✕

होम / बिजनेस / आप भी चाहते हैं बॉन्‍ड पर 7.5% का ब्‍याज, इस हाउसिंग बैंक के बॉन्‍ड कर सकते हैं अप्‍लाई 

आप भी चाहते हैं बॉन्‍ड पर 7.5% का ब्‍याज, इस हाउसिंग बैंक के बॉन्‍ड कर सकते हैं अप्‍लाई 

नेशनल हाउसिंग बैंक के इस आईपीओ में आप गुरुवार को 11 बजे से लेकर 12.30  बजे तक बोली लगा सकते हैं. इस बॉन्‍ड में आपको 7.5 प्रतिशत का ब्‍याज मिलेगा.

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

क्‍या आप भी बॉन्‍ड में निवेश करना पसंद करते हैं. अगर हां तो गुरुवार को नेशनल हाउसिंग बैंक अपना बॉन्‍ड लेकर आ रहा है. नेशनल हाउसिंग बैंक अपने इस बॉन्‍ड के जरिए बाजार से 2000 करोड़ रुपये तक जुटाने की तैयारी कर रहा है. कंपनी इसमें 500 करोड़ रुपये का बेस इश्‍यू और 1500 करोड़ रुपये का ग्रीनशू ऑप्‍शन भी दे रही है. कंपनी अपने इस बॉन्‍ड पर 7.5 प्रतिशत तक का ब्‍याज भी ऑफर कर रही है. 

कब से कब तक लगाई जा सकती है बोली? 
कंपनी की ओर से बॉन्‍ड को लेकर जानकारी दी गई है कि गुरुवार को 11 बजे से 12.30 बजे के बीच नेशनल स्‍टॉक एक्‍सचेंज ऑफ इंडिया के इलेक्‍ट्रॉनिक बोली प्‍लेटफॉर्म पर आयोजित की जाएगी. नेशनल हाउसिंग बैंक का ये बॉन्‍ड 3 साल, एक महीने और 15 दिन के बाद यानी 26 अप्रैल 2027 को मैच्‍योर होंगे. बॉन्‍ड में 1 साल और 6 दिन बाद 17 मार्च 2025 को पुट या कॉल का भी विकल्‍प दिया गया है. बॉन्‍ड के लिए न्‍यूनतम आवेदन का साइज 1 लाख रुपये और उसके बाद 1 लाख रुपये के मल्‍टीपल में इसमें पैसा लगाया जा सकता है. 

इससे पहले ये जुटा चुके हैं बाजार से पैसा? 
इससे पहले 5 मार्च को महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड, Aye फाइनेंस, , SMFG इंडिया क्रेडिट कंपनी, ICICI होम फाइनेंस, विस्‍तार फाइनेंशियल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड और पिरामल कैपिटल एंड हाउसिंग फाइनेंस के बॉन्‍ड के जरिए 1345.99 करोड़ रुपये का फंड जुटा चुके हैं. महानगर टेलीफोन लिमिटेड ने 7.51 प्रतिशत कूपन की दर पर भारत सरकार के 10 साल के गारंटी वाले बॉन्‍ड के जरिए 555.99 करोड़ रुपये जुटाए हैं.  

क्‍या होता है ग्रीन शू ऑप्‍शन? 
ग्रीन-शू ऑप्शन, अंडरराइटिंग एग्रीमेंट में एक प्रावधान होता है, जो अंडरराइटर को यह अधिकार देता है कि जरूरत पड़ने पर वह निवेशकों को शुरुआती प्लान में तय शेयरों से ज्यादा शेयर बेच सकता है. इसी तरह अगर आईपीओ (IPO) में ग्रीन शू विकल्प की बात करें तो मुख्य रूप से यह सुनिश्चित करने के लिए दिया जाता है कि कंपनी के शेयर अच्छी कीमत पर सूचीबद्ध हों और वे आईपीओ मूल्य से नीचे न गिरें. कोई भी कंपनी जो आईपीओ लाना चाहती है, वह इसके लिए निवेश बैंकरों की मदद लेती है. इन बैंकरों को अंडरराइटर कहा जाता है. ये अंडरराइटर्स कंपनी के शेयरों के लिए बड़े खरीदार जैसे क्यूआईबी, एंकर इन्वेस्टर्स आदि ढूंढते हैं. आईपोओ को सफल बनाने की जिम्मेदारी इन्हीं निवेश बैंकरों पर होती है.

ये भी पढ़ें: इन कंपनियों के बोर्ड में शामिल हैं ज्‍यादा महिलाएं, रेटिंग एजेंसी ने कहा इतनी है भागीदारी
 
टैग्स
सम्बंधित खबरें

IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने के अधिकार पर सरकार का जोर, 2018 के दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले का दिया हवाला

केंद्र सरकार ने 17 अक्टूबर को जारी स्पष्टीकरण में कहा कि IDBI बैंक में हिस्सेदारी घटाने पर रोक लगाने के लिए 2003 में संशोधन का प्रस्ताव रखा गया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया. यह संशोधन न तो पारित हुआ और न ही IDBI (Repeal) Act, 2003 का हिस्सा बना.

1 day ago

HDFC बैंक का मुनाफा 4.7% बढ़कर ₹19,510 करोड़, NPA घटा; लोन और जमा में भी मजबूत बढ़त

HDFC बैंक के कर्ज वितरण और जमा, दोनों में वृद्धि दर्ज की गई. 30 सितंबर 2026 तक बैंक का कुल ग्रॉस एडवांस सालाना आधार पर 16.3% बढ़कर 32,19,500 करोड़ रुपये हो गया.

1 day ago

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

भारत की भूमिका ऑफशोरिंग से आगे बढ़कर है: सर्जियो लोपेज, ओमनीकॉम प्रोडक्शन

एक विशेष इंटरव्यू में लोपेज ने ब्रांड की आवाज, कंटेंट की प्रभावशीलता, तेजी से प्रतिस्पर्धी होते मार्केटिंग इकोसिस्टम में अलग पहचान बनाने और भारत को वैश्विक व क्षेत्रीय नवाचार के केंद्र के रूप में स्थापित करने की ओमनीकॉम प्रोडक्शन की रणनीति पर बात की.

1 day ago

भारत में इंटरनेट सेवा शुरू करने को तैयार स्टारलिंक, इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने का दावा

सैटेलाइट इंटरनेट बाजार में नियामकीय मंजूरियों को लेकर विवाद के बीच एलन मस्क की कंपनी ने कहा कि वह पांच साल से अधिक समय से भारतीय नियामकों के साथ काम कर रही है.

1 day ago

बड़ी खबरें

हरि शंकर, महादेव: स्काईएक्सचेंज के पीछे का रहस्य

सिंडिकेट के कथित सरगना हरि शंकर तिबरेवाल (HST), स्काईएक्सचेंज के मालिक, ED का कहना है कि HST का स्काईएक्सचेंज और महादेव ऐप साझेदारी में संचालित होते थे और ये “एक ही आपराधिक उद्यम का अभिन्न हिस्सा” थे.

1 day ago

दिल्ली के बाजारों में प्रदर्शनों से कारोबार पर असर, रोजाना ₹250 करोड़ तक नुकसान का दावा; सुप्रीम कोर्ट पहुंचा मामला

त्योहारी और शादी के सीजन में बाजारों तक पहुंच बाधित होने का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा, व्यापारिक संगठनों ने चांदनी चौक, सदर बाजार और कनॉट प्लेस समेत प्रमुख बाजारों में सुचारु आवागमन सुनिश्चित करने की मांग की.