होम / बिजनेस / आपको भी पसंद है फ्लाइट में सैंडविच खाना, तो Indigo में जो हुआ उसे आपको जरूर जानना चाहिए
आपको भी पसंद है फ्लाइट में सैंडविच खाना, तो Indigo में जो हुआ उसे आपको जरूर जानना चाहिए
फ्लाइट में यात्रा करने वाली यात्री के लिए सबसे ज्यादा चौंकाने वाला ये रहा कि उनकी शिकायत के बावजूद बाकी सैंडविच अन्य यात्रियों को परोसे जा रहे थे.
बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago
विमान कंपनियों की कभी सर्विस आम आदमी के लिए परेशानी का सबब बनती है तो कभी उनमें मिलने वाला खाना आम आदमी की सेहत के लिए खतरनाक बन जाता है. इस बार मामला इंडिगो की फ्लाइट से जुड़ा हुआ है जहां एक महिला को मिले सैंडविच में कीड़ा रेंगता हुआ दिखाई दिया. महिला ने इस सैंडविच का वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है. महिला के साथ हुई ये घटना 29 दिसंबर की है जब वो दिल्ली से मुंबई के लिए सफर कर रही थी.
क्या है ये पूरा मामला?
पूरा मामला दिल्ली में काम करने वाली आहार विशेषज्ञ खुशबू गुप्ता से जुड़ा हुआ है. खुशबू गुप्ता 29 तारीख को दिल्ली से मुंबई के लिए इंडिगो की फ्लाइट से यात्रा कर रही थी. उन्होंने अपनी फ्लाइट की बुकिंग के वक्त एक सैंडविच के लिए भी भुगतान किया. लेकिन जैसे ही उन्हें फ्लाइट में सैंडविच दिया गया तो उन्होंने उसकी एक बाइट खाई ही थी कि देखा उसमें एक जिंदा कीड़ा रेंग रहा है. उन्होंने इस बारे में जब मामले को लेकर बाकी पैसेंजर को बताना चाहा तो देखा कि फ्लाइट अटेंडेंट बावजूद इसके सभी को नास्ता दे रही थी. उन्होंने अपने वीडियो में सवाल पूछा कि अगर इस इंफेक्टेड खाने से किसी को कुछ हो गया तो उसका जवाब कौन देगा. हालांकि उनकी इस शिकायत के बाद फ्लाइट अटेंडेंट ने उन्हें दूसरा कुछ ऑफर भी किया और इस मामले को कंसर्न विभाग तक लेकर जाने की बात कही.
घटना पर इंडिगो ने कही ये बात
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस पूरे मामले पर इंडिगो ने भी जवाब दिया. एयरलाइन ने अपने जवाब में कहा कि वह इस मुद्दे से अवगत है और सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने के लिए अपने कैटरर के साथ काम कर रही है. ‘हम अपने एक ग्राहक द्वारा दिल्ली से मुंबई की उड़ान संख्या 6E 6107 पर उनके अनुभव के संबंध में उठाई गई चिंता से परिचित हैं. हम फ्लाइट में भोजन और पेय सेवा के उच्चतम मानकों को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं. जांच करने पर, हमारे चालक दल इंडिगो ने कहा, ‘संबंधित विशिष्ट सैंडविच की सेवा तुरंत बंद कर दी गई है. मामले की अभी गहन जांच की जा रही है और उचित सुधारात्मक कदम सुनिश्चित करने के लिए हम अपने कैटरर के साथ मिलकर काम कर रहे हैं. यात्री को हुई किसी भी असुविधा के लिए हम ईमानदारी से माफी मांगते हैं.
इससे पहले सामने आ चुके हैं देरी वाले मामले
विमान कंपनियों में इससे पहले देरी से लेकर कई दूसरे तरह के मामले सामने आ चुके हैं. हाल ही फ्लाइट के देरी से आने के कारण कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. हाल ही में मशहूर हास्य कलाकार और अभिनेता कपिल शर्मा को भी देरी का सामना करना पड़ा था.उन्होंने भी शिकायत की थी कि देरी के बावजूद किसी ने सही तरीके से रिस्पांस तक नहीं किया.
ये भी पढें: 2024 की शुरुआत में हो सकते हैं इन देशों के साथ व्यापारिक समझौते, अंतिम चरण में है बातचीत
टैग्स