होम / बिजनेस / क्या वास्तव में UPI से पेमेंट पर कटेगा चार्ज? सरकार ने दिया ये जवाब 

क्या वास्तव में UPI से पेमेंट पर कटेगा चार्ज? सरकार ने दिया ये जवाब 

मीडिया में खबर चल रही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) यूपीआई के जरिए किए जाने वाले भुगतान पर चार्ज लगा सकता है.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

यूपीआई यानी Unified Payments Interface के जरिए किए जाने वाले भुगतान पर चार्ज की खबरों से लोग परेशान हैं. क्योंकि ये डिजिटल भुगतान का सबसे महत्वपूर्ण साधन हैं. ज़्यादातर लोग इसी से पेमेंट को तवज्जो देते हैं. ऐसे में यदि UPI से पेमेंट पर शुल्क वसूला जाता है, तो लोगों को जेब ढीली करनी होगी. लेकिन क्या वास्तव में यह होने जा रहा है? वित्त मंत्रालय ने इसे लेकर स्थिति स्पष्ट की है.

मीडिया में चली खबर
मीडिया में खबर चल रही है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) यूपीआई के जरिए किए जाने वाले भुगतान पर चार्ज लगा सकता है. इस खबर के बाद से UPI इस्तेमाल करने वाले परेशान हैं. अब वित्त मंत्रालय ने लोगों की परेशान दूर करते हुए स्पष्ट किया है कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है. मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि सरकार यूपीआई पेमेंट सर्विस पर किसी तरह का चार्ज लगाने पर विचार नहीं कर रही है.

ऐसी कोई योजना नहीं
वित्त मंत्रालय ने ट्वीट में कहा है, 'UPI जनता के लिए अत्यधिक सुविधाजनक डिजिटल प्लेटफॉर्म है और अर्थव्यवस्था में इसका बड़ा योगदान है. सरकार यूपीआई पेमेंट सर्विस पर किसी तरह का शुल्क लगाने पर विचार नहीं कर रही है. सर्विस प्रोवाइडर्स के लिए कॉस्ट रिकवरी के लिए अन्य विकल्पों पर विचार किया जाएगा. डिजिटल पेमेंट ईको सिस्टम को मजबूत करने के लिए सरकार ने पिछले साल आर्थिक मदद का ऐलान किया था, जो इस साल भी जारी रहेगी'.

बढ़ रहा इस्तेमाल
यूपीआई के जरिए होने वाले पेमेंट की बात करें, तो इसमें लगातार इजाफा हुआ है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, देश में हर महीने UPI पेमेंट इस्तेमाल करने वाले बढ़ रहे हैं. इसके जरिए जुलाई में ही 600 करोड़ ट्रांजैक्शन हुए हैं. इसमें कुल 10.2 लाख रुपए की रकम का लेन-देन किया गया है. देश में यूपीआई इस्तेमाल करने वालों की दर में 7 प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि देखने को मिली है.

टैग्स
सम्बंधित खबरें

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

Hero Realty के CMO करण कुमार का इस्तीफा, शुरू करेंगे नई एडवाइजरी फर्म

Hero Realty में अपने कार्यकाल के दौरान करण कुमार ने कंपनी की मार्केटिंग रणनीति को मजबूत करने, ब्रांड पोजिशनिंग को आगे बढ़ाने और डिजिटल मार्केटिंग क्षमताओं को विस्तार देने में अहम भूमिका निभाई.

19 hours ago

"अब यह सिर्फ कब्जा नहीं, पूरी अधीनता है", पूर्व वित्त सचिव का वित्तीय नियामकों पर बड़ा आरोप

भारत की वित्तीय नियामक संस्थाएं अब स्वतंत्र नहीं रह गई हैं, ऐसा भारत के एक पूर्व वित्त सचिव का तर्क है. यह आरोप गंभीर है, विवादित है और इसके पीछे का सवाल सात दशक पुराना है.

20 hours ago

बड़ी खबरें

पतंजलि की इंश्योरेंस सेक्टर में एंट्री, मैग्मा जनरल इंश्योरेंस में ₹4,500 करोड़ की डील को IRDAI की मंजूरी

यह अधिग्रहण पतंजलि के लिए एफएमसीजी और आयुर्वेद उत्पादों से आगे बढ़कर वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में प्रवेश का रास्ता खोलेगा.

19 hours ago

हुरुन इंडिया वुमन लीडर्स लिस्ट 2026: कारोबार से खेल तक 117 महिलाओं ने बनाई खास जगह

इस वर्ष सूची में 12 श्रेणियों के तहत 117 महिलाओं को सम्मानित किया गया है. बिजनेस, स्टार्टअप, खेल, मीडिया, साहित्य और सामाजिक प्रभाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली इन महिलाओं ने भारत में नेतृत्व की नई मिसाल पेश की है.

14 hours ago

Eicher Motors ने Royal Enfield के आंध्र प्रदेश प्लांट के लिए 1,225 करोड़ रुपये के निवेश को दी मंजूरी, बढ़ेगी उत्पादन क्षमता

स्टॉक एक्सचेंज को दी गई नियामकीय सूचना में Eicher Motors ने कहा कि यह निवेश भविष्य में मिलने वाले दीर्घकालिक विकास अवसरों के लिए कंपनी को तैयार रखने और चरणबद्ध तरीके से उत्पादन क्षमता बढ़ाने की रणनीति का हिस्सा है.

14 hours ago

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’: क्यों हीरो की यात्रा आज भी बेहतरीन नेतृत्व को परिभाषित करती है

क्रिस्टोफर नोलन की ‘द ओडिसी’ का रूपांतरण जोसेफ कैंपबेल की ‘हीरो जर्नी’ और नेतृत्व, दृढ़ता व व्यक्तिगत बदलाव पर इसके स्थायी सबक को फिर से देखने का अवसर देता है.

14 hours ago

Marvell का भारत में बड़ा निवेश, AI और सेमीकंडक्टर विकास के लिए अगले 3 साल में लगाएगी $250 मिलियन

कंपनी के मुताबिक, भारत में बढ़ाया जा रहा यह विस्तार उसके वैश्विक इनोवेशन नेटवर्क को मजबूत करेगा और AI, क्लाउड कंप्यूटिंग तथा डेटा इंफ्रास्ट्रक्चर एप्लिकेशन के लिए एडवांस्ड सेमीकंडक्टर सॉल्यूशंस के डिजाइन और विकास में मदद करेगा.

20 hours ago