होम / बिजनेस / दिल्ली के Ambience मॉल के लिए बोली लगाएगी DLF? जानिए क्यों हो रही है नीलामी

दिल्ली के Ambience मॉल के लिए बोली लगाएगी DLF? जानिए क्यों हो रही है नीलामी

दिल्ली के पॉश इलाके में 12 लाख वर्ग फीट वाले "एंबिएंस मॉल" को नीलामी के लिए रखा गया है, नीलामी 5 सितंबर को खत्म होगी

बिजनेस वर्ल्ड ब्यूरो 3 years ago

नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े शॉपिंग रियल एस्टेट डेवलपर DLF नई दिल्ली में शॉपिंग मॉल के लिए बोली का मूल्यांकन कर रहा है, न्यूज एजेंसी Reuters के सूत्रों के हवाले से पता चला है कि इसकी शुरुआती कीमत 36.6 करोड़ डॉलर बताई जा रही है.  

Ambience मॉल की नीलामी
दरअसल, दिल्ली के पॉश इलाके में 12 लाख वर्ग फीट वाले "एंबिएंस मॉल" को नीलामी के लिए रखा गया है, क्योंकि एक असूचित पब्लिक ऑक्शन नोटिस के मुताबिक इसके वर्तमान मालिक, एंबिएंस ग्रुप ने इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस और कई दूसरे लेनदारों को 14.9 करोड़ डॉलर का कर्ज नहीं चुकाया है. सूत्रों के हवाले से पता चला है कि DLF इस माल की ऑक्यूपेंसी के स्टेटस और कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े आंकड़ों की समीक्षा करेगा और उसके बाद विचार करेगा कि इसके लिए बोली लगाई जाए या नहीं.

डील पर चुप्पी
जब इस बारे में Reuters की ओर से पूछा गया तो DLF और Ambience Group के एक डायरेक्टर Aman Gehlot ने इस पर कमेंट करने से इनकार कर दिया. Indiabulls ने भी इस पर कुछ भी कहने से मना कर दिया है. Ambience मॉल में कई बड़े ब्रांड्स हैं, जैसे स्वीडन की फैशन रिटेलर H&M और Uniqlo जिसका स्वामित्व जापान के Fast Retailing के पास है. ये मॉल उसी लाइन में DLF के दो बड़े मॉल्स के बगल में स्थित है. 

5 सितंबर को खत्म होगी नीलामी
एक पब्लिक नोटिस में कहा गया है कि नीलामी 5 सितंबर को खत्म होगी और मॉल के लिए रिजर्व प्राइस 29 अरब रुपये (36.6 मिलियन डॉलर) था. हालांकि इस पर सफाई नहीं मिल पाई है कि नीलामी शुरू कब हुई थी. नीलामी प्रक्रिया में शामिल इंडियाबुल्स के एक अधिकारी ने Reuters को बताया कि दो कंपनियों ने पहले ही मॉल में अपनी रुचि दिखाई थी, लेकिन उनका नाम बताने से मना कर दिया.

VIDEO: इन शहरों में Petrol से भी महंगी हुई CNG

टैग्स
सम्बंधित खबरें

गेमिंग सेक्टर में बड़ा दांव: PlaySimple Games लाएगी ₹3150 करोड़ का IPO

PlaySimple Games, स्वीडन की Modern Times Group (MTG) की सब्सिडियरी है. MTG ने साल 2021 में इस कंपनी का अधिग्रहण किया था. वर्तमान में MTG समूह की कंपनी में 100% हिस्सेदारी है.

14 hours ago

ओडिशा में स्टील सेक्टर को बड़ा बूस्ट: JSW और JFE की ₹32,000 करोड़ की जॉइंट वेंचर डील

JSW और JFE की यह साझेदारी न सिर्फ ओडिशा बल्कि पूरे भारत के स्टील सेक्टर के लिए गेमचेंजर साबित हो सकती है. इससे उत्पादन क्षमता, तकनीक और रोजगार, तीनों क्षेत्रों में बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है.

15 hours ago

वैश्विक लिक्विडिटी मजबूत, भारत में लौटी निवेशकों की दिलचस्पी; 7 हफ्तों बाद आया पॉजिटिव फ्लो

भारत-केंद्रित फंड्स में बिकवाली का दबाव कम हुआ है. साप्ताहिक आउटफ्लो 1.2 अरब डॉलर के उच्च स्तर से घटकर 180 मिलियन डॉलर रह गया.

18 hours ago

मुनाफा घटा, रेवेन्यू बढ़ा: रिलायंस ने ₹6 डिविडेंड के साथ पेश किया Q4 रिपोर्ट कार्ड

एक तरफ जहां कंपनी के मुनाफे में गिरावट दर्ज की गई, वहीं दूसरी ओर रेवेन्यू में मजबूत बढ़ोतरी देखने को मिली. वैश्विक चुनौतियों के बीच कंपनी ने अपने विविध कारोबार के दम पर संतुलन बनाए रखा.

18 hours ago

आरबीआई ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, जमाकर्ताओं के हितों पर जताई चिंता

इस फैसले के बाद बैंक अब किसी भी प्रकार की बैंकिंग या अनुमत गतिविधियां तुरंत प्रभाव से नहीं कर सकेगा.

18 hours ago

बड़ी खबरें

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में बड़ा बदलाव: नीतू समरा बनीं अंतरिम सीईओ

एयरपोर्ट प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि यह अंतरिम व्यवस्था संचालन में निरंतरता बनाए रखने के लिए की गई है. साथ ही, एयरपोर्ट के निर्माण और विकास से जुड़े सभी काम तय योजना के अनुसार जारी रहेंगे.