✕

होम / बिजनेस / वर्ल्ड लीडर्स के मुकाबले कितनी है Modi की सैलरी, कौन है इस मामले में किंग?

वर्ल्ड लीडर्स के मुकाबले कितनी है Modi की सैलरी, कौन है इस मामले में किंग?

आर्थिक तंगी का सामना कर रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री की सैलरी चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से भी ज्यादा है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

दुनिया की सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था अमेरिका (America) की मानी जाती है. दुनिया का सबसे ताकतवर देश भी अमेरिका ही है. इस लिहाज से देखे जाए तो अमेरिका के राष्ट्रपति की सैलरी भी सबसे ज्यादा होनी चाहिए, लेकिन ऐसा है नहीं. दुनिया में सालाना सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले राष्ट्र प्रमुखों में पहला नंबर सऊदी अरब (Saudi Arabia) के किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज अल-सऊद का है. उनकी सैलरी 9.6 अरब डॉलर है. इस मामले में यूएई का दूसरा नंबर है. यहां के राष्ट्राध्यक्ष को सालाना 4.61 अरब डॉलर की सैलरी मिलती है. तीसरे नंबर पर कुवैत है, जहां के राष्ट्र प्रमुख की सैलरी 16.5 करोड़ डॉलर है.

Monaco चौथे नंबर पर
दुनिया के सबसे ताकतवर देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन इस लिस्ट में 12वें नंबर पर हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि पूरी दुनिया की नाक में दम करने वाले चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को  आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री और अर्जेंटीना एवं वेनेजुएला के राष्ट्रपतियों की भी कम सैलरी मिलती है. भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में जिनपिंग से आगे हैं. इस लिस्ट में टॉप 3 पोजीशन पर खाड़ी देशों के राष्ट्र प्रमुख हैं. इसके बाद यूरोपीय देश Monaco के हेड ऑफ स्टेट Albert II का नंबर है, उनकी सालाना सैलरी 5.2 करोड़ डॉलर है.

बाकी का ऐसा है हाल
World of Statistics के मुताबिक, दुनिया के सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले राष्ट्र प्रमुखों में नॉर्वे के राष्ट्राध्यक्ष पांचवें पायदान पर हैं, उन्हें सालाना 3.3 करोड़ डॉलर की सैलरी मिलती है. इसके बाद स्वीडन के राष्ट्र प्रमुख को 1.6 करोड़ डॉलर, डेनमार्क के प्रमुख को 1.1 करोड़ डॉलर, नीदरलैंड के प्रमुख को 60 लाख डॉलर और जापान के राष्ट्र प्रमुख को 30 लाख डॉलर बतौर सैलरी मिलते हैं. स्विट्जरलैंड में हेड ऑफ स्टेट की वार्षिक सैलरी 507 मिलियन डॉलर और आयरलैंड के राष्ट्राध्यक्ष की 401 मिलियन डॉलर है. 

बाइडेन कमाते हैं इतना
दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्ट्रपति जो बाइडेन की सालाना सैलरी 400 मिलियन डॉलर (करीब 33,37,11,00 रुपए) है. इसी तरह, ऑस्ट्रेलिया के राष्ट्र प्रमुख को 378 हजार डॉलर, स्पेन (304 हजार डॉलर), कनाडा (290 हजार डॉलर), इटली (275 हजार डॉलर), जर्मनी (268 हजार डॉलर), साउथ कोरिया (211 हजार डॉलर), तुर्की (197 हजार डॉलर), फ्रांस (194 हजार डॉलर), चेक (149 हजार डॉलर), फिनलैंड (141 हजार डॉलर) और ब्राजील के हेड ऑफ स्टेट को बतौर सैलरी 102 हजार डॉलर की एनुअल सैलरी मिलती है. 

एशिया के राष्ट्र प्रमुखों की सैलरी
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात करें, तो उनकी सालाना 84 हजार डॉलर यानी करीब 70,07,931 रुपए है. जबकि हमारे पड़ोसी पाकिस्तान के प्रधानमंत्री Shehbaz Sharif की एनुअल सैलरी 65 हजार डॉलर है और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की सैलरी 22 हजार डॉलर है. इसी तरह, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री Sheikh Hasina की सालाना सैलरी 17 हजार डॉलर और श्रीलंका के राष्ट्रपति Ranil Wickremesinghe की सैलरी 7 हजार डॉलर है. वहीं, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को 136 हजार डॉलर मिलते हैं. बता दें कि पाकिस्तान आर्थिक तंगी से गुजर रहा है. इसके बावजूद वहां के प्रधानमंत्री की सैलरी चीन के राष्ट्रपति से कम है. 

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

चीन के 300 अरब डॉलर के सर्विस बाजार पर भारत की नजर, कारोबार की बाधाओं का होगा आकलन

वाणिज्य विभाग ने कंपनियों से वीजा, डेटा ट्रांसफर, लाइसेंस, टैक्स और भुगतान से जुड़ी समस्याओं का ब्योरा मांगा है. इसका मकसद चीन के बड़े सर्विस बाजार में भारत की हिस्सेदारी बढ़ाने और निर्यातकों के सामने आने वाली चुनौतियों की पहचान करना है.

10 hours ago

बड़ी खबरें

भारत का असली बॉस, JIO ने IPO का आकार घटाकर ₹30,000 करोड़ किया

JIO के इश्यू का आकार करीब ₹37,000 करोड़ से घटकर ₹30,000 करोड़ रह गया है, वैल्यूएशन ₹10.3 लाख करोड़ और ग्रे-मार्केट प्रीमियम ₹50 पर आ गया है. मस्क के चार दिनों तक चले हमले में रिलायंस ग्रुप के प्रमुख को ‘प्रधानमंत्री अंबानी’ कहे जाने के बाद, भारत का अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ बनने की तैयारी में लगा यह इश्यू हुंडई से आगे निकलने के लिए संघर्ष कर रहा है.

2 hours ago

महंगाई 7% तक पहुंचने का खतरा, RBI रेपो रेट में फिर कर सकता है 150 बेसिस पॉइंट तक की बढ़ोतरी

रिपोर्ट के अनुसार, महंगाई को ध्यान में रखते हुए वास्तविक ब्याज दर कम से कम 1 फीसदी बनाए रखने के लिए रेपो रेट को बढ़ाकर 6.5-7 फीसदी तक करना पड़ सकता है.

7 hours ago

YAAP Digital के चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर राज नायक ने दिया इस्तीफा

नायक ने इस इस्तीफे के पीछे पूर्णकालिक परिचालन भूमिका की व्यस्तताओं और अपनी व्यक्तिगत प्राथमिकताओं पर ध्यान देने की इच्छा का हवाला दिया है.

7 hours ago

सुजलॉन का 550 करोड़ रुपये का निवेश, तमिलनाडु समेत 3 राज्यों में लगेंगे नए प्लांट; 15,000 रोजगार की उम्मीद

कंपनी इस विस्तार पर 550 करोड़ रुपये खर्च करेगी और 2027 तक प्लांट शुरू करने की योजना है. कारोबारी सत्र के दौरान शेयर में 5 प्रतिशत से ज्यादा की तेजी दर्ज हुई.

9 hours ago

NTPC की को-जेनरेशन परियोजनाओं में 26% हिस्सेदारी का मौका, औद्योगिक कंपनियों से मांगी रुचि

कंपनी इन परियोजनाओं में 26 फीसदी इक्विटी हिस्सेदारी की पेशकश कर रही है. इसका उद्देश्य उद्योगों को भरोसेमंद और किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराने के साथ अपने ऊर्जा समाधान कारोबार का विस्तार करना है.

12 hours ago