिलीवर करने वाले एजेंट को इसमें डिलीवरी पूरी करने से लेकर उसके द्वारा तय की दूरी और नंबर ऑफ डिलीवरी पूरी पर करने पर उसी अनुसार पेमेंट मिलती है. इसमें एक तय नंबर की डिलीवरी पूरी पर करने कंपनी की ओर से इंसेंटिव दिया जाता है. 

लेकिन ये पहलू भी हैं रखते हैं अहम भूमिका 
लवीना कामथ का वीडियो ये भी बता रहा है कि इस क्षेत्र में काम करने वाले डिलीवरी ब्‍वॉय की कमाई कई चीजों पर निर्भर करती है. कुछ  जहां अच्‍छी कमाई करते हैं वहीं सभी के साथ ऐसा नहीं है. इसमें उनके काम करने की लोकेशन, बाइक की सर्विस, और दूसरे भी कई फैक्‍टर ऐसे हैं जो उनकी कमाई पर असर डालते हैं. इस क्षेत्र में काम करने वालों को जहां जोमैटो हेल्‍थ इंश्‍योरेंस मुहैया करा रहा है वहीं अगर एक्‍सीडेंट हो जाए तो होने वाले नुकसान में भी मदद करता है. जोमैटो डिलीवरी ब्‍वॉय बनना बेहद आसान है तो ऐसे में ज्‍यादा से ज्‍यादा लोग इससे जुड़ रहे हैं. 
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

भारत में 3D प्रिंटिंग को बढ़ावा देने की तैयारी, NSAM 2.0 से घरेलू मैन्युफैक्चरिंग को मिलेगी रफ्तार

नई रणनीति में स्वदेशी तकनीकों को व्यावसायिक स्तर पर इस्तेमाल के योग्य बनाने, बौद्धिक संपदा विकसित करने, डिजिटल तकनीकों को एकीकृत करने और वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने वाले उत्पाद तैयार करने पर ध्यान दिया जाएगा.

1 day ago

सेबी के नए सेटलमेंट नियम नोटिफाई, ₹10 लाख तक के मामलों का होगा फास्ट-ट्रैक निपटारा

नए नियमों के तहत कंपनी के खातों में गड़बड़ी या फंड के दुरुपयोग जैसे मामलों में भी सेटलमेंट का विकल्प उपलब्ध रहेगा.

1 day ago

ग्रामीण इलाकों में बढ़ी रोजगार की मांग, सितंबर में 25.2% का उछाल; 1.56 करोड़ परिवारों ने मांगा काम

यह बढ़ोतरी ऐसे समय में हुई है, जब मानसून के बाद कृषि गतिविधियों और रबी फसल की बुवाई के बीच ग्रामीण श्रम बाजार में रोजगार की मांग में बदलाव देखने को मिल रहा है.

1 day ago

मध्य प्रदेश के टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन में ₹6,000 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव, 18 हजार से ज्यादा रोजगार की उम्मीद

मध्य प्रदेश में प्रस्तावित टेलीकॉम मैन्युफैक्चरिंग जोन (TMZ) देश में दूरसंचार उपकरणों के घरेलू विनिर्माण को बढ़ावा देने की दिशा में अहम कदम साबित हो सकता है.

1 day ago

बड़ी खबरें

रुपये की गिरावट रोकने के लिए RBI की नई रणनीति, डॉलर से लेकर फॉरेक्स ट्रेडिंग तक बदले नियम

भारतीय रिजर्व बैंक ने रुपये को सहारा देने और विदेशी मुद्रा बाजार में उतार-चढ़ाव कम करने के लिए कई नियामकीय बदलाव किए हैं. इनका उद्देश्य डॉलर की मांग को व्यवस्थित करना, करेंसी डेरिवेटिव कारोबार में जोखिम सीमित करना और बाजार में नियमों का पालन सुनिश्चित करना है.

23 hours ago

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ CJP का प्रदर्शन, दिल्ली में बड़े पैमाने पर हिरासत और पाबंदियां

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान किया गया था. पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करते हुए विपक्षी नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया.

19 hours ago