होम / बिजनेस / क्‍या आप भी खरीदते हैं Flipkart से सामान, तो आपके लिए है ये खुशखबरी 

क्‍या आप भी खरीदते हैं Flipkart से सामान, तो आपके लिए है ये खुशखबरी 

कंपनी 20 शहरों में लाखों ग्राहकों को ऑर्डर प्लेस करने वाले दिन ही प्रोडक्ट डिलीवर करने की शुरुआत करने जा रही है. 

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 2 years ago

ई कॉमर्स बाजार में तेजी के बीच अब Flipkart ने फैसला लिया है कि वो 20 शहरों में सेम डे डिलीवरी देने का अभियान शुरू कर रही है. कंपनी इस सेवा को मेट्रो शहरों के साथ-साथ कई और शहरों में शुरू करने जा रही है. कंपनी का मानना है कि उसने पिछले कुल साल में अपने लॉजिस्टिक पर जो निवेश किया है वो उसकी बदौलत ऐसा करने में कामयाब हो पाएगी. कंपनी सेम डे डिलीवरी पर रात को 12 बजे तक ऑर्डर को डिलीवर करने की बात कह रही है. 

इन शहरों में शुरू होगा अभियान 
मेट्रो और नॉन-मेट्रो शहरों में लाखों ग्राहकों के फायदे को देखते हुए फ्लिपकार्ट कई श्रेणियों में प्रोडक्ट्स की सेम डे डिलीवरी की सुविधा शुरू करने जा रहा है. इसके तहत अहमदाबाद, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, कोयंबटूर, चेन्नई, दिल्ली, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंदौर, जयपुर, कोलकाता, लुधियाना, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पुणे, पटना, रायपुर, सिलिगुड़ी और विजयवाड़ा में जो ग्राहक दोपहर एक बजे से पहले ऑर्डर प्लेस करेंगे, उन्हें उसी रात 12 बजे से पहले प्रोडक्ट डिलीवर कर दिया जाएगा. कंपनी फरवरी से इसकी शुरुआत कर रही है और जल्‍द ही इसे पूरे देश में मुहैया करा दिया जाएगा. 

इस कैटेगिरी का सामान मंगाने पर मिलेगी सुविधा 
फ्लिपकार्ट की इस पहल के तहत ग्राहकों को मोबाइल्स, फैशन, ब्यूटी प्रोडक्ट्स, लाइफस्टाइल, किताब, होम अप्लायंस और इलेक्ट्रॉनिक्स की श्रेणी में उत्पादों की सेम डे डिलीवरी की सुविधा मिलेगी. इससे ग्राहकों के लिए अपनी जरूरत के कई उत्पाद एक ही दिन के भीतर पाना संभव हो सकेगा.

कंपनी ऐसे पूरा करेगी ये काम 
फ्लिपकार्ट एक महीने में 12 करोड़ से ज्यादा पैकेज डिलीवर करती है और इसने देश के दूरदराज के क्षेत्रों के ग्राहकों तक पहुंचने के लिए अपनी सप्लाई चेन को मजबूत बनाने पर पिछले लंबे समय में बेहतर निवेश किया है. सेम डे डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने के लिए फ्लिपकार्ट ने पिछले एक साल में कई फुलफिलमेंट सेंटर पर निवेश किया है. साथ ही अपने फुलफिलमेंट सेंटर्स में प्रोडक्ट्स की बेहतर सॉर्टिंग और ज्यादा थ्रोपुट (निर्धारित समय में ज्यादा पैकेज आउटपुट) के लिए टेक्नोलॉजी के स्तर पर अपनी क्षमता को भी बढ़ाया है, जिससे प्रोडक्ट डिलीवरी की क्षमता बढ़ी है. फ्लिपकार्ट की टीम मशीन लर्निंग मॉडल्स और टेक्नोलॉजी सॉल्यूशंस पर काम कर रही है, जिससे कुशलता से रूट प्लानिंग करने, डिलीवरी के रूट को ऑप्टिमाइज करने, पिक अप टाइम को कम करने और प्रोडक्ट्स की सॉर्टिंग को तेज करने में मदद मिलती है. इससे यह सुनिश्चित होता है कि ग्राहकों तक प्रोडक्ट मैक्सिमम इफिशिएंसी के साथ पहुंच सकें. 

क्‍या बोले कंपनी के वाइस प्रेसीडेंट ? 
फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और सप्लाई चेन, कस्टमर एक्सपीरियंस एवं रीकॉमर्स बिजनेस के प्रमुख हेमंत बद्री ने कहा, 'हमने 2024 में कदम रख दिया है. इस नए साल में देशभर में लाखों ग्राहकों को ऑर्डर प्लेस करने वाले दिन ही लाखों प्रोडक्ट्स की डिलीवरी पाने की खुशी मिलेगी. हम इस बात को समझते हैं कि मेट्रो ही नहीं, बल्कि नॉन-मेट्रो शहरों के ग्राहक भी फ्लिपकार्ट पर शॉपिंग करना पसंद करते हैं. इसीलिए हम 20 शहरों में सेम डे डिलीवरी की सुविधा प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे हैं. इससे ग्राहकों को संतुष्टि देने के मामले में अग्रणी रहने की हमारी प्रतिबद्धता को मजबूती मिलेगी. आगामी महीनों में हम इसे और विस्तार देंगे, जिससे बड़े अप्लायंस समेत ज्यादा से ज्यादा कैटेगरी और ज्यादा से ज्यादा शहरों को इसमें जोड़ते हुए ग्राहकों की खुशी बढ़ाई जा सके.

ये भी पढ़ें: बजट से पहले देश को मिली खुशखबरी, IMF ने लगाई ग्रोथ पर मुहर

टैग्स
सम्बंधित खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

स्टील इंपोर्ट विवादों के समाधान की पहल, मंत्रालय ने 9 जुलाई को बुलाई ओपन हाउस बैठक

इस बैठक में स्टील आयात से जुड़े विभिन्न नियामकीय और प्रक्रियागत मुद्दों पर चर्चा की जाएगी.

5 hours ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

6 hours ago

बड़ी खबरें

भारत-इजरायल निवेश समझौता (BIA) हुआ लागू. दोनों देशों के बीच निवेश को मिलेगा नया बढ़ावा

यह समझौता दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंधों को मजबूत करने और सीमा-पार निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

1 hour ago

FTA, मैन्युफैक्चरिंग और डंपिंग पर फोकस, FY27 में निर्यात को मिलेगी नई रफ्तार: गोयल

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने भरोसा जताया है कि वस्तु निर्यात में 16-17 फीसदी और सेवा निर्यात में 10-11 फीसदी की वृद्धि हो सकती है.

6 hours ago

RBI का बैंक ऑफ बड़ौदा पर बड़ा एक्शन, अधिक ब्याज वसूलने पर लगा 63.60 लाख रुपये का जुर्माना

केंद्रीय बैंक ने पाया कि बैंक ने कुछ लोन खातों में निर्धारित दर से अधिक ब्याज वसूला और KYC से जुड़े नियमों का भी पालन नहीं किया.

4 hours ago

DAC ने 52,000 करोड़ रुपये के रक्षा खरीद प्रस्तावों को दी मंजूरी, सेना की मारक क्षमता होगी और मजबूत

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि इन सभी प्रस्तावों का उद्देश्य सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता को मजबूत करना है. साथ ही, इससे देश में विकसित हो रही अत्याधुनिक स्वदेशी रक्षा तकनीकों के विकास, उत्पादन और सैन्य सेवाओं में शामिल किए जाने को भी प्रोत्साहन मिलेगा.

5 hours ago

इफको टोकियो जीआईसी ने अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया

कंपनी ने अनुभवी बीमा क्षेत्र की विशेषज्ञ अल्पना सिंह को पूर्णकालिक निदेशक (मार्केटिंग) नियुक्त किया है. वह कंपनी की विकास रणनीति, ब्रांड सशक्तिकरण और ग्राहक जुड़ाव को नई दिशा देंगी.

5 hours ago